न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धारावाहिक और फिल्म निर्माताओं को देने होंगे भारतीय भाषाओं में नाम, सरकार ने जारी किया आदेश

जिस भाषा में सीरियल को दिखाया जाता है, उसी में उसके टाइटल व क्रेडिट्स को स्क्रीन पर दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि यही आदेश सिनेमा के लिए भी जारी किया जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 15 Jun 2019 4:44:30

धारावाहिक और फिल्म निर्माताओं को देने होंगे भारतीय भाषाओं में नाम, सरकार ने जारी किया आदेश

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सीरियल और फिल्मों को लेकर नया आदेश जारी किया है। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से टीवी चैनल्स को ऑर्डर जारी किया जा रहा है जिसके मुताबिक अब शो के टाइटल व क्रेडिट्स को भारतीय भाषाओं में दिखाना होगा। यानी जिस भाषा में सीरियल को दिखाया जाता है, उसी में उसके टाइटल व क्रेडिट्स को स्क्रीन पर दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि यही आदेश सिनेमा के लिए भी जारी किया जा रहा है।

जावड़ेकर ने यह भी साफ किया कि यदि निर्माता भारतीय भाषाओं के साथ ही अंग्रेजी में भी क्रेडिट्स व टाइटल दें तो इसमें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार होता है कि क्रेडिट्स व टाइटल अंग्रेजी में होते हैं जिससे लोग सीरियल से जुड़ी अहम जानकारी नहीं समझ पाते, ऐसे में यदि क्रेडिट्स उसी भाषा में दिखाए जाएं जिसमें सीरियल ब्रॉडकास्ट किया जा रहा है तो दर्शक इन अहम जानकारियों को अच्छे से जान पाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि इस आदेश को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। वहीं मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ध्यान में यह बात आई है कि हिन्दी और क्षेत्रीय भाषा के अनेक टेलीविजन चैनल हिन्दी और क्षेत्रीय भाषा के टेलीविजन धारावाहिकों के कलाकार/आभार/शीर्षक केवल अंग्रेजी भाषा में दिखाते हैं। इस प्रक्रिया से ऐसे लोग टेलीविजन धारावाहिकों/कार्यक्रमों के कलाकारों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं, जो केवल हिन्दी और क्षेत्रीय भाषाएं जानते हैं।’

‘देश के दर्शकों तक पहुंच बढ़ाने और उन्हें फायदा देने के लिए मंत्रालय ने सभी निजी उपग्रह टेलीविजन चैनलों को सलाह दी है कि वे हिन्दी और क्षेत्रीय भाषाओं के टेलीविजन धारावाहिकों के कलाकार/आभार/शीर्षकों के बारे में जानकारी हिन्दी और उस क्षेत्र की भाषा में दिखाने के बारे में विचार करें।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो