न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में भी मिल सकता है साड़ी से हॉट लुक, जानें इसे कैरी करने का तरीका

ऐसे में और क्या ऑप्शन हो सकते हैं जिससे स्टाइल के साथ बिना कोई समझौता किए पा सकते हैं हर किसी की अटेंशन, जानेंगे इसके बारे में।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 03 Feb 2020 8:40:18

सर्दियों में भी मिल सकता है साड़ी से हॉट लुक, जानें इसे कैरी करने का तरीका

वैसे तो शादी के लिहाज से सर्दियों से बेहतर मौसम कोई दूसरा नहीं होता, क्योंकि खाने-पीने और पहनने-ओढ़ने का मजा इसी मौसम में आता है। लेकिन न जाने क्यों कड़ाके की सर्दी में कपड़ों को लेकर महिलाएं बहुत कंफ्यूज रहती हैं। डिजाइनर लहंगे और साड़ी के साथ उन्हें ऊनी कपड़े पहनना या शॉल ओढ़ना गवारा नहीं होता ना ही हर कोई स्वेटर फैंसी साडि़यों के साथ मैच करते हैं यही हाल सूट और अन्य कपड़ों के साथ भी होता है। सलमा-सितारों से चमकते-दमकते महिलाओं के वेडिंग कलेक्शन के साथ सर्दी से बचने के लिए ऊनी कपड़ों का नाम सुनते ही झुंझलाहट सी होने लगती है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। आज हम कुछ ऐसे स्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे न तो आपकी ड्रेस का लुक खराब होगा और न ही सर्दी आपको सताएगी। विंटर वेडिंग में अगर आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो सर्दी से बचने के लिए उसके साथ शॉल लेने का आइडिया आपको थोड़ा ओल्ड फैशन दिखा सकता है। ऐसे में और क्या ऑप्शन हो सकते हैं जिससे स्टाइल के साथ बिना कोई समझौता किए पा सकते हैं हर किसी की अटेंशन, जानेंगे इसके बारे में।

saree look,winter wedding,saree fashion tips,fashion trends,saree fashion,wedding look

साड़ी के साथ स्वेटर का कॉम्बिनेशन

साड़ी के साथ कॉर्डिगन का स्टाइल हुआ पुराना। पहले सर्दियों में साड़ी के साथ पहनने के लिए बस कॉर्डिगन और शॉल का ही ऑप्शन होता था लेकिन अब ऑप्शन्स की कमी नहीं, तो हैवी हो या लाइट, साड़ी को टीमअप करें टर्टल नेक स्वेटर के साथ। ब्लाउज के कलर का स्वेटर पहनकर कहीं से भी आपका स्टाइल फीका नहीं लगेगा।

ट्रेंच कोट

कहीं आप यह तो नहीं सोच रहीं कि शादी में भला कोट कौन-सी महिला पहनती है? लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्रेंच कोट एक ऐसा स्टाइल है, जो सदाबहार है और हर तरह की ड्रेस के साथ बखूबी फबता है। थोड़ा सा ढीला, डबल ब्रेस्टेड, सेल्फ बेल्ट ट्रेंच कोट लेदर या किसी मोटे फेब्रिक का होता है। आप चाहें साड़ी के साथ पहनें या कोई पजामी सूट के साथ। सर्दी से बचाव के साथ भीड़ से अलग दिखने की तैयारी अपने आप हो जाएगी। ट्रेंच कोट हर तरह की फिगर पर फबता है।

saree look,winter wedding,saree fashion tips,fashion trends,saree fashion,wedding look

केप साड़ी

सर्दी के मौसम में अगर किसी शादी में जाना हो तो सबसे ज्यादा चिंता इसी बात की रहती है कि शिमरी साड़ी पहनकर स्टाइलिश और ट्रेंडी भी दिखना है और ठंड से भी बचना है। तो अब आपके पास है बेहतरीन ऑप्शन- केप साड़ी।दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फिल्म स्टार्स के लिए मुंबई में दिए गए वेडिंग रिसेप्शन के दौरान पहुंची बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ की साड़ी ने हमारा ध्यान आकर्षित किया।इस जॉर्जट सोना साड़ी को कटरीना ने मैचिंग एम्बेलिश्ड ब्लाउज और ऑर्गैन्जा बटरफ्लाई केप के साथ टीमअप कर पहना था। इस केप की खास बात यह थी कि इसमें गोल्ड और सिल्वर सेक्विन्स की हैंड एम्ब्रॉयडरी की हुई थी।

लैदर और वेलवेट जैकेट के साथ

लैदर जैकेट को अगर अभी तक आपने सिर्फ वेस्टर्न वेयर्स के साथ ही कैरी किया है तो अब टाइम है एक्सपेरिमेंट का। इस सर्दी, अपने टैन, रेड, येलो या ब्लैक कलर के लैदर जैकेट को साड़ी के साथ पहनें और नजर आएं सबसे स्टाइलिश। स्टाइल के साथ लैदर जैकेट आपको ठिठुरन भरी सर्दी से भी बचाएंगे। साड़ी के साथ ब्लाउज के ऊपर आप वेलवेट जैकेट कैरी करें। जो बहुत ही अलग और खूबसूरत लगेगा। सर्दियों के हिसाब से वेलवेट फैब्रिक बेस्ट होता है तो सोचना क्या, बिंदास होकर साड़ी के साथ टीमअप करें वेलवेट जैकेट।

saree look,winter wedding,saree fashion tips,fashion trends,saree fashion,wedding look

ब्लेज़र के साथ

ऑफिस में अगर साड़ी करना है तो ब्रोकेड, लैदर जैकेट और स्वेटर ओवर लगेंगे। ऐसे में आप उन्हें ब्लेज़र के साथ कैरी करें। डार्क ग्रीन, टैन, ब्राउन, ग्रे जैसे कलर्स ट्राय कर सकती हैं। कुछ न समझ आएं तो ब्लैक है एवरग्रीन।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत