न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपको तो नहीं हो रही शरीर में कमजोरी महसूस, आहार में शामिल करें ये 5 चीजें

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपका एनर्जी लेवल बू्स्ट करने में मदद करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Sep 2020 9:00:46

कहीं आपको तो नहीं हो रही शरीर में कमजोरी महसूस, आहार में शामिल करें ये 5 चीजें

इस कोरोनाकाल में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हैं। कमजोर इम्युनिटी आपको संक्रमण का शिकार बना सकती हैं। देखा जाता हैं सही खानपान ना रखने की वजह से कई लोगों को कमजोरी और सुस्ती का सामना करना पड़ता हैं और काम में मन नहीं लग पाता हैं। ऐसे में एक्टिव रहने के लिए आपको जरूरत हैं कुछ ऐसे आहार की जो शरीर को एनर्जी प्रदान करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपका एनर्जी लेवल बू्स्ट करने में मदद करेगी। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

तुलसी

धार्मिक महत्व रखने के साथ तुलसी में औषधीय गुण पाएं जाते हैं। इसकी पत्तियों को पानी में उबाल कर या चाय में मिलाकर पीने से कमजोरी, थकान, सिरदर्द, मौसमी बुखार से राहत मिलती है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।

Health tips,health tips in hindi,strong immunity,weakness in body,healthy food,energy food

केला

केले में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं। इसे सीधा या दूध में मिक्स कर बनाना शेक बनाकर पीने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। ऐसे में शरीर में होने वाली थकान, कमजोरी आदि परेशानी से राहत मिलती है। साथ ही जिन महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में कमजोरी होने का सामना करना पडता है। उन्हें अपनी डाइट में केले को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में एनर्जी लेवल बूस्ट होने में मदद मिलती है।

देसी घी

देसी घी का सेवन करना शरीर और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एनर्जी पाई जाती है। इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ थकान, कमजोरी, आलस आदि परेशानी से छुटकारा मिलता है। ऐसे में जो लोग दिनभर कमजोर और थका-थका महसूस करते हैं उन्हें अपने खाने शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल करना चाहिए। आप इसे अपने खाने में मिक्स करने के साथ गर्म दूध में मिलाकर कर पी सकते हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ स्मरण शक्ति बढ़ने में भी मदद मिलती है। साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

Health tips,health tips in hindi,strong immunity,weakness in body,healthy food,energy food

अनार

एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी- बैक्टीरियल गुणों से भरपूर अनार का सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होने में मदद मिलती है। शरीर में कमजोरी व थकान रहने की एक मुख्य समस्या खून की कमी होता है। ऐसे में रोजाना 1 अनार या इसके जूस का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में खून मिलने के साथ इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में थकान, कमजोरी, तनाव आदि की परेशानी दूर होती है। साथ ही दिल और दिमाग की सेहत भी बरकरार रहती है। अनार के साथ इसका छिलका भी बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने के लिए अनार के छिलकों को उतारकर अच्छे से धो लें। फिर इन छिलकों को धूप में सूखा कर मिक्सी में पीस कर पाउडर तैयार कर लें। रोजाना सुबह और शाम के समय पानी के साथ इस पाउडर के 1 चम्मच का सेवन करें।

मुनक्का

आयरन से भरपूर मुनक्का का सेवन करने से खून की कमी पूरी होने में मदद मिलती है। रातभर या करीब 12 घंटों तक भिगे मुनक्का का सुबह खाली पेट सेवन करने से शरीर को सही मात्रा में सभी उचित तत्व मिलते हैं। पेट के साफ होने के साथ इससे जुड़ी परेशानियों के होने का खतरा कई गुणा कम हो जाात है। बात इसे खाने की मात्रा की करें तो इसे आप मर्जी से खाना शुरू कर आगे 200 ग्राम तक इसे खाने की मात्रा बढ़ा सकते हैं। आप चाहें तो इसे दूध में उबाल कर भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलने के साथ सही वजन भी मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स