Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरूषों में भी बढ़ने लगा ज्वैलरी का क्रेज, ये 5 बनाएगी आपको कूल और स्टाइलिश

हम आपको बताएंगे उन 5 ज्वेलरी के बारे में जो आपकी वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए। और इन्हें पहनकर आप कूल और स्टाइलिश भी लगेंगे।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 29 Jan 2020 7:41:15

पुरूषों में भी बढ़ने लगा ज्वैलरी का क्रेज, ये 5 बनाएगी आपको कूल और स्टाइलिश

कान में बालियों की जगह स्टड्स, गले में हार की जगह चेन, हाथों में कंगन की जगह ब्रेसलेट और फिर उंगलियों में अंगूठियाँ, वो भी ज़रा मोटी-मोटी।ये है आज के आभूषणों का बदला स्वरूप। और आभूषणों के साथ बदले हैं इनके पहनने वाले भी। जी हाँ , आभूषण केवल महिलाओं की जागीर नहीं होती। आज के दौर में पुरुषों के लिए भी आभूषण स्टेट्स सिम्ब्ल हो गए हैं। 21वीं सदी में धीरे-धीरे पुरुषों में गहनों के प्रति रुचि कम होती गई, लेकिन फिर से गहनों के प्रति पुरुषों का रुझाान बढ़ रहा है।वैसे तो मार्केट में कई मेन्स ज्वेलरी मौजूद हैं, लेकिन यहां हम आपको बताएंगे उन 5 ज्वेलरी के बारे में जो आपकी वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए। और इन्हें पहनकर आप कूल और स्टाइलिश भी लगेंगे।
craze of jewellery in men,craze of jewellery is increasing among men,men jewellery craze,bracelets,chains,rings,cuff lings,tie cliff,fashion tips,men fashion tips ब्रेसलेट

पुरुषों की ज्वेलरी में ब्रेसलेट फेमस है। अगर आप अपने लिए ज्वेलरी लेना चाहते हैं तो सबसे पहले ब्रेसलेट से शुरू कीजिए। मार्केट में कई तरह के ब्रेसलेट अलग-अलग मैटेरियल और फैब्रिक में मौजूद हैं। इन दिनों बहुमूल्य रत्न वाले ब्रेसलेट भी ट्रेंड में हैं। मेटल की सिंगल चेन या डबल चेन भी काफी पसंद की जा रही हैं। सिंगल मेटल कलर जैसे गोल्ड, सिल्वर और प्लेटिनम का एवरग्रीन स्टाइल है। इनका फैशन कभी आउट नहीं होता।

चेन

नेकलेस भी हजारों साल से पुरुषों की एसेसरीज की लिस्ट में शामिल है। समय- समय पर बस इसका स्वरूप बदलता रहा है। राजा रजवाड़ों के वक्त भारी और रत्न जड़ित नेकपीस सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी पहनते थे। वक्त के साथ इस ट्रेंड में और भी बदलाव आए। भारी-भरकम नेकपीस मार्केट से पूरी तरह से आउट हैं, यह कहना भी गलत होगा। खासतौर पर शादी में इंडो-वेस्टर्न या शेरवानी के साथ रत्न वाले नेकलेस आज भी ट्रेंड में हैं। शेरवानी के साथ मोतियों की माला भी क्लासी लुक देती है। craze of jewellery in men,craze of jewellery is increasing among men,men jewellery craze,bracelets,chains,rings,cuff lings,tie cliff,fashion tips,men fashion tips कफलिंग्स

पुरुषों की एक्सेसरीज में कफलिंग्स सबसे ज्यादा ग्लैमर या क्लास एड करते हैं। हालांकि इन्हें बहुत ही कम पुरुष यूज करते हैं, लेकिन स्टाइलिश लुक के लिए कफलिंग्स जरूरी हैं। खासतौर पर सूट या ब्लेजर के साथ कफलिंग्स कैरी करना आपके लुक में जान डाल देते हैं। स्टैंडर्ड ब्लैक फार्मल टाई ड्रेस के साथ फ्रेंच कफलिंग्स बटन से ज्यादा ग्लैमरस लुक देंगे।बाजार में कफलिंग्स अलग-अलग शेप, कलर, डिजाइन और मैटेरियल में आते हैं। आप क्लासी लुक पाना चाहते हैं तो सिल्वर या गोल्डन बेस पर स्टोन्स जड़े हुए कफलिंग्स ट्राई कर सकते हैं।

रिंग्स

रिंग्स भले ही सदाबहार हैं लेकिन ये बोरिंग तो कतई नहीं हैं। रिंग्स के साथ आप कई एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। रिंग प्यार का, ताकत का, भक्ति का प्रतीक है। अंगूठी वो ज्वलेरी है जो लगभग हर पुरुष किसी न किसी रूप में पहनता है। रिंग्स में कई स्टाइल और वैरायटी हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। अगर इंगेजमेंट या वेंडिग रिंग ले रहे हैं तो ट्रेडिशनल गोल्ड की प्लेटिनम या रोज गोल्ड रिंग ले सकते हैं। सिल्वर या प्लेटिनम में डायमंड लगी रिंग्स क्लासी लगती हैं। ऑफिशियल मीटिंग या जॉब इंटरव्यू में भी इसे उतारने की जरूरत नहीं होगी, यह आपके फार्मल लुक के साथ मैच करेगी।

टाई क्लिप

कफलिंग्स की तरह टाई क्लिप भी च्वाइस पर डिपेंड करता है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि ये दोनों ही आपकी पर्सनैलिटी को निखारते हैं।टाई क्लिप जितना सिंपल और सोबर होता है उतना ही क्लासी लगता है। टाई क्लिप न तो ज्यादा मोटा होना चाहिए और न ही ज्यादा पतला। किसी भी तरह के कन्फ्यूजन से बचने के लिए टाई की चौड़ाई के हिसाब से टाई क्लिप चूज करें।टाई क्लिप में क्लासिक गोल्ड या सिल्वर क्लिप ही अच्छे लगते हैं। चाहें तो इसे कफलिंग्स के साथ भी मैच कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology