न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑफिस में Slim दिखने के लिए पहने कपडे इस तरह

आइये आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह आप भी कपड़ों के चयन से स्लिम फिट दिख सकती हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Nov 2017 4:06:39

ऑफिस में Slim दिखने के लिए पहने कपडे इस तरह

आपके कपड़े और आपका फैशन स्टेटमेंट काफी हद तक आपके इंप्रेशन को बना और बिगाड़ सकते हैं। इसके अलावा क्या आप ये जानती हैं कि आपने जो कपड़े पहन रखे हैं वो भी आपको मोटा या पतला दिखा सकते हैं। अगर आपका शेप परफेक्ट नहीं है तो आपको काफी सोच-विचार कर अपने कपड़ों का चयन करना चाहिए। कपड़ों का चयन करने के दौरान आपको हमेशा कुछ ऐसे टिप्स आजमाने चाहिए जो आपको शेप में दिखाए। जिस तरह आप अपने मेकअप को लेकर घंटों रिसर्च करती हैं ठीक उसी तरह कपड़ों के चयन के लिए भी आपको खुद को सही से परखने और जानने की जरूरत होती है। क्या आपने कभी ये सोचा है कि पर्दे पर नजर आने वाली नायिकाएं हर वक्त इतनी स्लिम और फिट कैसे नजर आती हैं? वैसे आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर अभिनेत्रियां इतनी भी फिट नहीं होती हैं, जितनी कि वो आपकी टीवी स्क्रीन पर दिखाई देती हैं। पर्दे पर उनके खूबसूरत नजर आने का सबसे बड़ा कारण ये है कि उन्हें अपना बॉडी टाइप पता होता है और वे उसी के अनुसार कपड़े पहनती हैं। कपड़ों का चयन और यहां तक कि उनके प्रिंट-पैटर्न भी खूबसूरत दिखने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह आप भी कपड़ों के चयन से स्लिम फिट दिख सकती हैं।

choosing clothes for office,clothes to look slim,fashion trends

* कमर को पतला दिखाने के लिए ऑफ द टॉप ड्रेसेज पहनना अच्छा रहेगा। इन ड्रेसेज में आप थोड़ी स्लिम नजर आएंगी।

* साड़ी पहनते वक्त लाइट वेट फैब्रिक की साड़ी का चयन करें। छोटे प्रिंट वाली साड़ी पहनने पर भी आप स्लिम दिखाई देंगी। छरहरी दिखने के लिए आप शिफॉन, जॉर्जेट और क्रेप की साड़ी पहन सकती हैं। ये शरीर से चिपक जाती हैं, जिससे आप स्लिम नजर आएंगी।

* अगर आप बहुत ज्यादा कलरफुल ड्रेस पहन रही हैं तो आप मोटी नजर आ सकती हैं। कोशिश करें कि आपकी ड्रेस सिर से लेकर पैर तक एक ही रंग की हो।

* काला रंग आपको स्लिम दिखाता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग पार्टियों में काला पहनना ही पसंद करते हैं।
* अंडरगार्मेंट्स बिल्कुल साइज के पहनिए वरना ये आपकी पूरी ड्रेस का लुक बिगाड़ देगा।

* बहुत शार्ट ड्रेस न पहने। इससे आपका लुक सही नजर नहीं आएगा। बहुत हेवी ज्वैलरी पहनने से बचें।

* हाई हिल न हो सके तो प्लैटफ़ॉर्म हिल ही पहनें लेकिन फ्लैट नहीं। फ्लैट पहनने पर आपका कद कम नजर आएगा और मोटापा और झलकेगा।

* साड़ी को सही तरीके से पहनना और सही से पिन-अप करना भी बेहद अहम है। साड़ी की प्लीट्स पर खास ध्यान दें। पतली-पतली प्लीट्स बनाएं ताकि कमर और पेट के पास साड़ी फूली-फूली नजर न आए। बड़े और मोटे बॉर्डर वाली साड़ी आपको छोटा दिखा सकती है। अगर आप ऐसी स्थिति से बचना चाहती हैं तो पतले बॉर्डर वाली साड़ी पहनें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत