धारावाहिकों की दौड़ में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने अपनी एक अलग छवि दर्शकों की नजरों में बना रखी है। पिछले 10 सालों से लगातार प्रसारित हो रहे इस शो की जब टीआरपी कम होने लगी तो निर्माताओं ने योजनाबद्ध तरीके से इस शो में लीप लिया, जिससे कहानी में कई रोचक मोड़ नजर आने लगे और यह शो एक बार फिर से दर्शकों की नजरों के साथ-साथ टीआरपी की दौड़ में भी शामिल हो गया। शो के नए ट्रैक को पसंद किया जा रहा है। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिखाया गया है कि कार्तिक आने वाले दिनों में कायरव यानी अपने बेटे से मिलेगा। कायरव जब कार्तिक से मिलेगा तो उसे अपनी मां नायरा की कही बात याद आएगी— आकाश गुलाबी हो जाएगा, ब्लू बटरफ्लाई उड़ेंगी, कायरव कार्तिक को देखकर उसे गले लगा लेगा। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कार्तिक सालों बाद अपने बेटे से मिलेगा।














