न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपके लिए चिंता का कारण ना बन जाए कोरोना को लेकर वैज्ञानिकों का यह दावा

जबतक वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक इससे बचाव बहुत जरूरी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Jul 2020 1:48:31

कहीं आपके लिए चिंता का कारण ना बन जाए कोरोना को लेकर वैज्ञानिकों का यह दावा

बढ़ता कोरोना का कहर पूरी दुनिया में अशांति का माहौल पैदा कर रहा हैं. दुनियाभर में 1.65 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और देशभर में 14 लाख से अधिक लोग इसका कहर झेल रहे हैं। ऐसे में समय रहते इसकी वैक्सीन बनना जरूरी हैं।लेकिन जबतक वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक इससे बचाव बहुत जरूरी हैं। ऐसे में कोरोना को लेकर लगातार रिसर्च जारी हैं और रोज नई रिसर्च सामने आती हैं। ऐसी ही एक चिंता बढ़ाने वाली रिसर्च सामने आई हैं जिसमें वैज्ञानिकों का दावा है कि गंजेपन के शिकार लोगों के लिए कोरोना वायरस और भी ज्यादा जानलेवा है। आइए जानते हैं किस आधार पर यह रिपोर्ट बनाई गई है और बाल झड़ने की समस्या झेल रहे लोग आखिर किस तरह कोरोना से बचाव कर सकते हैं?

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona and baldness

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गंजेपन के शिकार लोगों में कोरोना संक्रमण के खतरे की संभावना 40 फीसदी तक हो सकती है। इस निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन के अस्पताल में भर्ती 2000 मरीजों की जांच की। इस जांच में यह सामने आया है कि बाल झड़ने की समस्या झेल रहा हर पांचवां व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है जबकि यह समस्या ना झेल रहे 15 फीसदी लोग ही पॉजिटिव पाए गए।

गंजेपन के शिकार लोगों पर यह रिपोर्ट वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने तैयार की है, जिसे 'अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्माटालॉजी' में प्रकाशित किया गया है। शोध के लिए वैज्ञानिकों ने चार अलग-अलग ग्रुप बनाए थे। इसमें पहले ग्रुप में उन लोगों को रखा गया था, जो गंजेपन के शिकार नहीं थे। फिर दूसरे ग्रुप में वैसे लोगों को, जिनको बाल झड़ने की मामूली समस्या थी जबकि तीसरे ग्रुप में बाल झड़ने की थोड़ी और ज्यादा समस्या वाले लोगों को और चौथे ग्रुप में गंभीर रूप से बाल झड़ने की समस्या झेल रहे लोगों को रखा गया था।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona and baldness

शोध का परिणाम यह निकला कि पहले ग्रुप में 15 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि दूसरे ग्रुप में 17 फीसदी लोग। इसी तरह तीसरे ग्रुप में 18 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि चौथे ग्रुप में 20 फीसदी से भी ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

शोध के परिणामों के आधार पर डॉ. माइकल कोलोड्नी और उनके सहयोगी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि गंजेपन के शिकार लोगों में कोरोना के खतरे की संभावना 40 फीसदी तक हो सकती है। इसके पीछे उनका तर्क ये है कि हार्मोन की समस्या के चलते ही कोरोना वायरस कोशिकाओं में प्रवेश करता है और व्यक्ति को संक्रमित कर देता है।

फिलहाल कोरोना वायरस का वैक्सीन बाजार में उपलब्ध नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि उन्होंने वैक्सीन बना ली है और सितंबर तक बाजार में आ जाएगी। भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिक इसपर काम कर रहे हैं। अब देखना होगा कि कब तक वैक्सीन आम लोगों तक पहुंच पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स