न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना रिसर्च में सामने आया डराने वाला आंकड़ा, दिसंबर तक जा सकती हैं 12 लाख बच्चों और 57 हजार मांओं की जान

हाल ही में हुई एक रिसर्च में कोरोना को लेकर डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं जिसके अनुसार दिसंबर महीने तक 12 लाख बच्चों और 57 हजार मांओं की जान जाने का अनुमान लगाया जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 6:11:25

कोरोना रिसर्च में सामने आया डराने वाला आंकड़ा, दिसंबर तक जा सकती हैं 12 लाख बच्चों और 57 हजार मांओं की जान

कोरोना वायरस का कहर हर दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा हैं और संक्रमितों के आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा हैं। दुनियाभर में कोरोना के कहर के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं और इसका खामियाजा समान्य रोगियों को भी भुगतना पड़ रहा हैं। कोरोना को लेकर कई रिसर्च सामने आई हैं जो इसके खतरे को दर्शाती हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च में कोरोना को लेकर डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं जिसके अनुसार दिसंबर महीने तक 12 लाख बच्चों और 57 हजार मांओं की जान जाने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह शोध अध्ययन किया है, जिसके परिणाम चौंकाते भी हैं और डर भी पैदा करते हैं।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona research

शोधकर्ताओं का दावा है कि कोरोना महामारी के इस संकट काल में जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने और खाने के कमी के कारण ढाई लाख शिशुओं की जान जा सकती है। वहीं, गरीब देशों की 10 हजार से अधिक मांओं के लिए जुलाई से दिसंबर तक ये छह महीने चुनौती भरे होंगे। इस दौरान उनकी जान पर संकट रह सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, अगर हालात और अधिक बिगड़े तो साल के अंत तक 118 देशों में 12 लाख बच्चों और 57 हजार मांओं की मौत हो सकती है।

शोधकर्ताओं का यह अध्ययन द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित हुआ है। इस शोध अध्ययन में शोधकर्ताओं ने आंकड़ों के विश्लेषण से यह जानने की कोशिश की है कि आहार और स्वास्थ्य सिस्टम पर कोरोना का कितना असर पड़ा है और इसके दुष्प्रभाव से कितने लोगों की मौत होने की संभावना है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना महामारी काल में बच्चों को जन्म देने वाली मांओं के लिए सुरक्षित माहौल की कमी तो है ही, कई देशों में तो उन्हें पर्याप्त एंटीबायोटिक भी नहीं मिल पा रहे हैं। इस संकट से उन मांओं की मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona research

शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस महामारी काल में बच्चों में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने और निमोनिया-सेप्सिस से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटीबायोटिक्स उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। बच्चों में मौत के खतरे का यह एक बड़ा कारण है। शोधकर्ताओं का कहना है कि डायरिया से पीड़ित बच्चों के लिए रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन की कमी भी इसकी वजह बन सकती है।

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अन्य शोध अध्ययन के मुताबिक, कोरोना से जूझने वाले लगभग सभी बच्चे पेट की समस्या से जूझ रहे थे। अध्ययन में शामिल 171 बच्चों में से 80 फीसदी को हृदय से जुड़ी समस्याएं थी। उन बच्चों को एक हफ्ते के लिए आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। इनमें से चार की मौत हो गई थी।

कोरोना संक्रमित 75 फीसदी बच्चे बीमारी के बारे में अंजान हैं। यानी हर चार में से तीन बच्चों को उनकी बीमारी के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे मामले इस जोखिम को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि नीति निर्धारक इन आंकड़ों पर गंभीरता से ध्यान देंगे ओर जरूरी सुविधाओं के लिए दिशानिर्देश जारी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स