Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर बने ये 5 जूस बढ़ाएंगे आपकी इम्‍युनिटी, नियमित करें इनका सेवन

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे जूस की जानकारी लेकर आए हैं जिनका नियमित सेवन आपकी इम्‍युनिटी को बढ़ाने का काम करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 31 Mar 2020 8:50:50

घर पर बने ये 5 जूस बढ़ाएंगे आपकी इम्‍युनिटी, नियमित करें इनका सेवन

वर्तमान में कोरोना ने पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रखा हैं और सभी इससे अपना बचाव करने के हर संभव प्रयास कर रहे है। ऐसे में आपकी प्रतिरक्षा या इम्‍युनिटी बहुत जरूरी होती हैं जो कि बीमारी के खिलाफ लड़ने की क्षमता को दर्शाती हैं और आपको बीमारियों व इंफेक्‍शन से बचाने का काम करती हैं। मजबूत इम्युनिटी के लिए जरूरी हैं कि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व और विटामिन नियमित रूप से प्रदान किए जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे जूस की जानकारी लेकर आए हैं जिनका नियमित सेवन आपकी इम्‍युनिटी को बढ़ाने का काम करता हैं। तो आइये जानते हैं इन जूस के बारे में।

कीवी और स्ट्रॉबेरी का जूस

कीवी और स्ट्रॉबेरी, ये दोनों ही फल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर और विटामिन सी में समृद्ध हैं। जिसकी वजह से यह अपने आप में जैव-सिंथेटिक और जीन नियामक एंजाइमों के लिए एक शक्तिशाली कारक है। इससे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है और आपकी प्रतिरक्षा मजबूत होती है। आपप इन दोनों फलों की स्‍मूदी बनाकर सेवन करें। आप चाहें, तो इसमें काली मिर्च और नमक जोड़ सकते हैं।
Health tips,health tips i hindi,immunity booster juice,healthy drink,coronavirus पालक और लिटस

यह दोनों हरी सब्जियां पालक और लिटस यानि सलाद पत्‍ता आपके वजन घटाने के अलावा, इम्‍युनिटी को बूस्‍ट करने में भी मदद करती हैं। यह विटामिन ए, बी और सी का अच्‍छा स्‍त्रोत हैं और आयरन व कैल्शियम का पावरहाउस हैं। यह जूस एंटीबॉडी के उत्पादन को बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा, आप सेब, गाजर और संतरे के जूस का कॉम्‍बीनेशन भी बना सकते हैं। यह प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ हैं।

तरबूज का जूस

तरबूज गर्मियों में खाया जाने वाला फल है, यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ इम्‍युनिटी बढ़ाने में भी कारगर है। तरबूज में विटामिन ए, सी, मैग्नीशियम और जस्ता होती है, जिसकी वजह से यह इम्‍युनिटी बूस्‍ट करने में मदद कर सकता है। तरबूज को बेस्‍ट वर्कआउट ड्रिंक भी माना जाता है, यह आपको मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा दिलाता है। Health tips,health tips i hindi,immunity booster juice,healthy drink,coronavirus चुकंदर और गाजर का जूस

चुकंदर और गाजर आयरन और कैल्शियम की अच्छी खुराक के साथ विटामिन ए, सी और ई से भरा हुआ। यह इंफ्लमेशन से छुटकारा और प्रतिरक्षा बढ़ाने में मददगार हैं। आप इस जूस में थोड़ा सा अदरक और हल्दी जोड़ें, इससे प्रभाव दोगुना हो सकता है।

टमाटर का जूस

टमाटर का जूस एक इम्‍युनिटी बूस्‍टर जूस है क्‍योंकि टमाटर में 3 प्रमुख प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन होते हैं- विटामिन सी, ई और बीटा कैरोटीन। यह विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट आपकी कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्‍स से बचाने और प्रतिरक्षा के नुकसान से बचाते हैं। टमाटर का जूस आपकी त्‍वचा से लेकर आंत और खून की सफाई के लिए अच्‍छा माना जाता है। इसके अलावा, आप संतरे, अंगूर और नींबू का रस भी पी सकते हैं क्‍योंकि ये विटामिन सी से भरपूर हैं। यह न केवल आपको बीमारियों से, बल्कि आम वायरल इंफेक्‍शन से दूर रखने और त्‍वचा व दिल के लिए भी अच्छे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology