Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में पुरुष भी दिख सकतें है फैशनेबल इन फैशन टिप्स से...

सर्दियों में कुछ ऐसा पहनें जो गर्माहाट के साथ पर्सनैलिटी को भी बढ़ा दें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Dec 2017 12:49:47

सर्दियों में पुरुष भी दिख सकतें है फैशनेबल इन फैशन टिप्स से...

फैशन की बात करें तो पुरुषों के पास सर्दियों में फैशन के लिए कोई खास च्वॉइस नहीं बचती। हर बार सर्दियों में आप जैकेट्स और ब्लेजर्स पहनते रहे हैं, लेकिन इस बर की सर्दियों में पुरुषों के फैशन में कुछ बदलाव नजर आ रहा है। पुरुषों के लिए परिधानों के एक ब्रांड की डिजाइन टीम की सलाह है कि पुरुष इस बार फैशन में बने रहने के लिए स्वेटर पहनें और पिंट्र्स में उपयोग करें या फिर ठोस रंगों को आजमाएं। यदि आप भी सोचते हैं कि सर्दियों में भारी भरकम वुलन पहनने के अलावा और आपके पास कोई चारा नहीं हैं। तो घबराइए नहीं, हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं जो आपको सर्दियों में भी स्टाइलिश बनाएगा। सर्दियों में कुछ ऐसा पहनें जो गर्माहाट के साथ पर्सनैलिटी को भी बढ़ा दें। ऐसे में खूबसूरत और फैशनेबल दिखने के बहुत सारे उपाय हैं।

* फैब्रिक्स

स्वेटर का अर्थ केवल ऊनी परिधान ही नहीं हैं। विभिन्न फैब्रिक्स आपको आकर्षक दर्शाएंगे और आपको बिनी किसी झंझट के कई लुक्स आजमाने का मौका मिलेगा। उदाहरण के तौर पर कैशमेयर ज्यादा औपचारिक लुक देता है जबकि सूती स्वेटर आपको आरामदेह महसूस होगा। परफेक्ट फैशन के लिए आप ब्लेंडिड सिंथेटिक फैब्रिक्स का भी चुनाव कर सकते हैं।
winter fashion trends for men,men fashion tips,fashion tips,latest fashion trends * स्वेटर्स

स्वेटर्स के मामले में आप ठोस रंगों को बेधड़क चुन सकते हैं। इस समय चटख, पीले और लाइमकलर बेहद चलन में हैं। ऐसे स्वेटर्स आपको क्लासी और आकर्षक दर्शाएंगे। इस लुक के लिए साथ में हल्के रंग की ट्राउजर पहनें।

* फ्लोरल स्कार्फ

अगर आपको फूलों के डिजाइन वाली ड्रेस पसंद है, तो आप इस विंटर में फ्लोरल स्कार्फ को अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें। इसमें आपको छोटे और बड़े फ्लावर बने, मिक्स और कंट्रास्ट मिक्स कलर में फ्लावर मिलेंगे। इनको साइड व किनारे से लैस से डेकोरेट किया गया है।

* लेयरिंग


इस समय लेयरिंग को फैशन का मूल मंत्र माना जाता है। लेयरिंग इस मौसम का सबसे हॉट ट्रेंड है। सर्दियों में लेयरिंग से खुद को गर्म रखने के साथ आप हॉट भी दिखते हैं। लेयरिंग के ऊपर हल्के और पतले स्वेटर के साथ आप फैशनेबल टॉप पहन सकते हैं। इसके अलावा आप फुल स्लीव टीशर्ट के ऊपर एक और टीशर्ट पहनकर, फिर इसके ऊपर लंबा स्वेटर पहन कर आप एक अलग लुक पा सकते हैं। इस तरह आपको सर्दी भी नहीं लगेगी और आप फैशनेबल भी दिखेंगे। winter fashion trends for men,men fashion tips,fashion tips,latest fashion trends * वाइट जैकेट

ठंड के मौसम में वाईट पहनना काफी बोल्ड स्टेप हो सकता है क्योंकि ब्लैक इस वक्त हर तरफ छाया रहता है, जबकि ये काफी डिप्रेसिंग होता है। वाईट कलर विंटर में सीजनल डिप्रेशन का एंटीडोट बन सकता है। इससे न सिर्फ आपका पर्सनल फैशन स्टाइल नजर आएगा बल्कि आप सभी का ध्यान भी खींच पाएंगे।

* कॉलर

कई प्रकार के कॉलर्स भी आपको अलग लुक देने में मदद करेंगे। 'वी' नेक अनौपचारिक लुक देगा, जबकि हाई कॉलर अधिक औपचारिक लुक देगा। वी कॉलर का कट जितना गहरा होगा, स्वेटर उतना ही फेमिनिन लुक देगा, इसलिए गहरे वी कट न चुनें। सही फिट की जीन्स के साथ पहनने पर ये आपको ज्यादा लंबा, पतला और स्टाइलिश दर्शाएंगे।

* वूलन कैप

ये फैशनेबल होने के साथ-साथ स्पोर्टी लुक भी देती है। वूलन होने कि वजह से गर्म भी रहती है। ये कई रंगो में मिल जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवान का बढ़ा खतरा, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट; 20 नवंबर को लैंडफॉल की आशंका
चक्रवात अकवान का बढ़ा खतरा, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट; 20 नवंबर को लैंडफॉल की आशंका
भारत-जापान के बीच अहम रक्षा वार्ता आज, राजनाथ सिंह और जयशंकर टोक्यो में करेंगे 2+2 संवाद
भारत-जापान के बीच अहम रक्षा वार्ता आज, राजनाथ सिंह और जयशंकर टोक्यो में करेंगे 2+2 संवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘डॉ. हसन’ का टीजर रिलीज, 11 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘डॉ. हसन’ का टीजर रिलीज, 11 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
विटामिन C सीरम से त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां
विटामिन C सीरम से त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां
रेटिनॉल का सही इस्तेमाल कैसे करें? झुर्रियों और असमान स्किन टेक्सचर के लिए जानें जरूरी बातें
रेटिनॉल का सही इस्तेमाल कैसे करें? झुर्रियों और असमान स्किन टेक्सचर के लिए जानें जरूरी बातें
astrology