न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जींस को नया बनाये रखने के कुछ आसान तरीकें

फैशन रोज बदलता है। डिजाइन रोज नए आते हैं। पुरुषों के पास फैशन के बहुत कम अवसर होते हैं, जबकि महिलाओं/युवतियों के पास इसकी लंबी कतार होती हैं।

Posts by : Hema | Updated on: Mon, 02 Apr 2018 10:23:56

जींस को नया बनाये रखने के कुछ आसान तरीकें

फैशन रोज बदलता है। डिजाइन रोज नए आते हैं। पुरुषों के पास फैशन के बहुत कम अवसर होते हैं, जबकि महिलाओं/युवतियों के पास इसकी लंबी कतार होती हैं। महिलाएँ/युवतियाँ नित दिन नया फैशन करती हैं। बदलते फैशन के दौर में आज भी एक वस्त्र ऐसा है जो पिछले चार दशकों से भारत में समान रूप से पहना जा रहा है। अस्सी के दशक में शुरू हुआ यह दौर बिना किसी रूकावट के जारी है। इसे स्त्री/पुरूष समान रूप से पहनते आ रहे हैं। आप सोच रहे होंगे ऐसा कौन सा वस्त्र है जिसकी हम बात कर रहे हैं। दिमाग पर ज्यादा जोर डालने की जरूरत नहीं है हम आपको बताते हैं उस वस्त्र का नाम—जींस—है।

जींस आज के दौर का सबसे जरूरी वस्त्र हो गया है। फिर चाहे वे लडके हो या लड़कियां जींस आज एक ऐसा कपडा बन गया है जिसकी जरूरत हर किसी को लगती है और आवश्यकता भी है। जींस आपके व्यक्तित्व में निखार लाती है। हर एक की अलमारी में यह पाया जाता है। आप ठाट बाट से रहें या न रहें जींस एक ऐसा परिधान है जिसे आप दिन भर पहने रहना अवश्य पसंद करेंगे। फेडेड जींस फैशन में है परन्तु गलत जगह पर जींस का कलर फेड होने से जींस पर धब्बे दिखते हैं और कपडा पुराना दिखता है। यदि आपको जींस पसंद है तो यहाँ हम आपको जींस को नया बनाये रखने के कुछ तरीके बता रहे हैं।

jeans,jeans care,jeans care tips,fashion

जींस को फ्रीजर में रखें

आपने जींस को फ्रीजर में रखने के बारे में सुना होगा। इससे जींस से आने वाली बदबू दूर हो जाती है और जींस में उपस्थित बैक्टीरिया और हानिकारक पदार्थ नष्ट हो जाते हैं। जींस लें तथा इसकी अच्छी सी तह बनायें। अब इसे एक प्लास्टिक बैग में रखें और चारों तरफ से सील कर दें। जींस की इस प्रक्रिया को स्टरलाईजिंग करना कहते हैं क्योंकि इससे जींस में उपस्थित बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और जींस पूरे दिन फ्रेश रहती है। इससे उस बदबू से भी छुटकारा मिलता है जो अक्सर जींस को बिना धोये पहनने के कारण आती है।

jeans,jeans care,jeans care tips,fashion

वाशिंग मशीन से नहीं अपितु हाथ से धोयें जींस

जींस को हाथों से ही धोना चाहिए, जहाँ तक संभव हो जींस को हाथों से धोएं क्योंकि ऐसा करने से कपडा सिकुड़ता नहीं है। इससे जींस पर तनाव नहीं पड़ता। जींस जितनी रफ दिखती है उतनी होती नहीं अत: आपको इसकी उचित देखभाल करनी चाहिए। एक बाल्टी लें तथा उसे पानी से भर लें। इस बाल्टी में 2-3 चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं और जींस को इसमें भिगो दें। अब इसे हाथ से धोएं और 60 मिनिट बाद निचोड़ लें। इससे जींस फे्रश और नई दिखाई देगी।

वाशिंग मशीन में जींस को धोने से उसमें स्थायी तौर सलवटें पड़ जाती हैं जिन्हें प्रेस करने के बावजूद हटाना मुश्किल हो जाता है। प्रयास करके जींस को हाथ से धोने और साफ करने का प्रयत्न करें। हालांकि आजकल माताएँ अपने बच्चों लडक़े/लड़कियों की जींस को वाशिंग मशीन में ही धोती हैं। इस तरह धोने से जींस की उम्र कम हो जाती है और वह जल्दी फट जाती है।

jeans,jeans care,jeans care tips,fashion

टैग चेक करें

आपकी जींस पर लगा हुआ टैग इसके रख रखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जींस में लगा हुआ टैग आपको बताता है कि आपकी जींस में में किस कपडे का उपयोग किया गया है और इसे किस-किस प्रकार धोना चाहिए। यदि यह प्री वॉश, प्री डिस्ट्रेस्ड है तो इसका अर्थ यह है कि जींस का पहले भी उपयोग किया जा चुका है और इसे पहले धोया जा चुका है। ऐसी स्थिति में जींस को ठंडे पानी में रखें ताकि यह सिकुड़े नहीं। यदि आपकी जींस पर कच्चा, सूखा या सिंगल वॉश लेबल लगा हुआ है तो इसका अर्थ है कि जींस को अभी तक धोया नहीं गया है और इसका रंग अभी पूरी तरह सेट नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में जींस पर लगे हुए दिशा निर्देशों का पालन करें। यदि आपकी जींस पर सन्फोरिज्ड टैग लगा हुआ है तो इसका अर्थ है आपकी जींस इस प्रकार बनी हुई है कि यह सिकुड़ेगी नहीं। अधिकाँश जींस में सन्फोरिज्ड टैग लगा हुआ होता है जिनमें कपडा बहुत कम सिकुड़ता है। ऐसी स्थिति में जींस को गर्म पानी में भिगोयें इससे जींस सिकुडेंगी। एक बार जब यह बताये हुए साइज की हो जाती है तो आप इसका उपयोग प्रतिदिन कर सकते हैं।

jeans,jeans care,jeans care tips,fashion

गर्मी से बचाएँ

एक महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपनी जींस को गर्मी से बचाएँ क्योंकि इससे कपडे पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आपको जींस को हवा में सुखाना चाहिए और उसे सीधे सूरज की रोशनी में नहीं रखना चाहिए। जींस को हवा में सुखाने में दो दिन तक का समय लग सकता है अत: आपको उसके अनुसार प्लान बनाना चाहिए। आप फेब्रिक सॉफ्टनर्स का उपयोग भी कर सकते हैं जो आपके डेनिम को सॉफ्ट बनाता है तथा उसे लम्बे समय तक फ्रेश रखता है।

jeans,jeans care,jeans care tips,fashion

ड्राईक्लीन करना चाहिए

आपको जींस को हमेशा ड्राईक्लीन करना चाहिए क्योंकि जींस से धूल, कीटाणु और दाग निकालने का यह उत्तम तरीका है। जींस के किनारों पर जमने वाला तेल ड्राईक्लीन से आसानी से निकल जाता है। ड्राईक्लीन एक महंगा विकल्प है परन्तु महीने में एक बार इसे किया जा सकता है। इससे जींस अच्छी रहती है और हमेशा नई दिखती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत