न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्यूटी प्रोडक्ट की खरीददारी के समय रखें इन बातों का खास ख्याल

अपने ब्यूटी प्रोडक्ट को बर्बाद होने से बचाने के लिए उन्हें खरीदते वक्त कुछ बातो का ध्यान रखे।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 24 Apr 2020 2:54:25

ब्यूटी प्रोडक्ट की खरीददारी के समय रखें इन बातों का खास ख्याल

अक्सर देखने में आता है की महिलाओं को यदि किसी एक चीज को खरीदना होता है तो वे उसका पूरा पैलेट ही खरीद लेती हैं। इसका परिणाम यह होता है की आपके द्वारा खरीदे हुए प्रोडक्ट बचे रह जाते हैं और उनकी शेल्फ लाइफ कुछ समय बाद ख़त्म हो जाती है। ब्यूटी के लिए ज़रूरी है कि आप उसके लिए सही कॉस्मेटिक्स का चुनाव करें। इसके लिए सही मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदना आवश्यक है। फिर ये भी ज़रूरी हो जाता है कि आप स्किन टोन का ध्यान रखें। अपने ब्यूटी प्रोडक्ट को बर्बाद होने से बचाने के लिए उन्हें खरीदते वक्त कुछ बातो का ध्यान रखे।

buying beauty products,tips to buy beauty products,beauty products,fashion tips,beauty tips

ब्यूटी बैग को हर माह करें चेक

आप अपने ब्यूटी बैग को हर माह चेक करें तथा देखें की उनमें कौन कौन से ऐसे प्रोडक्ट हैं। जो एक्सपायर होने वाले हैं। इन सभी प्रोडक्ट्स को आप सभी से पहले यूज करें। इसके अलावा आप इन प्रोडक्ट्स को अपनी किसी फ्रेंड के साथ भी शेयर कर सकती हैं। इस प्रकार से आपके खरीदे गए ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज भी हो जाता है तथा इनको खरीदने में जो पैसे लगे थे वे भी बेकार नहीं जा पाते। इसके अलावा आप बेवजह शॉपिंग करने से भी बच जाती हैं।

इस्तेमाल करने वाले कॉस्मेटिक ही लें

हर ब्रांड एक दूसरे से अलग होता है, हर ब्रांड के प्रोडक्ट का कॉम्पोजिशन अलग होता है। इसलिए जो ब्रांड पहले से प्रयोग कर रहे हैं उसी के प्रोडक्ट ही औनलाइन ऑर्डर करें। नए-नए इस्तेमाल करने से बचें।

buying beauty products,tips to buy beauty products,beauty products,fashion tips,beauty tips

अगर ऑनलाइन खरीदें तो

अक्सर देखा गया है कि सस्ते चक्कर में लोग कई तरह के वेबसाइट एड से गुमराह हो जाते हैं और फिर उन्हें नकली या एक्सपायरी उत्पाद मिल जाते हैं। कई बार ऑनलाइन कॉस्मेटिक्स खरीदते समय हम लिपस्टिक लिखकर सर्च करते हैं, जिससे कई वैराइटी की लिपस्टिक के लिंक खुल जाते हैं और हम सस्ती लिपस्टिक खरीद लेते हैं।यदि आपने पहले से ही किसी वेबसाइट से कॉस्मेटिक उत्पाद की मांग की है और उसे पसंद किया है, तो ऑनलाइन खरीदारी करते समय बार-बार प्रयोग न करें।

ध्यान दें कॉस्मेटिक्स की एक्सपायरी डेट पर भी

महिलाएं इस बात पर ज़्यादा ध्यान नहीं देती हैं। उन्हें तो सिर्फ कॉस्मेटिक्स खरीदने से मतलब है। लेकिन एक्सपायरी डेट निकलने के बाद किसी प्रोडक्ट को यूज़ करने से स्किन प्रॉब्लम्स भी हो सकती है। इस बारे में महिलाओं और लड़कियों का सचेत होना ज़रूरी है। बल्कि करना तो यह भी चाहिए कि कॉस्मेटिक्स खरीदने से पहले ही सारी जांच कर ली जाये। ज़रूरी है कि आपको इस बारे में जानकारी भी हो। नहीं तो समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।
अपनी स्किन और जरुरत के हिसाब से खरीदारी करें

buying beauty products,tips to buy beauty products,beauty products,fashion tips,beauty tips

कई बार महिलाएं टीवी एड देख कर किसी भी प्रोडक्ट को खरीद लेती हैं या कभी वे ऐसे प्रोडक्ट को खरीद लेती हैं। जो उनकी त्वचा या उनको सूट नहीं करता। अतः अपनी जरुरत के हिसाब से वे ही चीजें खरीदे जो आपकी त्वचा को सूट करती हैं। इस प्रकार से यदि आप इन उपायों को अपनाकर ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स खरीदती हैं तो आपको बहुत से लाभ मिलते हैं। यदि आप किसी ब्यूटी प्रोडक्ट को पहली बार खरीद रहीं हैं तो उसका छोटा पैक ही खरीदे। यदि वह आपको सूट नहीं आया तो आपको मलाल नहीं होगा की आपने बड़ा पैक खरीदा था। इसके अलावा छोटे पैक आपके ट्रेवल बैग में आसानी से आ भी जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत