न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके पैरों की शोभा बढ़ाती है टो रिंग्स, जानें इसके लेटेस्ट ट्रेंड

क्योंकि ये हमारी संस्कृति और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। आइये आपको बिछिया के लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में बताएं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sun, 26 Apr 2020 4:53:38

आपके पैरों की शोभा बढ़ाती है टो रिंग्स, जानें इसके लेटेस्ट ट्रेंड

हिन्दू संस्कृति में टो-रिंग यानि बिछिया को सुहागिनों के लिए मंगलसूत्र की तरह ही ज़रूरी माना जाता है। टो- रिंग पायल की तरह पैरों की शोभा बढ़ाती है। शादीशुदा महिलाओं के पैर बिछिया पहनने के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगते हैं। कभी-कभी पुरानी चीज़ों को नए ट्रेंड के साथ मैच करना उन्हें नया बना देता है। ऐसे में भावनाएं भी वही बनी रहती है और एक नया स्टाइल भी मिल जाता है। पैरों का ये खूबसूरत गहना एक बार फिर लड़कियों और महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो चुका है। पारंपरिक गहनों का वजूद कभी भी खत्म नहीं होता है। क्योंकि ये हमारी संस्कृति और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। आइये आपको बिछिया के लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में बताएं।

toe rings,toe rings enhances the beauty of feet,toe rings fashion,fashion tips,trendy toe rings

स्टोन वाली या स्टोन के साथ पर्ल वाली टो रिंग्स

अगर आपको ज्यादा बड़े डिज़ाइन की टो रिंग्स नहीं पसंद और आप कुछ युनीक और एलीगेंट डिज़ाइन की बिछिया पहनना चाहती हैं तो आप स्टोन वाली या स्टोन के साथ पर्ल वाली टो रिंग्स पहन सकती हैं। ये तो हर सुहागन महिला जानती है कि टो रिंग्स के डिज़ाइन में उसके साइज़ को आप नीचे से एडजस्ट कर सकती हैं।

toe rings,toe rings enhances the beauty of feet,toe rings fashion,fashion tips,trendy toe rings

टो रिंग्स का सेट

जिन महिलाओं को टो रिंग्स पहनना बहुत ज्यादा पसंद है लेकिन वो सिंपल टो रिंग्स वाला डिज़ाइन पसंद करती हैं तो मार्केट में इन दिनों पांव की पूरी उंगलियों के लिए भी डि़जाइनर टो रिंग्स का सेट मिलता है। ये टो रिंग्स सेट आपको चांदी में भी आसानी से मिल जाएगी इसके अलावा फैंसी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान पर भी आपको इस तरह की टो रिंग्स आसानी से मिल जाएंगी। शादी के बाद आप कर घर में सारा दिन टो रिंग्स पहनकर घूमना चाहती हैं तो आप इस तरह की टो रिंग्स पहनने के बारे में सोच सकती हैं। वैसे आपको अगर टो रिंग्स बेहद पसंद है तो आप इसे ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं।

toe rings,toe rings enhances the beauty of feet,toe rings fashion,fashion tips,trendy toe rings

केवल शादीशुदा महिलाओं तक सीमित नहीं है टो रिंग्स

पहले टो रिंग्स पहनने का चलन केवल शादीशुदा महिलाओं तक होता था। लेकिन आजकल शौक के लिए लड़कियां भी टो रिंग्स पहनती हैं। खुद को पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक देने के लिए टो रिंग्स को कोई भी पहन सकता है। पायल के साथ इसका लुक और भी शानदार नज़र आता है।

गोल्ड से लेकर सिल्वर तक मिलती हैं बिछिया डिज़ाइन

सामान्य घर की महिलाओं से लेकर संपन्न घरों की महिलाओं के लिए हर तरह की टो रिंग्स डिज़ाइन मौजूद रहती है। जिसे गोल्ड टो रिंग्स चाहिए वो गोल्ड टो रिंग्स ले। जिसे सिल्वर टो रिंग्स चाहिए वो सिल्वर टो रिंग्स ले। यही नहीं अब तो लाख की सीप की बिछिया डिज़ाइन भी बाज़ार में आसानी से मिल जाती हैं।

toe rings,toe rings enhances the beauty of feet,toe rings fashion,fashion tips,trendy toe rings

पैर के अंगूठे में एक बड़ी टो रिंग

टो रिंग तो वैसे पांव की छोटी उंगलियों में ही पहनी जाती है लेकिन मॉर्डन फैशन की बात करें तो आप सिर्फ पैर के अंगूठे में एक बड़ीटो रिंग भी पहन सकती है ये भी इन दिनों काफी फैशन में है। अंगूठे वाली टो रिंग का फैशन सबसे लेटेस्ट है और जो महिलाएं ज्यादा भागदौड़ वाले काम करती हैं और स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं उनको ऐसे डिज़ाइन वाली टो रिंग जरुर पसंद आएगी। जिस तरह से हाथ में एक कॉकटेल रिंग आपके पूरे हाथ की खूबसूरती के लिए काफी है उसी तरह से पांव में 2-4 बिछिया पहनने की बजाए आप सिर्फ अंगूठे में एक बिछिया पहनकर भी इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें