न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन ट्रेडिशनल साड़ियों की दीवानी हैं बॉलीवुड बालाएं, मिलती हैं सभी के वार्डरोब में

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ट्रेडिशनल साड़ियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी बॉलीवुड बालाएं भी दीवानी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 6:01:02

इन ट्रेडिशनल साड़ियों की दीवानी हैं बॉलीवुड बालाएं, मिलती हैं सभी के वार्डरोब में

भारतीय परिधान में साड़ी को बहुत पसंद किया जाता हैं। महिलाएं किसी भी फंक्शन के लिए साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। खासतौर से जब ट्रेडिशनल कपड़ों की बात की जाए तो साड़ी का परिधान सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं। बॉलीवुड बालाएं ही ट्रेडिशनल लुक के लिए लहंगों से ज्यादा साड़ी ही पहनना पसंद करती हैं। इन्हें संभालना भी आसान होता हैं और यह आपको आकर्षक लुक भी देती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ट्रेडिशनल साड़ियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी बॉलीवुड बालाएं भी दीवानी हैं।

कांजीवरम साड़ी

ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर रेखा और दीपिका पादुकोण तक इस साड़ी की दीवानी हैं। उन्हें न जाने कितनी बार इस सिल्क की साड़ी में देखा जाता है। खासतौर से जब वह किसी वेडिंग फंक्शन में शरीक होती हैं, तो उनकी फर्स्ट चॉइस कांजीवरम साड़ी ही होती है। कांजीवरम में दक्षिण भारतीय में प्रचलित कढ़ाई देखने को मिलते हैं, जिसे प्योर सोने और चांदी या फिर इन्हीं कलर के मैटलिक थ्रेड के साथ बनाया जाता है। सिल्क की क्वॉलिटी और धागों की चॉइस पर इसकी कीमत निर्भर करती है।

fashion tips,fashion tips in hindi,traditional sarees,bollywood girls fashion,celebrity fashion

बनारसी सिल्क

बनारसी सिल्क पिछले कुछ समय में बॉलिवुड में काफी पॉप्युलर हो रहा है। अनुष्का शर्मा से लेकर काजोल को इस फैब्रिक की साड़ी में देखा जाता है। बनारसी सिल्क साड़ी मुख्यतौर पर उत्तर प्रदेश में बनाई जाती है। बड़े-बड़े डिजाइनर्स आज भी यूपी में ही इन्हें बनवाते हैं ताकि इनकी खासियत को बरकरार रखा जा सके। वैसे आपको ये भी बता दें कि ये साड़ी मुगलकाल के दौरान अस्तित्व में आई थी, जिस वजह से इस पर किया जाने वाला वर्क भी इसी काल में प्रचलन में आई डिजाइन्स से प्रेरित होता है।

चंदेरी

चंदेरी साड़ी देखने में इतनी खूबसूरत होती है कि साड़ी लवर्स इसे अपनी वॉरड्रोब में जरूर शामिल करते हैं। ट्रडिशनली यह साड़ी मध्यप्रदेश में बनाई जाती है। चंदेरी का कपड़ा सिल्क और कॉटन को वीव करके बनाया जाता है। इसकी खासियत इसका लाइटवेट और शीयर टेक्सचर होता है, जिससे इस पर किया गया जरी का काम और भी ज्यादा प्रमुखता से नजर आता है। यही इस साड़ी को उसका लग्जरी टच देता है।

fashion tips,fashion tips in hindi,traditional sarees,bollywood girls fashion,celebrity fashion

पैठनी

पैठणी या पैठनी साड़ी, महाराष्ट्र में मुख्यतौर पर तैयार की जाती है। इसका ओरिजन भी यहीं का है। इस साड़ी को बेहद उम्दा सिल्क से तैयार किया जाता है और इस पर सिल्वर या गोल्ड थ्रेड्स का वर्क किया जाता है। इसकी बॉर्डर और पल्ले पर किया गया बेहद बारीक और रिच वर्क इसकी खास पहचान होते हैं। यह साड़ी ऐसी है जिसे आसानी से घर की पूजा से लेकर किसी की शादी में पहना जा सकता है।

पाटन पटोला

अगर आपको कलर्स पसंद हैं, तो पाटन पटोला साड़ी आपके लिए परफेक्ट चॉइस होगी। सिल्क की इस साड़ी की खासियत यह है कि इसे दोनों तरफ से पहना जा सकता है, यानी इसमें सीधा और उल्टा जैसी कोई दिक्कत नहीं है। साड़ी पर डबल इकत आर्ट से कलरफुल डिजाइन बनाई जाती है, जो उसे उसका स्पेशल लुक देती है। यह साड़ी गुजरात के पाटण में बनना शुरू हुई थी, जिस वजह से इसे इसका नाम मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत