न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्लस साइज़ की महिलाएं भी दिख सकती हैं स्टाइलिश, फॉलो करें ये फैशन रूल्स

अपने वॉर्डरोब में छोटे-छोटे बदलाव से आप इंस्टैंट स्लिम लुक से सबके आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं। चलिए जानते है उनकी ट्रिक्स के बारे में।।।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 01 May 2020 3:00:47

प्लस साइज़ की महिलाएं भी दिख सकती हैं स्टाइलिश, फॉलो करें ये फैशन रूल्स

हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है फिर चाहे वो पतली हो या मोटी, मगर मोटी महिलाओं में धारणा होती है कि वो कुछ भी कर लें मगर उतनी अट्रैक्टिव नहीं दिख सकतीं जितनी पतली महिलाएं दिखती हैं। खासतौर पर बात जब स्‍टाइलिश आउटफिट की आती है तो ओवरवेट महिलाओं में हमेशा इस बात के लिए हिचकिचाहट देखी जाती है। एक दिन में वजन घटाकर पतले हो जाना भले ही संभव नहीं है। मगर कई बार किसी पार्टी या मीटिंग में खुद को स्लिम दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में आप अपने लुक में थोड़ा-सा बदलाव करके अपने बढ़े हुए वजन को छिपा सकती हैं। अपने वॉर्डरोब में छोटे-छोटे बदलाव से आप इंस्टैंट स्लिम लुक से सबके आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं। चलिए जानते है उनकी ट्रिक्स के बारे में।।।

plus size women,plus size women fashion tips,fashion tips,fashion trends for plus size women

चुनें सही फिटिंग

प्लस-साइज़ की लड़कियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वे जब भी किसी आउटफिट का चुनाव करती हैं तो वो उनकी फिटिंग का ही हो। ऐसे कपड़े खरीदने से बचें जो काफी टाइट हो या जो उन हिस्सों में ज़्यादा फिटेड हो जहां आपको पहले से ही एक्सट्रा फैट है। इतना ही नहीं, आउटफिट्स का चुनाव करते समय आप फैब्रिक का भी पूरा ध्यान रखें। हमें ऐसे फैब्रिक से बचना चाहिए जो शरीर से चिपकते हो या जिनका कपडा बहुत हैवी हो। ऐसे में ये आपके साइज को उभरेंगे और आपका लुक स्टाइलिश होने के बजाए भद्दा नजर आएगा।

बैस्ट मेकअप ट्रिक्स अपनाएं

मेकअप के न केवल डिफरैंट शेड्स बल्कि मेकअप ब्रश से आइलिड्स फेस कट करके भी आप अपने चेहरे को स्लिम लुक दे सकती हैं। यदि आपका चेहरा गोल या चौकोर है तो मेकअप ब्रश की मदद से आप उसे लॉन्ग या ओवल शेप दे सकती हैं। सही मेकअप ट्रिक्स सीखकर आप स्लिम नजर आ सकती हैं। इसके लिए आपको मेकअप एक्सपर्ट से सही मेकअप ट्रिक्स सीखनी होगी।

plus size women,plus size women fashion tips,fashion tips,fashion trends for plus size women

आत्मविश्वास और प्लस साइज़ फैशन का जोड़

शरीर की बनावट को लेकर महिलाओं में शर्मिंदगी का भाव होता है। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। आजकल तो इतने ज़्यादा स्टाइल्स इन्वेंट हुए हैं। अपने शरीर की बनावट को लेकर शर्माने से अच्छा है आत्मविश्वास से जीना। आप मॉडर्न ड्रेस में ऐसी बहुत सारी ड्रेसेस चुन सकती हैं जो आप पर अच्छी लगें।

अपना टमी छुपाने की न करें कोशिश

ओवर साइज महिलाओं के साथ सबसे बड़ी प्रॉब्‍लम है कि वो ऐसे कपड़ों को चुनती हैं जो उनका टमी छुपा सके। जबकि टमी को छुपाने के चक्‍कर में कई बार महिलाएं गलत आउटफिट का चुनाव कर लेती हैं जो उन्‍हें और भी मोटा दिखाते हैं। पायल कहती हैं, ज्‍यादा कसे और लेयरिंग वाले कपड़े मोटी महिलाओं के वजन को उभारते हैं। वैसे तो पेट छुपाने की जरूरत ही नहीं क्‍योंकि वजन को छुपाया नहीं जा सकता मगर कम दिखाया जा सकता है। इसके लिए फिटिंग के कपड़े पहने।

plus size women,plus size women fashion tips,fashion tips,fashion trends for plus size women

लेगिंग न पहनें
प्लस-साइज़ महिलाओं को ज्यादातर लेगिंग पहनने से बचना चाहिए। जी हां, मोहतरमा हमें यकीन है ये बात आपको जरूर थोड़ी अटपटी लग रही होगी, लेकिन ऐसा सच है। प्लस-साइज़ लड़कियों और महिलाओं को अपनी कुर्तियों के नोचे लेगिंग की जगह पैंट को पहनना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लेगिंग पहनने से आपकी टांगों का फैट साफ़ पता चलता है जिसके कारण आप बेडौल नजर आती हैं। जबकि पैंट के साथ ऐसा नहीं है पैंट आपके फैट को पूरी तरह से छिपा लेती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें