टीवी सीरियल 'प्यार के पापड़' में नंदू गुप्ता का रोल कर रहे एक्टर प्रतीश वोरा की दो साल की बेटी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची राजकोट, गुजरात स्थित अपने घर में किसी खिलौने से खेल रही थी। इसी दौरान उसने खिलौने का टुकड़ा निगल लिया, जिसे निकालने में वह नाकाम रही और उसकी मौत हो गई। प्रतीश की बेटी की मौत की पुष्टि 'प्यार के पापड़' के सेट से जुड़े सूत्रों ने की। वे कहते हैं, "कल (बुधवार) रात यह हादसा हुआ। खिलौना खेलते-खेलते बेटी ने प्लास्टिक का टुकड़ा निगल लिया, जो उसके गले में फंस गया था। इससे उसकी मौत हो गई














