Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे के अनुसार रखे अपनी दाढ़ी और दिखे हेंडसम और स्टाइलिश

अगर दाढ़ी चेहरे के हिसाब से ना हो तो वह अच्छी लगने की जगह खराब लगने लगती हैं और खूबसूरती को कम करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Jun 2018 11:39:29

चेहरे के अनुसार रखे अपनी दाढ़ी और दिखे हेंडसम और स्टाइलिश

पुरुषों के फैशन की चीजें, महिलाओं की तुलना में कम होती हैं। लेकिन जो होती है उसे सही से कैरी किया जाए तो पुरुष स्टाइलिश बन सकते हैं। पुरुषों का ऐसा ही एक फैशन है दाढ़ी रखने का, जिसे कई लोग अपने हिसाब से सेट करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर दाढ़ी चेहरे के हिसाब से ना हो तो वह अच्छी लगने की जगह खराब लगने लगती हैं और खूबसूरती को कम करती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपके चेहरे के हिसाब से किस तरह की दाढ़ी आपको हेंडसम और स्टाइलिश बनाए उसके बारे में।

* बड़े चेहरे वाले लोगों के लिए

जिन लोगों का चेहरा शरीर के हिसाब से थोड़ा बड़ा हो, ऐसे लोग दाढ़ी बढ़ाते वक्त ध्यान रखें कि उनकी दाढ़ी से उनके लुक का संतुलन न बिगड़ने पाए। ऐसे चेहरे पर छोटी दाढ़ी रखी जाए जो पूरे चेहरे को कवर करे। साथ ही मूंछ मोटी रखी जाए। इस लुक से आप अधिक मैच्योर भी दिखेंगे और आपका चेहरा बड़ा भी नहीं लगेगा।

* छोटे चेहरे वाले लोगों के लिए

कुछ लोगों का मानना होता है कि अगर आपका चेहरा छोटा है तो इस पर बड़ी दाढ़ी अच्छी लगेगी। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। छोटे चेहरे पर लंबी और बड़ी दाढ़ी आपका लुक बिगाड़ सकती है। ऐसे लोगों को छोटी ही लेकिन पूरे चेहरे को कवर करती हुई दाढ़ी रखनी चाहिए।
beards,beards according to face shape,types of beards,beards fashion tips,man fashion tips * अंडाकार चेहरे वाले लोगों के लिए

जिनके चेहरे का आकार अंडे के जैसा होता है ऐसे लोग दाढ़ी के मामले में थोड़े किस्मत वाले होते हैं। इन पर हर तरह की दाढ़ी सूट करती है। ऐसे लोग बिना किसी चिंता के मनचाहा लुक रख सकते हैं।

* चौकोर चेहरे वाले लोगों के लिए


जिनका चेहरा चौकोर होता है, ऐसे लोग दाढ़ी रखते वक्त कोशिश करें कि उनकी दाढ़ी किनारे से शॉर्ट हो और ठुड्डी पर लंबाई ज्यादा हो। ऐसे चेहरे वाले लोगों के लिए गोटी शेप की दाढ़ी सबसे बेहतर विकल्प है।

* गोल चेहरे वाले लोगों के लिए

गोल चेहरे वाले लोगों को दाढ़ी बनाते वक्त यह ध्यान रखना चाहिए कि ठुड्डी के ऊपर दाढ़ी की लंबाई अधिक हो। ऐसे चेहरे के लिए पूरी दाढ़ी रखने के बजाय फ्रेंच शेप दाढ़ी रखना ज्यादा सूट करता है।

* लंबे चहरे वाले लोगों के लिए

बहुत लंबे चेहरे वाले लोगों को दाढ़ी बढ़ाते वक्त खास ध्यान देने की जरूरत है जिससे उनका चेहरा दाढ़ी में और अधिक लंबा न लगे। ऐसे चेहरे पर पूरी दाढ़ी अच्छी लगती है जो ठुड्डी पर कम लंबी हो। इससे चेहरा भरा-भरा लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology