Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे के अनुसार रखें दाढ़ी और दिखे COOL

इस फैशनेबल जमाने में सिर्फ लड़कियों का ही नहीं, बल्कि लड़कों का भी स्टाइलिश दिखना बहुत ही जरूरी हो गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Nov 2017 11:36:10

चेहरे के अनुसार रखें दाढ़ी और दिखे COOL

इस फैशनेबल जमाने में सिर्फ लड़कियों का ही नहीं, बल्कि लड़कों का भी स्टाइलिश दिखना बहुत ही जरूरी हो गया है। कॉलेज या फिर ऑफिस जाना हो, मूवी डेट पर जाना हो या फिर दोस्तों के साथ रेगुलर हैंगआउट के लिए जा रहें हों। आपको ट्रेंडी कैजुअल लुक की दरकार होती ही है, ताकि आप कूल दिख सकें। मेनली दिखने के लिए आप अपने चेहरे के साथ तरह-तरह के प्रयोग करते हैं। इस लुक के लिए जितना जरूरी सही तरीके की हेयरस्टाइल का चयन है, उतना ही जरूरी चेहरे के हिसाब से दाढ़ी का होना भी है।

आजकल बियर्ड का ट्रेंड युवाओं को काफी भा रहा है। बहुत से सेलेब्रिटी भी इस बियर्ड लुक से लाइम लाइट पाने में कामयाब हुए हैं। फिर चाहे बात भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हो या फिर बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, हर कोई बियर्ड लुक में दिखाई दे रहा है। जब यह सब बियर्ड रख सकते हैं तो आप क्यों नहीं? मैच्योर लुक के लिए दाढ़ी बढ़ाना एक अच्छा विकल्प है लेकिन अगर इसकी स्टाइल आपके चेहरे के अनुरूप नहीं होगी तो यह आप पर कभी नहीं फबेगी। ऐसे में अगर आप अपने चेहरे के हिसाब से दाढ़ी की सही स्टाइल का चयन नहीं कर पा रहे हैं तो ये उपाय आपके जरूर काम आएंगे।

* गोल चेहरा :

गोल चेहरे पर बैलेंस्ड सर्कल और फ्रेंच बियर्ड स्टाइल काफी अच्छा लगता है, क्योंकि इस तरह आप अपने चेहरे को लंबा लुक देते हैं। अगर आपको इनमें से कोई स्टाइल पसंद नहीं, तो आप पर मूंछें भी खूब अच्छी लगेंगी। इसके साथ हमेशा लंबी कलमों को रखने से बचना आवश्यक है, क्योंकि ये आपके लुक को बेकार कर सकता है।

* लंबे चहरे के लिए :

जिनका चेहरा अधिक लंबा होता है उन्हें दाढ़ी बढ़ाते वक्त खास ध्यान देने की जरूरत है जिससे उनका चेहरा दाढ़ी में और अधिक लंबा न लगे। ऐसे चेहरे पर पूरी दाढ़ी अच्छी लगती है जो ठुड्डी पर कम लंबी हो। इससे चेहरा भरा लगेगा।

* ओवल फेस :

जिन लोगों के चेहरे का आकार ओवल शेप का होता है, उन पर बियर्ड का हर एक स्टाइल जमता है। इस तरह के आकार वाले चेहरे पर आप कुछ भी ट्राई कर सकते हैं। आप फुल बियर्ड रखें या उसे ब्रेक कर दें, फ्रेंच कट रखें क्या कुछ और आपके ऊपर सब जमेगा।
beard,face shape,fashion tips * चौकोर चेहरे के लिए :

चौकोर चेहरे के लिए दाढ़ी रखते वक्त कोशिश करें कि आपकी दाढ़ी किनारे से शॉर्ट हो और ठुड्डी पर लंबाई ज्यादी हो। ऐसे चेहरे के लिए गोटी शेप की दाढ़ी सुरक्षित विकल्प है।

* डायमंड फेस :

अगर आपके चेहरे की शेप डायमंड जैसी है, तो आप पर ओवर ऑल बियर्ड स्टाइल सूट करेगा। इस तरह के चेहरे का जबड़ा ब्रॉड और ठोड़ी नैरो होती है, इसलिए आपको हमेशा ये ख्याल रखना चाहिए कि आपकी ठोड़ी के आस-पास अपनी दाढ़ी को हाईलाइट ना करें। ऐसा करने से आपका लुक बेकार हो सकता है।

* छोटे चेहरे के लिए :

अगर आप सोचते हैं कि चेहरा छोटा है तो उसपर बड़ी दाढ़ी अच्छी लगेगी तो आप गलत हैं। छोटे चेहरे पर लंबी और बड़ी दाढ़ी चेहरे के प्रपोरशन को बिगाड़ सकती है। ऐसे में उनके लिए छोटी लेकिन पूरे चेहरे को कवर करती हुई दाढ़ी अच्छा विकल्प है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology