न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी बर्ड फ्लू के डर से नहीं खा रहे चिकन और अंडे, इन आहार से करें प्रोटीन की भरपाई

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं प्रोटीन आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो पोषक तत्व के दैनिक आवश्यकता को पूरा करने में मदद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Jan 2021 2:26:12

क्या आप भी बर्ड फ्लू के डर से नहीं खा रहे चिकन और अंडे, इन आहार से करें प्रोटीन की भरपाई

कोरोना के कहर के बीच बर्ड फ्लू का डर भी आ चुका हैं। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैल चुका हैं जिसकी वजह से लोग चिकन और अंडे खाने से कतरा रहे हैं। चिकन और अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं। लेकिन इस समय अगर आपके शरीर को प्रोटीन की भरपाई नहीं हो पा रही हैं तो आप कुछ ऐसे शाकाहारी उत्पाद को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं जो पर्याप्त प्रोटीन दें। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं प्रोटीन आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो पोषक तत्व के दैनिक आवश्यकता को पूरा करने में मदद करेंगे।

दूध

दूध में लगभग हर पोषक तत्व होता है जिसकी आपके शरीर को जरूरत होती है। यह उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, और यह कैल्शियम, फास्फोरस और राइबोफ्लेविन (विटामिन बी 2) में उच्च पाया जाता है। यदि आपको लगता है दूध के सेवन से फैट बढ़ेगा तो आप जीरो फैट वाला या टोन्‍ड मिल्‍क का सेवन कर सकते हैं। दूध के एक कप में 8 ग्राम प्रोटीन और 149 कैलोरी होती है।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,protein food,vegan protein

​नट्स और सीड्स

नट और सीड में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। बादाम, अखरोट, मूंगफली और यहां तक कि चिया सीड्स प्रोटीन के भंडार हैं और आसानी से दैनिक पोषण संबंधी आवश्यकता को पूरा करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

क्विनोआ

क्विनोआ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यूएसडीए के अनुसार 100 ग्राम क्विनोआ में 14 ग्राम प्रोटीन होता है। शाकाहारी लोगों के लिए क्विनोआ प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। डिनर में क्विनोआ का स्वादिष्ट व्यंजन बनाया जा सकता है।

सोयाबीन

यूएसडीए के अनुसार 100 ग्राम कच्चे सोयाबीन में 36 ग्राम तक प्रोटीन होता है। इस प्रकार यह फली प्रोटीन की दैनिक आवश्यकता का 72% तक पूरा कर सकती है। सोयाबीन का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। आप चाहें तो स्वादिष्ट सोया चाट या फिर सोयाबीन की सब्जी के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,protein food,vegan protein

पनीर या कॉटेज चीज

पनीर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले शाकाहारी खाद्य पदार्थों में से एक है। यूएसडीए के अनुसार 100 ग्राम पनीर में 14 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। पनीर सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। इस कई तरह से भोजन में शामिल किया जा सकता है।

काबुली चना और दाल

दाल प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। इसे पौष्टिक आहार माना जाता है। प्रोटीन की दैनिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए नियमित एक कटोरी दाल का सेवन करना चाहिए। एक कप दाल में 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। काबुली चना भी प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है। एक कप काबुली चना में 39 ग्राम प्रोटीन होता है।

​ब्रोकोली और फूलगोभी

एक कप कच्ची ब्रोकोली में लगभग 2।6 ग्राम प्रोटीन होता है और इसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व भी शामिल होते हैं। फूलगोभी में बहुत कम कैलोरी के साथ प्रोटीन होता है। एक कप कटी हुई फूलगोभी में 27 कैलोरी और 2 ग्राम प्रोटीन होता है। इन दोनों सब्‍जियों को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग