न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी सिन्हा से पूछताछ करने मुंबई पहुंची यूपी पुलिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्‍तर प्रदेश पुलिस पूछताछ के लिए मुंबई में सोनाक्षी के जुहू स्थित रामायण बंगलो पहुंची।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jul 2019 8:09:03

धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी सिन्हा से पूछताछ करने मुंबई पहुंची यूपी पुलिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्‍तर प्रदेश पुलिस पूछताछ के लिए मुंबई में सोनाक्षी के जुहू स्थित रामायण बंगलो पहुंची। दरहसल, सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्‍हें पिछले साल 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए आना था, लेकिन वह इस ईवेंट के लिए 24 लाख रुपए की फीस लेने के बावजूद नहीं पहुंचीं। हालाकि पुलिस जब बयान लेने पहुंची तो एक्ट्रेस वहां मौजूद नहीं थी। अब पुलिस शुक्रवार को सोनाक्षी का बयान लेने उनके बंगलो जा सकती है।

आपको बता दे, पुलिस के मुताबिक कटघर इलाके के शिवपुरी गांव निवासी प्रमोद शर्मा ने बीते 24 नवंबर को मुरादाबाद के एसएसपी से सोनाक्षी सिन्‍हा के खिलाफ शिकायत की थी। प्रमोद के मुताबिक, उन्‍होंने दिल्ली में 30 सितंबर को इंडिया फैशन ऐंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें अवार्ड बांटने के लिए सोनाक्षी को आना था।

ये है मामला

सोनाक्षी सिन्हा पर बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था , जो कि इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड नाम से इवेंट कंपनी चलाते हैं। शिकायतकर्ता का कहना था कि सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने उसके साथ 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

आत्महत्या की कोशिश के बाद दर्ज हुआ केस

मामले की कहीं सुनवाई नहीं होने पर इस शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। इस वाकये के बाद ये मामला और भी गंभीर हो गया तो ये बात ऊपर तक पहुंची। तुरंत ही अधिकारियों ने इस मामले में जांच के आदेश दिए गए। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा समेत 5 अन्य लोगों पर इस मामले में केस दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। वैसे इस एफआईआर को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने सोनाक्षी को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

ऐसे ट्रांसफर हुए 24 लाख रुपए

24 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की गई थी, इनमें से 4 लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में गए थे। जबकि बाकी राशी अभिषेक की कंपनी टैलेंट फुल ऑन और उनकी पत्नी स्वाति के अलावा आशीष के खाते में डाले गए थे।

आरोप है कि, वादी ने एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की थी, लेकिन जांच कर रहे क्षेत्राधिकारी टाल-मटोल करते रहे। इसके बाद वादी ने 13 फरवरी को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके इस कदम के बाद थाना कटघर में धारा 420,120 बी, 406,34 आईपीसी में एफआईआर दर्ज की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका