Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्कर्ट कभी नहीं होती आउट ऑफ फैशन, पहनते समय रखें इन बातों का ख्याल

तो आईए जानते हैं स्कर्ट पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान रखना चाहिए।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 15 Feb 2020 3:40:47

स्कर्ट कभी नहीं होती आउट ऑफ फैशन, पहनते समय रखें इन बातों का ख्याल

गर्मियों का मौसम महिलाओं के लिए कपड़ों के मामले में सबसे बेहतर सीजन होता है। इस दौरान महिलाएं ट्रेंडिंग ड्रेसिंग सेन्स से अपने आप को संवारती हैं। गर्मियों के आने से पहले ही महिलाओं को संवरने की टेंशन हो जाती है। इस सीजन उन्हें अपने हाथ-पैरों और फैशन का ख्याल रखना पड़ता है। जब बात फैशन की आती है तब स्कर्ट ऐसी ड्रेस है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। इसे किसी भी लड़की की वॉर्डरोब का सबसे फेमिनिन गारमेंट माना जाता है। फैशन इंडस्ट्री में आए बदलावों के बाद से कई स्टाइल, लेंथ और तरह- तरह की स्कर्ट बाजार में छा गईं हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि हर मौके पर पहनने के लिए एक अलग स्कर्ट है। तो आईए जानते हैं स्कर्ट पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान रखना चाहिए।
tips for wearing skirt,skirt fashion,skirt fashion tips,fashion tips,fashion trends पेंसिल स्कर्ट

ये स्कर्ट आपको काफी ट्रेंडी और ग्लैमरस लुक देती है। अगर आप ऑफिस में इसे कैरी कर रही हैं, तो इसे शर्ट के साथ टक-इन करके पहनें। फॉर्मल मीटिंग में ब्लेज़र के साथ लेयर करें। वहीं, किसी पार्टी के लिए इसे आप क्रॉप टॉप के साथ कैरी करें।

मिनी स्कर्ट

मिनी स्कर्ट पहनने का मतलब है टोन्ड पैरों को फ्लॉन्ट करना। मिनी स्कर्ट के साथ बॉक्सी या फिर सामान्य टॉप पहनें। हॉल्कर या फिर टैंक टॉप को अलविदा कह दें। मिनी स्कर्ट पहनने के दौरान इस बात का ध्यान रहे कि आपके पैर वैकस्ड हो। वरना आपकी सारी मेहनत और लुक पानी में बह जाएगा।
tips for wearing skirt,skirt fashion,skirt fashion tips,fashion tips,fashion trends लॉन्ग स्कर्ट

आमतौर पर महिलाएं सोचती हैं कि केवल लंबी हाइट की स्त्रियों पर ही लॉन्ग स्कर्ट जंचती है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। छोटी या मध्यम हाइट की महिलाएं भी इसे बेहद आसानी से पहनकर अपनी पर्सनालिटी को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। बस इसे पहनने का तरीका सही होना चाहिए। अगर आपकी हाइट छोटी है तो आप ऐसी स्कर्ट का चयन कीजिए जो आपके टखने से कुछ इंच ऊपर या नीचे हो। आप स्कर्ट के साथ हील्स भी पहन सकती हैं, इससे आप देखने में लंबी लगेंगी।

स्केटर स्कर्ट


स्केटर स्कर्ट फ्लैटरिंग लुक देने में कामयाब है। हिंदी फिल्मों में इस तरह की स्कर्ट पहने कई हीरोइनों को दिखाया गया है। स्केटर स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप कमाल का दिखता है और सेक्सी लुक भी देता है। अगर लेयर्ड लुक चाहिए तो स्लीक कार्डिगन या श्रग पहना जा सकता है। अगर आप ऑफिस वियर के तौर पर स्केटर स्कर्ट पहनना चाहती हैं तो इसके साथ प्लेन टी शर्ट और ऊपर से पेस्टल कलर का ब्लेजर पहनें। साथ में स्लीक एक्सेसरी पहनकर चिक लुक पाया जा सकता है। पार्टी में जाने के लिए स्केटर स्कर्ट के साथ ग्लैमरस टॉप या लेदर जैकेट पहनें। सुपर हिप लुक के लिए स्केटर स्कर्ट के साथ घुटनों तक वाले मोजे और स्टेटमेंट गोल्ड चेन नेकलेस पहनें।
tips for wearing skirt,skirt fashion,skirt fashion tips,fashion tips,fashion trends मैक्सी स्टाइल वाली मेटेलिक स्कर्ट

मेटेलिक स्कर्ट में ग्रे रंग बेहद पसंद किया जाता है और यदि आप इसके साथ काले रंग का टॉप या शर्ट पहन लेती हैं तो आपकी खूबसूरती और निखर जाएगी। काला रंग पहनने से परहेज नहीं करें, क्योंकि गर्मी हो या सर्दी, काले रंग के कपडे़ हमेशा चलन में रहते हैं। टखने तक लंबी मेटेलिक प्लेटेड स्कर्ट, मैक्सी स्टाइल ड्रेस की तरह ही खूब पसंद की जा रही है। पार्टी आदि में जाने के लिए यह स्कर्ट बिल्कुल मुफीद है। पार्टी में जाने के लिए इस स्कर्ट को क्रॉप टॉप के साथ पहनें। काले रंग की लंबी स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप की जुगलबंदी और भी अच्छी लगेगी। साथ ही मेकअप में आप सिर्फ आंखों को ही उभारें। एक्सेसरीज में क्लच और हील वाले फुटवियर पहनें। कपड़े की लिनिंग-जब कभी आप ब्रांडेड कपड़े लेते हैं तो उसकी लिनिंग बहुत अच्छी होती है यानि कपड़े के अंदर लगाया गया कपड़ा अच्छी क्वालिटी का होता है। जैसे कोट में लगाया गया अंदर का कपड़ा, जींस की जेब का कपड़ा आदि। ब्रांडेड कपड़ों में ये अच्छी क्वालिटी का होता है और उसमें ही टैग लगा होता है साथ ही इसकी सिलाई बहुत ही फाइन और मजबूत होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology