टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) छोटे पर्दे के साथ-साथ वेब सीरीज के जरिए हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है। हाल ही में निया शर्मा ने बीच पर अमॉनोकनी पहनकर पनी दोस्त के साथ डांस मूव्ज दिखाए, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। 2 दिन के भीतर इसे 7 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। अपने लेटेस्ट वीडियो में निया शर्मा, डीजे स्नेक (DJ Snake) के सॉन्ग ताकी ताकी (Taki Taki) पर तड़कती-भड़कती डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं। निया समुद्र किनारे हैं और अपनी दोस्त के साथ थिरक रही हैं।
बता दें कि निया शर्मा आजकल सीरियल इश्क में मरजावां शो में नजर आ रही हैं। इससे पहले वे रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी-8 में नजर आई थीं। निया ने कई पॉपुलर टीवी शोज जैसे 'जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना है' में काम किया है।














