न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेनिम को बनाये वार्डरॉब का हिस्सा, इन 5 तरीको से करे कैरी और दिखे स्टाइलिश

न इस शानदार जैकेट को किसी भी सीजन में कैरी किया जा सकता है, क्योंकि यह आपको हर स्टाइल के साथ मैच करते हुए स्टाइलिश लुक देती है। आईये जानते है डेनिम के 5 स्टाइलिश लुक _

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 07 Nov 2019 2:34:28

डेनिम को बनाये वार्डरॉब का हिस्सा, इन 5 तरीको से करे कैरी और दिखे स्टाइलिश

डेनिम (Denim) दिखने में जितना स्टाइलिश लुक देता है उतना ही पहनने में सुकून भरा होता है। अगर आप उन लोगों में शामिल हैं जो फैशन ट्रेंड्स पर बहुत ज्यादा नजर नहीं रखती हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है! आप अपनी इस आदत को बरकरार रखते हुए भी फैशनेबल दिख सकती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि अपनी पसंदीदा डेनिम को किसी भी रूप में पहनकर आप फैशनेबल दिख सकती हैं।

आजकल डेनिम अलग-अलग रूपों में वॉर्डरोब में फिर से जगह बना रहा है। अगर आप भी फैशन से कदमताल करना चाहती हैं तो एक्सेसरीज से लेकर ड्रेस या जींस आदि के रूप में डेनिम को अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं। डेनिम जैकेट को अक्सर लोग सर्दियों की शुरुआत में पहनना पसंद करते हैं, लेकिन इस शानदार जैकेट को किसी भी सीजन में कैरी किया जा सकता है, क्योंकि यह आपको हर स्टाइल के साथ मैच करते हुए स्टाइलिश लुक देती है। आईये जानते है डेनिम के 5 स्टाइलिश लुक...

denim,denim jeans,denim fashion tips,denim trends,denim with denims,denim with lace,fashion tips,fashion trends

डेनिम विथ डेनिम

क्लासिक डेनिम जैकेट को आप बॉडी हगिंग टॉप और मैचिंग कलर की डेनिम जींस के साथ पहनें। यह आपके फिगर को कॉम्प्लिमेंट करेगी। शॉर्ट हाइट है तो इस लुक को हाई हील्स या हील्स वाले बूट्स के साथ कैरी करें, इससे हाइट लंबी लगेगी।

कट-ऑफ डेनिम

जगह-जगह से फटी और धागे निकली हुई जींस को ही फैशन की भाषा में कट ऑफ डेनिम कहा जाता है। जैकेट से लेकर जींस तक और शॉर्ट्स, शर्ट और जूतों में भी यह ट्रेंड आसानी से देखा जा सकता है। अपनी पसंद के हिसाब से आप इसे अलग-अलग तरीकों से पहन सकती हैं।अगर आप डेनिम जैकेट पहनने की योजना बना रही हैं, तो उसके साथ शॉर्ट क्रॉप टॉप पहन सकती हैं।जेब के पास से निकले हुए सफेद धागे, घुटनों से कटी हुई जींस या फिर नीचे मोहरी से निकले हुए धागे आजकल काफी ट्रेंड में हैं।

denim,denim jeans,denim fashion tips,denim trends,denim with denims,denim with lace,fashion tips,fashion trends

ओवर साइज डेनिम

डेनिम की ओवर साइज जैकेट आपको अंदर किसी भी तरह का टॉप पहनने या ज्यादा लेयर पहनने का ऑप्शन देती है। तो अगर आप फ्रिल या लेयर्स वाला टॉप पहनती हैं तो यह जैकेट उनके लुक को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।

डेनिम शूज़

डेनिम ड्रेसेस के साथ शूज़ भी ट्रेंड में हैं। डेनिम शूज़, बैली और फ्लोटर्स में डिज़ाइन किए गए हैं। फॉर्मल्स के साथ डेनिम स्टेलेटो पहने जा सकते हैं, जो एक नया लुक देते हैं। डेनिम बेली किसी भी इंडियन और वेस्टर्न ड्रेस पर जचेंगीं। डेनिम फ्लोटर्स भी एक नया डिज़ाइन है जो रोज़ पहनने के लिए आरामदायक साबित हो सकते हैं

denim,denim jeans,denim fashion tips,denim trends,denim with denims,denim with lace,fashion tips,fashion trends

डेनिम विद लेस

डेनिम का फैशन कई सालों पुराना है, लेकिन हर साल इसे पहनने के तरीकों में एक नया आयाम जुड़ जाता है। इस बार डेनिम के साथ चौड़े लेस की ड्रेस काफी चलन में है। सफेद लेस वाले सिंगल पीस डे्रस के साथ लंबी डेनिम जैकेट आपको एक अलग ही लुक देगी। इसके साथ ही आप डेनिम की जींस में जेब और नीचे मोरी (टखने के पास) चौड़ी लेस लगवा कर भी अलग लुक पा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता