न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

को-स्टार के निधन पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकारों की आंखें हुईं नम, अंतिम दर्शन को पहुंची पूरी टीम

सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉ. हाथी यानी कवि कुमार आजाद का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jul 2018 8:43:23

को-स्टार के निधन पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकारों की आंखें हुईं नम, अंतिम दर्शन को पहुंची पूरी टीम

सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉ. हाथी यानी कवि कुमार आजाद का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। डॉ. हाथी यानि कवि कुमार आजाद का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर को हुआ। जिसके सदमें में पूरी तारक मेहता की टीम है। टीम के एक सदस्य का यूं इस तरह बीच से जाना सभी के लिए काफी शॉकिंग था।

tv news,taarak mehta ka ooltah chashmah,dr hathi funeral,pics,kavi kumar

कवि कुमार प्रसाद का अंति‍म संस्कार मंगलवार दोपहर 12.30 बजे के बीच मुंबई के मीरा रोड, हिंदू श्मशान भूमि में किया गया। डॉ. हाथी के फ्यूनरल में शो की पूरी स्टारकास्ट नजर आई। बता दें कवि बीते काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। कवि कुमार आजाद के निधन की खबर शो के निर्माता असित मोदी ने दी थी। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तारक मेहता की पूरी स्टार कास्ट ने अपने प्यारे डॉ. हाथी को नम आखों से विदा किया।

tv news,taarak mehta ka ooltah chashmah,dr hathi funeral,pics,kavi kumar

डॉ. हाथी की मौत पर दिशा वकानी यानी दयाबेन ने अपना दु:ख व्यक्त करते हुए मीडिया को बताया कि, ''मैं इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रही कि वे अब हमारे बीच नहीं रहे। वे काफी अच्छे इंसान थे। जैसे वे ऑनस्क्रीन थे वैसे ही ऑफस्क्रीन भी। उन्हें खाना और खिलाना बहुत पसंद था।''

tv news,taarak mehta ka ooltah chashmah,dr hathi funeral,pics,kavi kumar

जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने कहा कि, ''ये खबर सुनकर मैं दुखी हूं और सदमे में हूं। मैं फिलहाल लंदन में अपने परिवार के साथ हूं। जब ये घटना हुई, मुझे टीम मेंबर्स के फोन आने लगे, मैं अभी तक यकीन नहीं कर पा रहा कि वे हमारे बीच नहीं रहे।''

सर्जरी से कम किया था 80 किलो वजन

कवि कुमार आजाद ने शादी नहीं की थी और वे अपनी मम्मी, पापा, बहन और भाई के साथ रहते थे। जब कवि कुमार का निधन हुआ उस वक्त उनका परिवार उनके साथ नहीं था। 45 वर्षीय कवि कुमार का जन्म 1973 में बिहार में हुआ था। कवि कुमार को कविताएं लिखने का भी बेहद शौक था। कवि कुमार आनंद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ इस कॉमेडी सीरियल के शुरू होने के एक साल बाद जुड़े थे। साल 2010 में कवि कुमार आजाद उर्फ डॉ. हाथी ने अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था। इस सर्जरी के बाद उन्हें रोजाना की जिंदगी में काफी आसानी हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक