न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व हेपेटाइटिस दिवस : ऑटोइम्यून हैपेटाइटिस के लक्षण और इलाज

ऑटोइम्यून हैपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें किसी अज्ञात कारण की वजह से लीवर में क्रोनिक सूजन आ जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jul 2018 11:27:24

विश्व हेपेटाइटिस दिवस : ऑटोइम्यून हैपेटाइटिस के लक्षण और इलाज

ऑटोइम्यून हैपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें किसी अज्ञात कारण की वजह से लीवर में क्रोनिक सूजन आ जाती है। इस बीमारी में शरीर की प्रतिरक्षी क्षमता विफल हो जाती है, जिससे व्यक्ति का इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) खुद ही लीवर की कोशिकाओं पर हमला करने लगता है। लीवर शरीर के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर के मुख्य कार्य हैं- खून में से टॉक्सिन्स को साफ करना, पाचन में मदद करना, दवाओं का अपघटन करना और वाहिकाओं में खून का थक्का जमने से रोकना होता है।

जेपी अस्पताल के लीवर ट्रांसप्लांट विभाग के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ अभिदीप चौधरी का कहना है कि ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस (एआईएच) में शरीर का इम्यून सिस्टम खुद ही लिवर कोशिकाओं पर हमला क्यों करने लगता है, इसका कारण अब तक अज्ञात है। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि विशेष प्रकार की सफेद रक्त कोशिकाएं लिवर की कोशिकाओं को बाहरी पदार्थ मान लेती हैं और इन कोशिकाओं पर हमला करने लगती हैं। जिससे लिवर में सूजन आ जाती है।

ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस (एआईएच) के दो प्रकार

टाईप 1 (क्लासिक): यह बीमारी का सबसे आम प्रकार है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है और पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा होता है। एक तिहाई मरीजों में इसका कारण अन्य ऑटोइम्यून बीमारियों से जुड़ा होता है जैसे थॉयराइडिटिस, युर्मेटॉइड आथ्र्राइटिस और अल्सरेटिव कोलाइटिस।

टाईप 2 : हालांकि वयस्कों में टाईप 2 ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस हो सकता है, यह युवतियों में युवकों की अपेक्षा अधिक पाया जाता है। यह अक्सर अन्य ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ित मरीजों में होता है। यह आमतौर पर ज्यादा गंभीर होता है और शुरुआती लक्षणों के बाद जल्द ही अडवान्स्ड लिवर रोग में बदल जाता है।

ऐसे कई कारक हैं जिनसे ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस की संभावना बढ़ जाती है। अगर व्यक्ति के परिवार में मीजल्स (खसरा), हर्पीज सिम्पलेक्स या एपस्टीन-बार वायरस के संक्रमण का इतिहास हो तो ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस की संभावना बढ़ जाती है। हेपेटाइटिस ए,बी या सी का संक्रमण भी इसी बीमारी से जुड़ा है।

इसमें आनुवंशिक कारण भी है। कुछ मामलों में यह बीमारी परिवार में आनुवंशिक रूप से चलती है। यानी ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस का कारण आनुवंशिक भी हो सकता है। ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस किसी भी उम्र में महिलाओं और पुरुषों दोनों को हो सकता है, लेकिन महिलाओं में इसकी संभावना अधिक होती है।

autoimmune hepatitis,Health,Health tips

ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस के लक्षण क्या हैं?

रोग के शुरुआती लक्षण हैं थकान, पीलिया, मितली, पेट में दर्द और आथ्रालजियस, लेकिन चिकित्सकीय दृष्टि से इसके लक्षण गंभीर रूप ले सकते हैं। बहुत से मरीजों में इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते, और रूटीन लिवर फंक्शन टेस्ट में ही बीमारी का निदान होता है।

ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस के निदान के लिए जांच जरूरी है। अगर लीवर एंजाइम में बढ़ोतरी होती है, तो इसका पता रक्त जांच से चल जाता है। इसके अलावा अन्य रक्त परीक्षणों के द्वारा एंटी-स्मूद मसल एंटीबॉडी, एंटीन्यूक्लियर फैक्टर एंटीबॉडी और एंटी एलकेएम एंटीबॉडी की जांच की जाती है। रक्त में इम्यूनोग्लोब्यूलिन जी का स्तर बढ़ सकता है। निदान की पुष्टि के लिए लिवर बायोप्सी भी की जा सकती है।

ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस का इलाज क्या है?

ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस ऐसे कुछ लीवर रोगों में से एक है जो थेरेपी के लिए बहुत अच्छी प्रतिक्रिया देता है। इलाज के लिए मुख्य रूप से कॉर्टिकोस्टेरॉयड इस्तेमाल किए जाते हैं। ये दवाएं लिवर की सूजन को कम करती हैं। इसके अलावा एजाथियोप्रिन, मायकोफिनॉलेट मोफेटिल, मेथोट्रेक्सेट या टेक्रोलिमस जैसी दवाओं का इस्तेमाल भी किया जाता है। हालांकि, कुछ मरीजों में बीमारी निष्क्रिय होती है, उन्हें कुछ विशेष इलाज की जरूरत नहीं होती, लेकिन ऐसे मरीजों को नियमित फॉलो अप करवाना चाहिए। अगर अंतिम अवस्था में रोग का निदान हो तो भी लिवर ट्रांसप्लान्ट से इलाज संभव है।

अगर ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस का इलाज न किया जाए तो यह सिरहोसिस या लिवर फेलियर का कारण बन सकता है। हालांकि, जल्दी निदान और उपचार के द्वारा मरीज को इस स्थिति से बचाया जा सकता है। किसी भी अवस्था में इलाज संभव है, यहां तक कि सिरहोसिस के बाद भी रोग पर नियन्त्रण पाया जा सकता है।

जीवनशैली में किस तरह के बदलाव लाए जाएं?

बीमारी की अवस्था में शराब का सेवन न करें, क्योंकि यह लिवर को नुकसान पहुंचाती है। थोड़ी शराब की मात्रा भी मरीज की स्थिति को बिगाड़ सकती है।

मरीज को सेहतमंद और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम करें, वजन पर नियन्त्रण रखें, क्योंकि मोटापे से फैटी लिवर डिजीज की संभावना बढ़ जाती है, जिससे ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस जटिल रूप ले सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म