न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद सतर्क होकर खरीदें सैनिटाइजर, सस्ते के चक्कर में आप हाथों में लगा रहे है जहर

जिस सैनिटाइजर को आप कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, वह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 11:26:32

बेहद सतर्क होकर खरीदें सैनिटाइजर, सस्ते के चक्कर में आप हाथों में लगा रहे है जहर

पूरी दुनिया में इस समय कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बीमारी ने अब तक करोड़ो को बीमार कर दिया है और फिलहाल इसकी कोई वैक्सीन या दवाई नहीं बनी है। ऐसे में इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, हाथों की अच्छी तरह से सफाई और मास्क लगाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में हाथों को साफ करने के लिए साबुन या फिर सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन बाजार में उपलब्ध सस्ता सैनिटाइजर आपके लिए घातक हो सकता है। दरअसल, जिस सैनिटाइजर को आप कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, वह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। हाल ही में सेहत विभाग की ओर से बाजारों में चेकिंग के दौरान लिए गए सैनिटाइजर के सैंपलों की रिपोर्ट में पता है कि सस्ते सैनिटाइजर में मेथिल एल्कोहल का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह आंखों, हाथों को नुकसान पहुंचा सकता है। यही नहीं, अगर कोई इसे गलती से पी ले तो उसकी किडनी भी खराब हो सकती है और उसकी जान तक जा सकती है।

sanitizer,sanitizer losses,duplicate sanitizer,sample failure of sanitizer,health news,coronavirus

पाया गया मेथिल एल्कोहल

सेहत विभाग ने दस दिन के भीतर अलग-अलग स्थानों से 25 सैनिटाइजर के सैंपल लिए। इनमें से अभी तक 4 की ही रिपोर्ट मिली है और चारों जांच में फेल पाए गए। इनमें सेहत के लिए हानिकारक मेथिल एल्कोहल पाया गया या फिर इस्तेमाल होने वाले एथिल एल्कोहल की मात्रा ही पूरी नहीं थी। इससे साफ है कि जो सैनिटाइजर आप इस्तेमाल कर रहे हैं वह आपके लिए बेहद खतरनाक है।

पेंट, थिनर, कीटनाशक दवाइयां बनाने में होता है मेथिल एल्कोहल का इस्तेमाल

सेहत विभाग के अनुसार मेथिल एल्कोहल की गंध एथिल एल्कोहल की तरह ही है। मगर यह मनुष्य के लिए घातक है। इसका इस्तेमाल पेंट, थिनर, कीटनाशक दवाइयों में किया जाता है। मेथिल एल्कोहल पी लेने से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। यही नहीं, बच्चों के लिए यह धीमा जहर है। एथिल शराब बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी जरूरत बढ़ने के कारण इसकी खपत ज्यादा होने लगी है, इसलिए यह कम मिल रहा है जबकि एथिल अधिक मिल जाता है।

सैनिटाइजर का गोरखधंधा

इस समय शहर में सैनिटाइजर का गोरखधंधा चल रहा है। रेहड़ी वाले से लेकर हार्डवेयर तक की दुकान करने वाले सब सैनिटाइजर बेचने में लगे हैं। रोक के बावजूद अंदरखाते उनकी तरफ से 5-5 लीटर की कैन में भी सस्ता सैनिटाइजर बेचा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स