न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नया लुक देने के लिए अपनाएं इन 5 तरह के कॉलर को

पुरुषों के शर्ट के कॉलर भी कई प्रकार के होते हैं और इनका लुक भी अलग होता है, ये बात तो तय है कि आप जो शर्ट पहनते हैं उसमें केवल दो तरह के कॉलर के बारे में ही आपको पता होता है।

Posts by : Hema | Updated on: Sat, 07 Apr 2018 12:02:05

नया लुक देने के लिए अपनाएं इन 5 तरह के कॉलर को

पुरुषों के शर्ट के कॉलर भी कई प्रकार के होते हैं और इनका लुक भी अलग होता है, ये बात तो तय है कि आप जो शर्ट पहनते हैं उसमें केवल दो तरह के कॉलर के बारे में ही आपको पता होता है। पहला कॉलर वाला शर्ट दूसरा बिना कॉलर वाला शर्ट, यानी चाइनीज कॉलर वाला शर्ट। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जो शर्ट पहनते हैं, उसमें कॉलर की डिजाइन भी कई तरह की होती हैं। सामान्यतया कॉलर के इन प्रकारों के बारे में खरीदार ही नहीं, बल्कि दुकानदार भी अनजान होते हैं। इस स्लाइडशो में हम शर्ट में प्रयोग किए जाने वाले कॉलर के प्रमुख प्रकारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

types of collar,golf collar,button down collar,spread collar,standard collar,fashion,fashion tips,mens fashion,mens fashion tips

स्प्रेड कॉलर
सामान्यतया इस प्रकार के कॉलर का प्रयोग अधिक दिखाई देता है। इसे कॉलर का सामान्य प्रकार भी मानते हैं। इसमें आगे का हिस्सा नुकीला होता है, जिससे शर्ट का लुक फॉर्मल होता है। इस तरह के कॉलर में आप किसी भी प्रकार की टाई बांध सकते हैं। इस तरह के शर्ट को आप ऑफिस, पार्टी या किसी भी कार्यक्रम में पहन सकते हैं।

types of collar,golf collar,button down collar,spread collar,standard collar,fashion,fashion tips,mens fashion,mens fashion tips

स्टैंडर्ड कॉलर

इस तरह का कॉलर भी प्रचलन में है। इसकी पट्टियां लंबी न होकर छोटी होती हैं। इसमें आप अधिक मोटी टाई नहीं पहन सकते हैं। दिखने में यह कॉलर बहुत ही आकर्षक होती है। अगर आप टाई की गांठ छोटी बनाना पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इसे बिना टाई के भी पहन सकते हैं। इसे पार्टी में या फिर दूसरे कार्यक्रम में भी पहन सकते हैं। अगर आपके चेहरे का आकार पतला या फिर गोल है, तो आपके ऊपर यह अधिक जचेंगी।

types of collar,golf collar,button down collar,spread collar,standard collar,fashion,fashion tips,mens fashion,mens fashion tips

ब्रीवीएटेड स्प्रेड कॉलर

यह खास तरह के कॉलर का प्रकार माना जाता है, क्योंकि इसे हर मौके यानी सामान्य कार्यक्रम के साथ स्पोट्र्स एक्टिविटी में भी पहन सकते हैं। बिना टाई के यह कॉलर बेहतरीन लगती है। स्वेटर के साथ और ब्लेजर के साथ इसे पहनने से लुक और भी आकर्षक हो जाता है।

types of collar,golf collar,button down collar,spread collar,standard collar,fashion,fashion tips,mens fashion,mens fashion tips

क्ल्ब/गोल्फ कॉलर

इस तरह के कॉलर के पीछे बहुत ही सुनहरा इतिहास है। इसका सबसे पहले प्रयोग इंगलिश बोर्डिंग स्कूल में हुआ, क्योंकि स्कूल वाले चाहते थे कि उनके बच्चे ड्रेस में सबसे अलग दिखें। धीरे-धीरे अपने बेहतरीन स्टाइल के लिए यह स्पोर्टी शर्ट कॉलर बन गई और इसका प्रयोग ज्यादातर गोल्फ खेलने वाले करने लगे। इसमें टाई बांधना जरूरी नहीं है। इसे आप पार्टी में भी पहन सकते हैं। टाई के कई दूसरे प्रकार भी हैं, तो अगली बार जब भी शर्ट खरीदने जाएं, तो शर्ट की कॉलर पर ध्यान दें और इनके बारे में अपने दोस्तों को भी बताएं।

types of collar,golf collar,button down collar,spread collar,standard collar,fashion,fashion tips,mens fashion,mens fashion tips

बटन-डाउन कॉलर

इस तरह के कॉलर में नीचे की तरफ बटन लगा होता है, जिससे शर्ट का लुक और भी आकर्षक हो जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें कॉलर का शेप एक जैसा रहता है, क्योंकि कॉलर के नीचे के हिस्से में बटन लगा होता है, जिससे कॉलर का हिस्सा मुड़ता नहीं है। इसमें टाई लगाकर आप इसका लुक बेहतर कर सकते हैं। लेकिन बिना टाई के भी यह काफी आकर्षक दिखाई देती है। इसे किसी भी अवसर पर आप पहन सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत