न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर में जिंक की कमी हो सकती हैं कोरोना संक्रमितों के लिए खतरनाक : रिसर्च

एक रिसर्च सामने आई हैं जिसके अनुसार शरीर में जिंक की कमी कोरोना संक्रमितों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Sep 2020 1:05:24

शरीर में जिंक की कमी हो सकती हैं कोरोना संक्रमितों के लिए खतरनाक : रिसर्च

देश और दुनिया में लगातार कोरोनावायरस का कहर जारी हैं। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। अभी तक इसकी वैक्सीन भी नहीं आ पाई हैं। ऐसे में सभी लोगों को सलाह दी जा रही हैं कि अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें ताकि इस संक्रमण से लड़ने में मदद मिले। इसके लिए आहार में विटामिन और मिनरल्स को जरूर शामिल करें। हाल ही में एक रिसर्च सामने आई हैं जिसके अनुसार शरीर में जिंक की कमी कोरोना संक्रमितों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। जी हां, शोध में बताया गया कि जिन मरीजों में जिंक की कमी हैं उनकी तबियत अन्य कोरोना संक्रमितों से ज्यादा खराब हैं। यह शोध स्पेन के बार्सिलोना विश्वविद्यालय द्वारा की गई। इसके अनुसार Covid-19 रोगियों में खराब रिकवरी और शरीर में जिंक के निम्न स्तर के बीच एक संबंध पाया गया है। तो आइए विस्तार से जानते हैं क्या कहता है ये शोध।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,covid 19,zinc and covid patients

क्या कहता है ये शोध?

कोरोनोवायरस पर यूरोपीय सोसायटी ऑफ क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी और संक्रामक रोगों के एक हालिया ऑनलाइन सम्मेलन में, शोधकर्ताओं ने कहा कि शरीर में जिंक के निम्न स्तर के परिणामस्वरूप मरीज की मौत भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिंक की कमी से शरीर में लगातार सूजन रह सकती है और ये SARS-CoV-2 के इस मामले को और भी बदतर बना देती है। वहीं इस रिपोर्ट में बताया गया शोधकर्ताओं ने 15 मार्च, 2020 से 30 अप्रैल, 2020 के बीच स्पेन के बार्सिलोना में तृतीयक विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती किए गए COVID-19पॉजिटिव रोगियों का पूर्वव्यापी विश्लेषण किया था। इस अध्ययन में इन रोगियों में से 249 कोविड-19 के वो मरीज शामिल थे जिनके शरीर में जस्ता का स्तर कम था और वे कोरोना पॉजिटिव थे, जिनमें से आठ प्रतिशत लोगों की मृत्यु हो गई।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,covid 19,zinc and covid patients

जिंक की कमी और कोरोनावायरस

जिंक एक ऐसा खनिज है जो एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक है। शोधकर्ताओं की मानें, तो जिंक की कमी आपके बीमारी को और अधिक संवेदनशील बना सकती है। वास्तव में, अध्ययन में कोरोनावायरस के रोगियों में खराब परिणाम के साथ जिंक के निम्न स्तर के बीच संबंध पाया गया है। अध्ययन में सुझाए गए कोरोनोवायरस से संक्रमित लोगों में जिंक की कमी से मौत भी हो सकती है। बता दें कि जिंक की कमी त्वचा की समस्याओं, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों, यौन स्वास्थ्य के मुद्दों को जन्म देती है और इम्यूनिटी को भी कमजोर करती है। पर कोरोनावायरस के दौरान इसकी कमी शरीर के लिए जानलेवा हो सकती है।

वहीं जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, एक बॉडी में जिंक की सही मात्रा हो तो ये वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता पैदा करती है। इसलिए अगर आपके शरीर में पर्याप्त जिंक नहीं है तो आपको कोरोना होने का खतरा ज्यादा हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने खान पान में जिंक से भरपूर चीजों को सम्मिलित करें। वहीं जो लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, वो भी अपनी डाइट में जिंक से भरपूर खान-पान का ध्यान रखें। इसके लिए अपने खाने में रेड मीट, पके हुए बीन्स, छोले, मसूर, सन के बीज, कद्दू के बीज, अंडे, डेयरी उत्पाद, साबुत अनाज और नट्स जैसे काजू और बादाम आदि को सम्मित करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स