न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन टीवी सितारों ने भी कम उम्र में कर ली आत्महत्या, इस एक्ट्रेस की मौत थी बेहद दर्दनाक

आइए ऐसे में नजर डालते है कुछ ऐसे टीवी सितारों पर जिन्होंने कम उम्र में अपनी जान दे दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jan 2020 11:46:06

इन टीवी सितारों ने भी कम उम्र में कर ली आत्महत्या, इस एक्ट्रेस की मौत थी बेहद दर्दनाक

टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' की एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने शुक्रवार यानी 24 जनवरी को सुबह आत्महत्या कर ली। पुलिस को सेजल शर्मा के घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें निजी कारणों से ख़ुदकुशी करने की बात लिखी है। बताया जा रहा है कि वो डिप्रेशन में थीं। जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया है। तो आइए ऐसे में नजर डालते है कुछ ऐसे टीवी सितारों पर जिन्होंने कम उम्र में अपनी जान दे दी।

tv news,tv gossips,suicide,tv actor suicide,gossips

कुशल पंजाबी

30 से अधिक टीवी सीरियल्स और शोज़ में नज़र आ चुके टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर 2019 को अपने घर में सूइसाइड कर लिया था। कुशल 42 साल के थे और डिप्रेशन के कारण उन्होंने फांसी लगा ली थी। पुलिस का कहना था कि कुशल ने डेढ़ पन्नों के नोट में लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को भी ज़िम्मेदार न ठहराया जाए। कुशल बॉम्बे बॉयज', 'लक्ष्य', 'काल', 'सलाम-ए-इश्क' जैसी फेमस फिल्मों में काम करने के अलावा कई फेमस टीवी सीरियलों और रिऐलिटी शोज में काम किया था।

tv news,tv gossips,suicide,tv actor suicide,gossips

प्रत्यूषा बनर्जी

बालिका वधु फेम टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को आत्महत्या कर ली थी। प्रत्यूषा के पैरेंट्स ने बेटी की मौत का जिम्मेदार उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को ठहराया था। इतना ही नहीं प्रत्यूषा के दोस्तों ने भी राहुल को ही सुसाइड के लिए दोषी बताया था। प्रत्यूषा के सुसाइड की खबर उनके फैन्स और टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स के लिए किसी सदमे में कम नहीं थी। बताया जाता है कि प्रत्यूषा की अपने बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से अनबन चल रही थी जिसके कारण वह डिप्रेशन में चली गई थीं। प्रत्यूषा बनर्जी घर-घर में आनंदी के किरदार से मशहूर हुईं थीं। इसके अलावा प्रत्यूषा 'झलक दिखला जा 5', 'बिग बॉस 7' में भी नजर आई थीं। प्रत्यूषा ने 1 अप्रैल, 2016 को मुंबई स्थित अपने घर पर फंखे से लटकर जान दी थी।

tv news,tv gossips,suicide,tv actor suicide,gossips

दिशा गांगुली

बंगाली टीवी ऐक्ट्रेस दिशा गांगुली ने केवल 22 साल की उम्र में 2015 में आत्महत्या कर ली थी।
एक्ट्रेस का मृत शरीर पंखे से लटका हुआ मिला था। 23 साल की दिशा अपने पनश्री वाले घर में अकेली ही रहती थीं। दिशा ने जाने माने टीवी सीरियल 'कनकांजलि' और 'तुमि आशबे बोले' में अभि‍नय किया। बताया जाता है कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया था क्योंकि वह सेम सेक्स रिलेशनशिप में थी और सामाजिक दबाव के चलते उन्होंने फांसी लगा ली।

tv news,tv gossips,suicide,tv actor suicide,gossips

कुलजीत रंधावा

'कुमकुम', 'कुसुम', 'हिप हिप हुर्रे', 'रिश्ते', 'क्यों होता है प्यार', 'कम्बख्त इश्क' जैसे सुपरहिट सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस कुलजीत रंधावा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद साल 2006 में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। कुलजीत अपने ही फ्लैट में फंदे से लटकी हुई पाई गईं। पूछताछ में ये बातें सामने आई कि कुलजीत किसी लड़के से प्यार करती थीं लेकिन प्यार में सफल ना होने के कारण कुलजीत ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। अपने सूइसाइड नोट में कुलजीत ने लिखा कि वह अपनी जिंदगी की कठिन परिस्थितियों का सामना नहीं कर पा रही हैं इसलिए ऐसा कदम उठा रही हैं।

tv news,tv gossips,suicide,tv actor suicide,gossips

नफीसा जोसेफ

साल 1997 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीत चुकीं मॉडल और ऐक्ट्रेस नफीसा जोसेफ ने 26 साल की उम्र में 29 जुलाई 2004 में पंखे से लटककर फांसी लगा ली थी। लंबे समय तक ये मामला चर्चा का विषय बना था। बताया गया कि नफीसा की सगाई बिजनेसमैन गौतम खंडूजा से हुई थी और दो सप्ताह बाद उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन ये पहले ही कैंसल हो गई। नफीसा को पता चल गया था कि गौतम ने अपनी पहली पत्नी से तलाक नहीं लि‍या है। नफीसा के माता पिता ने उनकी खुदकुशी की वजह शादी रद्द होना बताई थी। नफीसा के माता पिता ने आरोप लगाया था कि नफीसा खंडुजा की पत्नी से मिलने वाली थीं। खंडुजा ने उन सवालों का जवाब देने से भी इंकार कर दिया था, जिनमें उनके मैरिटल स्टेटस और तलाक के पेपर दाखिल करने की बात पूछ गई थी। उनके माता पिता ने आरोप लगाया कि खंडुजा कुछ समय के लिए शादी टालना चाहता था। नफीसा ने कुलजीत रंधावा के साथ टीवी सीरियल 'कैट्स' में काम किया था।

tv news,tv gossips,suicide,tv actor suicide,gossips

शिखा जोशी

ऐक्ट्रेस, मॉडल और क्लासिकल डांसर शिखा जोशी ने फिल्म 'बी.ए. पास' में काम किया था। उन्होंने 40 साल की उम्र में 2015 में मुंबई में अपने घर में अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने साल 2011 में अपने डॉ विजय पर यौन शोषण किए जाने का आरोप भी लगाया था। 2013 में मुंबई पुलिस ने शिखा जोशी को कॉस्मेटिक सर्जन डॉ विजय शर्मा के घर पर पत्थर फेंकने के आरोप में शिखा और उनके भाई को गिरफ्तार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव