न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पीरियड्स के दर्द को कम करता है हल्दी वाला दूध, जाने और फायदें

आप वज़न कम करना चाहते हैं तो हल्दी वाला दूध पीजिये। आइये जानतें है हल्दी वालें दूध पीने के क्या-क्या फायदें हो सकतें है

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Mar 2018 12:21:45

पीरियड्स  के दर्द को कम करता है हल्दी वाला दूध, जाने और फायदें

हल्दी का उपयोग हम अपनी रसोई से लेकर धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में प्राचीन काल से ही करते आ रहे हैं। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता हैं, बल्कि अपनी सेहत का भी ध्यान रख सकतें है। यह एक नेचुरल एंटी-सेप्टिक माना गया हैं। हल्दी को अगर हम दूध में मिलाकर सेवन करें तो हमारे शरीर से जुड़ीं कई बिमारियों से छुटकारा मिल सकता है। हल्दी की एंटीबायोटिक्स प्रॉपर्टीज़ और दूध में मौजूद कैल्शियम जब ये दोनों एक साथ मिलते हैं तो हल्दी दूध के गुण और भी बढ़ जाते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से दर्द से तुरंत आराम मिलता हैं। अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं तो हल्दी वाला दूध पीजिये। आइये जानतें है हल्दी वालें दूध पीने के क्या-क्या फायदें हो सकतें है

# पीरियड्स दर्द को करे कम
महीने के वो दिन जब आपको पीरियड्स होते हैं, डरावने सपने की तरह होते हैं। पेट में दर्द व अकड़न और थकान आपको इतना तंग करते हैं कि आप मजबूरन बिस्तर पकड़ लेते हैं वही हल्दी का दूध पीरियड्स के दर्द को कम करता है। इसे डिलीवरी के बाद औरतों को जल्दी रिकवरी के लिए भी दिया जाता है। इसका एक और फायदा ये भी होता है कि डिलीवरी के बाद इससे ब्रेस्ट मिल्क भी इंप्रूव होता है।

haldi milk,milk,benfits of haldi milk,heath tips,healthy living

# हड्डियां बनाए मज़बूत
हल्दी वाला दूध पीने से हड्डियाँ मजबूत बनती हैं। रोजाना हल्दी वाला दूध पीने से शरीर को उचित मात्रा में कैल्शियम की प्राप्ति होती हैं। यह कैल्शियम का बहुत ही अच्छा सोर्स हैं और इससे हड्डियाँ स्ट्रोंग और हेल्दी रहती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की क्रिकेट के महान बल्लेबाज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इस हल्दी वाले दूध को रोज पीते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों को भी फायदा पहुचाता हैं।

# कैंसर के मरीज़ के लिए है बेस्ट
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोगों को बेचैनी होने लगती है। कई लोग इसे लाइलाज बीमारी के नाम से जानते हैं तो कुछ लोग इसे दर्दनाक मौत के रूप में। कैंसर बीमारी से ज्‍यादा मौत के दूसरे पहलू की तरह देखा जाता है। किसी को कैंसर है मतलब अब उसकी जिंदगी के कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन अगर नियमित हल्दी के दूध का सेवन करेंगे तो कैंसर के मरीजों को रिकवरी में काफी मदद मिलती है।

# ब्लड फ्लो बढ़ाए
कई बार हल्की चोट, मोच या किसी भी तरह के दर्द से हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है। लेकिन हल्दी वाला दूध ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ाने में माहिर है। इसीलिए किसी भी तरह के दर्द में हल्दी दूध वाला दिया जाता है ताकि दर्द से नि‍जात मिल सके।

# आएगी अच्‍छी नींद
हल्दी में मौजूद अमिनो एसिड अच्छी नींद में मदद करता है। आजकल की बिज़ी लाइफ में काम जितना बड़ा है नींद के लिए उतना ही कम समय मिलने लगा है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो हल्दी वाला दूध पीएं। ये अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

haldi milk,milk,benfits of haldi milk,heath tips,healthy living

# सर्दी खांसी दूर करे
हल्दी वाला दूध अपने एंटीबायोटिक गुणों के कारण सर्दी-जुकाम को दूर करने में किसी रामबाण औषिधि की तरह ही काम करता हैं। हल्दी वाले दूध को सर्दी-खांसी का सबसे बेहतरीन इलाज माना जाता हैं। हल्दी वाले दूध में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर के फ्री रेडिकल्स सेल्स से लड़ने में सहायक होते हैं। इसके सेवन से गले की खराश, सर्दी-जुकाम और खांसी से तुरंत राहत मिल जाती हैं। इसलिए अगर आपको सर्दी हो गयी हैं तो गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी मिला कर पिए, इससे आपको सर्दी-जुकाम से काफी आराम मिलेगा।

# वज़न करे कम
ऐसा माना जाता है कि हल्दी दूध में मौजूद कैल्शियम और दूसरे मिनरल्स शरीर में मौजूद फैट को कम करते हैं। इस वजह से हल्दी वाला दूध पीने से शरीर का वज़न कम होता है।

# गठिया की बिमारी में फायदेमंद
हल्दी वाले दूध को पीने से गठिया यानि की आर्थराइटिस का उपचार होता हैं। रियूमेटॉइड गठिया से होने वाली सूजन को दूर करने में हल्दी वाला दूध मदद करता हैं। यह जोड़ो और मांशपेशियों को लचीला बनाकर दर्द को कम करने में सहायक होता हैं। इसलिए गठिया से परेशान मरीजों को हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।

# स्किन की समस्याओं से दिलाये छुटकारा

हल्दी वाला दूध पीने से स्किन की समस्याओं से मुक्ति मिलती हैं। हल्दी वाला दूध पीने से चेहरा कांतिमय हो जाता हैं। चेहरे पर मुहासें, कील, चकते आज कल आम बात हो गई है। जिससे छुटकारा पाने के लिए हम महंगे महंगे उत्पादों का उपयोग करतें है लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं होता है। लेकिन अगर आप रूई के फाहे को हल्दी वाले दूध में भिगो कर प्रभावित जगह पर 15 मिनट तक लगायेंगे तो त्वचा की लाली और चकत्ते कम होने लगते हैं। इससे आपकी स्किन में निखार भी आ जाता हैं।

# कान के दर्द से आराम दिलाये

हल्दी वाला दूध पीने से कान में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती हैं। इससे शरीर का रक्त संचार बढ़ जाता हैं जिससे दर्द में तेज़ी के साथ आराम मिलता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?