न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके वार्डरॉब की खूबसूरती को बढ़ाएगा सदाबहार 'पोलका डॉट' फैशन

इस प्रिंट की सबसे दिलचस्प बात है कि इसे आप कई तरह से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं और यह आपको हमेशा ही एक यूथफुल लुक देता है। आईये जाने पोलका डॉट के फैशन से सम्बंधित 5 बाते

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 08 Nov 2019 2:30:14

आपके वार्डरॉब की खूबसूरती को बढ़ाएगा सदाबहार 'पोलका डॉट' फैशन

हर सीजन में फैशन का रंग बदलता रहता है, लेकिन कई बार पुराना फैशन ही लौटकर वापस आता है। इन्हें में से एक है पोलका डॉट्स... सालों पहले फैशन ट्रेंड का हिस्सा रहा पोलका डॉट्स अब एक बार फिर से ट्रेंड में वापस आ गया है। इन दिनों बड़ी बड़ी फैशनपरस्त शख्सीयतें पोलका डॉट्स वाली ड्रेसेस में अपने जलवे दिखाते नजर आ रही है इन दिनों ड्रेस ही नहीं, फैशन से जुड़ी अन्य एक्सेसरीज में भी चल रहा है पोलका का जादू। पोलका पैटर्न की विशेषता है कि यह हर उम्र के लोगों में फबता है वक्त के साथ पोलका डॉट्स में कई वैरिएशन्स भी देखे गए। इस प्रिंट की सबसे दिलचस्प बात है कि इसे आप कई तरह से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं और यह आपको हमेशा ही एक यूथफुल लुक देता है। आईये जाने पोलका डॉट के फैशन से सम्बंधित 5 बाते...

evergreen polka dot dresses,polka dot dresses,polka dot fashion,fashion tips,fashion trends,polka dot fashion trends

ऐसे हुई पोलका डॉट्स के ट्रेंड की शुरुआत

अमेरिका में इस ट्रेंड की शुरुआत हुई 1926 में, जब पोलका डॉट्स वाली ड्रेस में मिस अमेरिका की तस्वीरें खींची गईं। इसके कुछ वक्त बाद ही पोलका डॉट्स वाली फ्रॉक में मिनी माउस और उसका मैचिंग बैंड पॉपुलर हो गए। इस लुक की दीवानगी की झलक फ्रेंक सिनाट्रा के गाने 'पोलका डॉट्स और सन बीम्स' में भी मिलती है। 1950 तक यह लुक क्रिश्चियन डायर के 'न्यू लुक कलेक्शन' का हिस्सा बनकर लग्जरी मार्केट में अपनी विशेष जगह दर्ज करा चुका था। बीते दशकों में इस लुक ने महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के वार्डोब में भी जगह बना ली

evergreen polka dot dresses,polka dot dresses,polka dot fashion,fashion tips,fashion trends,polka dot fashion trends

रंगों के कई विकल्प

इन दिनों युवतियों के बीच ब्लैक, नेवी ब्लू और व्हाइट पोलका अधिक पसंद किए जा रहे हैं लेकिन अब पोलका में भी खूब प्रयोग हो रहे हैं। गर्ल्स इसके हल्के रंगों वाली ड्रेसेज भी पसंद कर रही हैं।सर्दियों का सीजन है, इसलिए दिन में गहरे रंग की पोलका ड्रेस कैरी करना ज्यादा बेहतर रहेगा। डीप कलर में बॉटल ग्रीन, यलो, नेवी ब्लू, चॉकलेट ब्राउन और ब्लैक आदि रंग की ड्रेस कैरी कर सकती हैं।

evergreen polka dot dresses,polka dot dresses,polka dot fashion,fashion tips,fashion trends,polka dot fashion trends

सेलिब्रिटीज़ के बीच हिट ट्रेंड

बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेज़ के बीच भी इन दिनों पोलका डॉट्स काफी फेमस हो गया है। कटरीना कैफ से लेकर करीना कपूर और कृति सेनन लेकर आलिया भट्ट तक ज्यादातर हीरोइन्स को पोलका डॉट्स वाली ड्रेसेज़ पहने देखा जा सकता है। फिर चाहे वन पीस ड्रेस हो, टी-शर्ट, स्कर्ट या फिर श्रग...सभी में पोलका डॉट्स का इस्तेमाल हो रहा है

evergreen polka dot dresses,polka dot dresses,polka dot fashion,fashion tips,fashion trends,polka dot fashion trends

साड़ियों में पोल्का का जादू

पोलका डॉट का जादू साड़ी में भी खूब चल रहा है। इन दिनों शादी, पार्टी जैसे अवसर पर महिलाएं इस ट्रेंड की साड़ी पहने दिख जाती हैं। साड़ी के किनारे व पल्ले में इनके प्रिंट्स बहुत ही स्टाइलिश लुक देते हैं। इसीलिए पोलका डॉट साड़ियां अब मॉडर्न ड्रेस में शुमार होने लगी हैं।

evergreen polka dot dresses,polka dot dresses,polka dot fashion,fashion tips,fashion trends,polka dot fashion trends

एसेसिरीज में पोलका का जादू

यह पैटर्न,ड्रेसेज में तो पहले भी पापुलर रहा है पर इस बार बाजार में मौजूद स्मार्ट लेदर एक्सेसरीज में भी पोलका डॉट्स प्रिंट खिलकर आया है ।इन दिनों पोल्का डॉट्स पैटर्न पर्स, फुटवेयर, सनग्लासेज, स्कार्फ, टीशर्ट और अन्य ड्रेसेस से लेकर फ्लावर वाज व बेडशीट्स तक में फेमस है !

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे