क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने मंगलवार 22 दिसंबर, 2020 को अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा (Dhanshree Verma) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। धनश्री वर्मा एक यूट्यूबर और कोरियोग्राफर के साथ-साथ एक डॉक्टर भी हैं। इसमें कोई शक नहीं कि धनश्री जबरदस्त डांस करती हैं। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डांस के वीडियो शेयर भी करती रहती हैं।
धनश्री का यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह आए दिन अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। यूट्यूब पर धनश्री के चैनल के 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इस बीच धनश्री के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'दारू बदनाम' गाने पर जबरदस्त डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक यूट्यूब पर 73 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
22.12.20 💍
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) De
We started at “Once Upon A Time” and found “Our Happily Ever After,” coz’ finally, #DhanaSaidYuz for infinity & beyond! pic.twitter.com/h7k3G3QrYxबता दें, धनश्री इंस्टाग्राम पर भी अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टा पर धनश्री के करीब 25 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां युजवेंद्र चहल अपने फनी वीडियो से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, वहीं उनकी पत्नी अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचाती हैं। धनश्री की खुद की डांस कंपनी भी है। बॉलीवुड ट्रैक पर डांस करती हैं।
आपको बता दे, चहल और धनश्री ने इस साल अगस्त में सगाई की थी। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुए IPL के 13वें सीजन के दौरान भी धनश्री चहल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चीयर करती दिखाई दी थीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेले गए लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में चहल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। इसलिए वे ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस भारत आ गए थे। भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी हार झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 सीरीज जीतने में सफल रही। वहीं वनडे सीरीज में 2-1 से हार मिली थी।














