Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फैशन के बदलते दौर में पुरुषों द्वारा की जाने वाली गलतियां, जो बनाती है उन्हें हंसी का पात्र

आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन गलतियों के बारे में जो सामान्यतया पुरुष कपडे चुनते समय करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Jan 2018 4:44:24

फैशन के बदलते दौर में पुरुषों द्वारा की जाने वाली गलतियां, जो बनाती है उन्हें हंसी का पात्र

अब वो समय गया जब फैशन का ख्याल सिर्फ महिलाऐं करती थी। आज के समय में पुरुष भी फैशनेबल होते जा रहे हैं। पुरुषों में भी फैशन के इस दौर में ताल से ताल मिलाकर चलने का समय हैं। लेकिन कई बार फैशन के चक्कर में पुरुष कई गलतियां कर बैठते हैं जिसके चलते उन्हें शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ सकती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन गलतियों के बारे में जो सामान्यतया पुरुष कपडे चुनते समय करते हैं। ताकि आप उनमें सुधार कर सकें। तो आइये जानते हैं फैशन से जुडी उन गलतियों के बारे में।

* गलत माप वाले कपड़े : ज्यादातर पुरुष अपने शरीर के माप से भी अधिक खुले कपड़े पहनते हैं। सही फिटिंग वाले कपड़े आपको एक अलग पहचान दे सकते हैं। बैगी पैंट, एक बड़ी कमीज़ के लटकते कंधे आपकी एक अच्छी तस्वीर नहीं दर्शाते। अगर आपको बाज़ार में उपलब्ध बने बनाए कपड़े ठीक नहीं आते तो आप अपना माप किसी दर्जी को देकर अपने लिए कपड़े सिलवा सकते हैं।

fashion tips for men,fashion tips,fashion mistakes for men * टाई की लम्बाई : आजकल सूट-बूट का काफी ट्रेंड चला है। फिर चाहे वह ऑफिस हो या कोई शादी, कुछ लोग आपको सूट-बूट में नजर आ ही जाएंगे। ऐसे में वह टाई लगाना भी नहीं भूलते, लेकिन यहीं वो गलती कर देते हैं। कुछ लोगों को टाई पहनने का सही ढंग नहीं पता होता। टाई हमेशा बेल्ट के बकल को छूती हुई होनी चाहिए। टाई को हमेशा पूरी आस्तीन वाली कमीज़ के साथ ही पहने, और आराम करते समय आप अपनी आस्तीन को मोड़ सकते हैं।

* पतलून की बाटम की लंबाई : आपकी पतलून की बाटम की लंबाई ना ज्यादा लंबी ना ज्यादा छोटी होनी चाहिए। अपनी चाइनो, खाकी पतलून या ड़ेनिम को बेवजह ना मोड़े, इसके बाटम को तभी मोड़े जब इस बेरंगी पतलून को पहने बिना आप रह नहीं पाते। आपकी पतलून, खाकी पतलून या चाइनो की लंबाई आपके जूते की एड़ी जितनी होनी चाहिए और जीन की लंबाई उससे और थोड़ी लंबी होनी चाहिए। पतलून इतनी लंबी नहीं होनी चाहिए कि वह फर्श को चुमती फिरे।

* शर्ट की फिटिंग : मर्दों को शर्ट लेते समय साइज का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शर्ट खरीदने से पहले आपको गले और बाहों के साइज के बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए। साथ ही बहुत ज्यादा फिटिंग की शर्ट पहनने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसी शर्ट ऊपर चढ़ जाती हैं जो देखने में बहुत भद्दी लगती है।

* बेमेल रंग के मोजे : पहनावे का नियम यह है कि आपको जूतों के रंग से मेल खाते मोजे पहनने के बजाय आपकी पतलून के रंग से मेल खाते रंग के मोजे पहनने चाहिए। यह नियम औपचारिक पोशाक पर पूरी तरह लागू होता है और ड़ेनिम या अनौपचारिक पोशाक के साथ सफेद मोजे पहनें।

* लम्बाई के हिसाब से जीन्स : पुरुषों को हमेशा अपने कद के अनुसार कपड़े पहनने चाहिए। छोटे कद वालों को कभी-भी लो वेस्ट जींस नहीं पहननी चाहिए। इससे उनकी टांगे छोटी लगती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology