टीवी के पॉपुलर शो में से एक कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 11 (KBC 11) का रोमांचक सफर लगातार आगे बढ़ रहा है। हर दिन इस खेल में खिलाड़ी राशि जीतकर ले जा रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसे प्रतियोगी भी शो में पहुंच रहे हैं जिनका अंदाज देख अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी हैरान रह गए। दरअसल, गुरुवार यानि आज आने वाले एपिसोड में एक ऐसी कंटेस्टेंट आने वाली हैं, जिनका अंदाज देख बिग बी परेशान हो गए। हरियाणा से आई डॉक्टर उर्मिला धतरवाल ने जैसे ही हॉट सीट पर बैठने के लिए अपना नाम सुना, उत्साह से उछल पड़ीं और सभी को ढेरों फ्लाइंग किस दे डाले। बेहद गर्मजोशी के साथ जब उर्मिला अपनी सीट तक पहुंची और उनका ये अंदाज अमिताभ बच्चन देखते ही रह गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।














