न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर को बनाए निरोगी, रोज सुबह खाली पेट करे नीम की पत्तियों का सेवन

मीठा नीम और कड़वा नीम। दोनों में ही औषधीय गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट नीम की पत्तियों के सेवन के फायदों के बारे में।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 04 Mar 2021 11:14:08

शरीर को बनाए निरोगी, रोज सुबह खाली पेट करे नीम की पत्तियों का सेवन

नीम के पत्तों का आयुर्वेदिक दवाई के रूप में कई हजार सालों से उपयोग किया जा रहा है। दवा के रूप में इसका उल्लेख धार्मिक ग्रंथों में भी मौजूद है। इसके फल से लेकर बीज, तेल, पत्तियां, जड़ और छाल, ये सारी चीजें स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद मानी जाती हैं। नीम की पत्तियों का स्वाद भले ही कड़वा होता है, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी हैं। नीम के अर्क में डायबिटीज, बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के गुण पाए जाते हैं। भारतीय वेदों में नीम का नाम सर्व रोग निवारणी रखा गया है, जिसका अर्थ होता है 'सभी बीमारियों को रोकने वाला'। नीम दो किस्म का होता है, मीठा नीम और कड़वा नीम। दोनों में ही औषधीय गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट नीम की पत्तियों के सेवन के फायदों के बारे में...

benefits of eating neem leaves,neem leaves benefits,neem benefits,healthy living,Health tips

घाव को ठीक करे

फोड़े, फुंसी या किसी भी प्रकार का घाव हो जाने पर नीम की पत्तियों को पीस कर इसका लेप लगाने से काफी लाभ मिलता है। यह दर्द से निजात दिलाने के साथ घाव को भरने में कारगार सिद्ध होता है। साथ ही नीम की पत्तियों को पीसकर इसमें जैतून का तेल मिलाकर लेप लगाने से नासूर भी जल्द ठीक हो जाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

नीम एंटीमाइक्रोबियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट इसकी पत्तियों चबाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है, जिससे तरह-तरह के रोगों से लड़ने की क्षमता बेहतर होती है।

benefits of eating neem leaves,neem leaves benefits,neem benefits,healthy living,Health tips

जलने पर

अगर आप किसी कारण बस अपना हाथ जला बैठी हैं। तो तुरंत उस जगह पर नीम की पत्तियों को पीसकर लगा लें। इसमें मौजूद एंटी-सेप्टिक गुण घाव को ज्यादा बढ़ने नहीं देता है। और जलन को कम करने में मदद कर सकता है।

त्वचा रोग को दूर करता है

नीम की पत्ती दाद, खुजली या फिर अन्य तरह के त्वचा रोग की समस्या को दूर करने में लाभकारी होता है। इसके लिए आप नीम के तेल से शरीर पर मालिश कर सकते हैं। साथ ही यदि आप तेल में कपूर मिलाकर लगाते हैं तो यह अत्यधिक कारगार होता है।

benefits of eating neem leaves,neem leaves benefits,neem benefits,healthy living,Health tips

कैंसर

खाली पेट नीम की पत्तियों के सेवन से सामान्य फ्लू से लेकर कैंसर और हृदय रोग जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। कई शोधों में यह पाया गया है कि नीम की पत्तियों में मौजूद पॉलिसैकेराइड्स और लिमोनॉयड्स ट्यूमर और कैंसर को कम करते हैं। अगर आप खाली पेट नीम की पत्तियां चबाते हैं तो इससे स्किन कैंसर को भी दूर करने में भी मदद मिलती है।

स्कैल्प

नीम का तेल स्कैल्प इंफेक्शन को को कम करने और बालों को झड़ने से रोकने में मददगार हो सकता है। नीम के तेल का नियमित तौर पर प्रयोग करने से बाल लंबे और चमकदार बन सकते हैं।

benefits of eating neem leaves,neem leaves benefits,neem benefits,healthy living,Health tips

डायबिटीज

नीम की पत्तियां डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभदायक होती हैं। इसमें ग्लाइकोसाइड्स और एंटी वायरल गुण अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही नीम ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके लिए आपको रोजाना खाली पेट 7 से 8 नीम की पत्तियों को खाना चाहिए। इसके अलावा पानी में पत्तों को उबाल कर पीना चाहिए या फिर पत्तों का रस निकालकर पीना चाहिए। यह डायबिटीज के साथ होने वाली अन्य समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

डाइजेशन

डाइजेशन की समस्या को दूर करने के लिए नीम काफी लाभकारी माना जाता है। भूख न लगती हो या खाने की इच्छा न होती हो तो नीम की कोमल पत्तियों को घी में भून कर खाने से भूख बढ़ जाती है। और गैस, कब्ज और डाइजेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है।

अस्वीकरण : यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग