Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

समय के अनुसार करें मेकअप, मिलेगा आपको ग्लैमरस लुक

तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मेकअप के बेसिक टिप्स।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 03 Feb 2020 8:38:33

समय के अनुसार करें मेकअप, मिलेगा आपको ग्लैमरस लुक

बसंत का मौसम बहुत ही सुहावना होता है जब नेचर के साथ मूड भी बहुत अच्छा होता है। ऐसे में अगर आपको किसी पार्टी या शादी में जाना हैं तो अपने ऑउटफिट के साथ-साथ अपने मेकअप पर भी ध्यान दें। मेकअप में स्किनटोन और ड्रैस के साथ-साथ यह भी मायने रखता है कि वह दिन के हिसाब से किया गया है या फिर रात के। ये बात ब्राइडल मेकअप पर भी लागू होती है। रात की पार्टी में जहां लाउड मेकअप चल जाता है वहीं दिन की पार्टी के लिए नेचुरल मेकअप बेस्ट होता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मेकअप के बेसिक टिप्स।
glamorous look,night make up,makeup tips,make up for glamorous look,fashion tips,fashion trends डे ब्राइडल मेकअप

दिन के ब्राइडल मेकअप के लिए सब से जरूरी है मेकअप का बेस बनाना। मेकअप का बेस जितना बेहतर होगा, मेकअप उतना ही खूबसूरत और नैचुरल दिखेगा। कई ब्राइडल बेस बनाने में भी गलती करती हैं जो मेकअप का सब से अहम भाग है। बेस के लिए हमेशा स्किन से मैच करता हुआ शेड ही चुनें यानी न अधिक लाइट, न ज्यादा डार्क। इसे चुनने के लिए इसे हाथ पर लगा कर देखने के बजाय चेहरे पर या जौ लाइन पर लगा कर देखें।

डे नार्मल मेकअप

सबसे पहले चेहरे पर क्लीजिंग मिल्क लगाएं और रूई की मदद से चेहरा साफ करें। फिर अपनी स्किन के अनुसार टोनर लगाएं। सबसे बाद में मॉइश्चराइजर लगाएं, जिससे स्किन की सॉफ्टनेस बनी रहे।अपनी स्किन की रंगत से मेल खाता फाउंडेशन ऊपर से नीचे और अंदर से बाहर की ओर लगाएं। गर्दन पर भी ठीक से लगाएं। फिर चीक बोंस क्रीम ब्लशर लगाएं जिससे चेहरा चमकदार हो जाए। आप बेबी पिंक या पीच शेड चुन सकती हैं।अपने कपड़ों या स्किन की रंगत से मेलकाता आईशैडो लगाएं। हल्का काजल और पलकों पर आई पेंसिल से पतली रेखा खींचें। फिर अपनी उंगली की टिप से हल्का फैलाएं जिससे रेखा अलग से नजर न आए। मस्कारा का दो कोट जरूर लगाएं। आइलैशेज पर अंदर से बाहर की ओर फैलाते हुए लगाएं। शाम के लिए ऑरेंज, रेड, बेरी, मोव रंग की लिपस्टिक चुनें। क्रीमी मैट लिपस्टिक लगाएं फिर एक बार टिश्यू पेपर होठों के बीच रखकर दबाएं। दोबारा लिपस्टिक लगाएं। फिर होठों के बीचोंबीच हल्का लिप ग्लॉस लगाएं जिससे लिप्स आकर्षक नजर आएं।
glamorous look,night make up,makeup tips,make up for glamorous look,fashion tips,fashion trends नाइट ब्राइडल मेकअप

रात में ब्राइडल मेकअप दिन की तुलना में डार्क किया जाता है। इस के लिए मेकअप का कलर बोल्ड होना चाहिए। 3-4 कलर को मिक्स कर के भी मेकअप किया जा सकता है। शादी के दिन अच्छा दिखने में आंखों का बहुत बड़ा महत्त्व होता है। आंखों के लिए स्मोकिंग कलर का प्रयोग किया जा सकता है। अपनी आंखों की ओर ध्यान खींचने के लिए आप ब्राउन, ग्रे और ग्रीन कलर के आईलाइनर का उपयोग आंखों के ऊपरी और निचले हिस्सों में कर सकती हैं। अगर आप की आंखें भूरी हैं तो आप पर्पल और ग्रे कलर का आईलाइनर लगा सकती हैं और अगर आंखें हरी और नीली हैं तो आप के लिए ब्रौंज शेड और डार्क ब्राउन बेहतर विकल्प हैं। glamorous look,night make up,makeup tips,make up for glamorous look,fashion tips,fashion trends नाइट नार्मल मेकअप

अपनी त्वचा की रंगत से मेल खाता फाउंडेशन चुनें। चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। चेहरे के उभार वाले हिस्से पर, जिसे आप खासतौर से उभारना चाहती हों, वहां थोड़े गहरे रंग का फाउंडेशन लगाएं।कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं, ऊपर से नीचे की ओर। चीक बोंस पर ब्लशर लगाएं। थोड़ा ब्लशर माथे और ठोढ़ी पर लगाएं जिससे अट्रैक्शन बढ़ेगा।आइब्रोज के थोड़ा नीचे हाइलाइटर लगाएं। हल्के शेड वाला आइशैडो पलकों पर लगाएं। जहां पलकें मुड़ती हैं वहां हल्का गहरा आइशैडो लगाएं। अच्छी तरह फैलाएं।नीचे की आइलैशेज के पास हल्का गहरा शैडो लगाएं। पतले ब्रश की सहायता से अच्छी तरह फैलाएं। बाहरी कोने से थोड़ा बाहर तक फैलाएं।

अगर स्किन है ड्राई

अगर आप की स्किन ड्राई है तो आप मेकअप के दौरान पाउडर का यूज न करें। ऐसा करने से आप की स्किन और भी ड्राई हो सकती है। स्किन ड्राई होने पर आप रिंटिड मौइश्चराइजर, क्रीम बेस्ड फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं और अगर नौर्मल स्किन है तो आप के लिए फाउंडेशन और कौंपैक्ट अच्छे औप्शंस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology