न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Office में दिखना है ट्रेंडी और फैशनेबल, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

आपके लिए ऑफिस में फैशनेबल दिखने के लिए कुछ टिप्स। ताकि इनको अपनाकर आप अपना लुक और अपनी प्रजेंस बता सकें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Nov 2017 4:44:12

Office में दिखना है ट्रेंडी और फैशनेबल, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

ऑफिस एक ऐसी जगह है जहां हर कोई चाहता है कि लोग उन्हें नोटिस करें और इसका सबसे बड़ा जरिया बन सकता है आपका ट्रेंडी लुक। ऑफिस में एक जैसे कपड़े पहनते-पहनते भी सब बोर हो जाते हैं और चाहते हैं कि मॉडर्न ड्रेस या कुछ डिजाइनर्स पहना जाये। ऑफिस में औरों से हटकर और हमेशा एक जैसा दिखने के सिलसिले को खत्म करने के लिए भारत हम लेकर आये हैं आपके लिए ऑफिस में फैशनेबल दिखने के लिए कुछ टिप्स। ताकि इनको अपनाकर आप अपना लुक और अपनी प्रजेंस बता सकें। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

* ऑफिस में हमेशा उचित और सहज कपड़े ही पहनें, लेकिन यह समय के मुताबिक, ट्रेंडी यानी चलन में होना चाहिए। पेंसिल स्कर्ट और ए-लाइन स्कर्ट ऑफिस के लिए उपयुक्त परिधानों में से एक हैं। आप फार्मल शर्ट को ब्लेजर या कार्डिगन (सर्दियों में) के साथ में पहन सकती हैं। सप्ताहांत में जींस भी पहन सकती हैं। काले, नेवी ब्लू रंग के जींस या ट्राउजर का चुनाव कर सकती हैं।

* डिकंस्ट्रक्टेड ड्रेस दिखने में बेहद अट्रैक्टिव और खूबसूरत होते हैं। इस तरह की ड्रेस में झालर लगे होते हैं, आड़ी-तिरछी हेमलाइन होती है। ज्यादा झालर वाले ड्रेस पहनने पर आपको उलझन महसूस हो सकती हैं, इसलिए ऐसा ड्रेस खरीदें जो उचित रूप से झालरदार होने के साथ आपको पहनने में आरामदायक भी लगें।

* ऑफिस में मीडियम आकार का चमड़े का बैग ले जाना चाहिए। काले या भूरे रंगों के हैंड बैग या क्लच बैग खरीदें, जिससे दाग-धब्बे आदि नजर नहीं आए। आसानी से बंद और खुल जाने वाला छोटा पर्स भी ऑफिस के लिए उपयुक्त हैं।

fashion,office fashion,simple fashion tips,fashion tips

* ऑफ शोल्डर कपड़े अब ज्यादा प्रचलन में नहीं हैं। खुद को बोल्ड लुक देने के लिए आप स्लीट स्लीव यानी बीच से खुली लंबी आस्तीन वाली ड्रेस पहनें, यह आजकल फैशन में हैं। आप वन शोल्डर और पफ शोल्डर टॉप भी पहन सकती हैं।

* ऑफिस में ज्यादा भड़कीले आभूषण पहनने से बचें। कान में छोटा और साधारण ईयररिंग पहनें। नेकलेस (हार) पहनने की जरूरत नहीं है। अगर पहनना ही है तो सिंगल-स्ट्रैंड नेकलेस का चुनाव कीजिए। ऑफिस में मोती के आभूषण पहनना उचित है और ये जंचते भी हैं।

* रंगीन फुटवेयर भी आपके व्यक्तित्व को अलग लुक देंगे। 1970 के दशक से प्रेरित रंगीन और प्रिंटेड जूते, फुटवेयर पहनने पर बरबस ही सबकी निगाहें आपके कदमों पर पड़ जाएंगी। मोजे के साथ ऊंची हील की जूतियां और फ्लैट फुटवेयर भी आप पहन सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत