न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'तुम्हारी सुलु': लागत 17 करोड, कमाई 34 करोड, संभाला विद्या का करियर

विद्या बालन अच्छी अभिनेत्री हैं लेकिन उनका फिल्मों के चयन को लेकर किया गया निर्णय गलत साबित होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Dec 2017 10:46:42

'तुम्हारी सुलु': लागत 17 करोड, कमाई 34 करोड, संभाला विद्या का करियर

नवम्बर के अंतिम सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी फिल्म का प्रदर्शन हुआ जिसको लेकर किसी प्रकार की हलचल नजर नहीं आ रही थी। यह फिल्म थी विद्या बालन अभिनीत 'तुम्हारी सुलु'। विद्या बालन अच्छी अभिनेत्री हैं लेकिन उनका फिल्मों के चयन को लेकर किया गया निर्णय गलत साबित होता है। बॉक्स ऑफिस पर 'कहानी' के बाद उनकी कोई भी फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। इस वर्ष के शुरूआत में आई 'बेगम जान' में उनका अभिनय अच्छा था लेकिन फिल्म असफल रही। इसी को देखते हुए तुम्हारी सुलु के प्रति कोई विशेष आकर्षण दर्शकों का नजर नहीं आ रहा था।

फिल्म प्रदर्शित हुई और इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2.75 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। जिन दर्शकों ने पहले दिन इसे देखा उन्होंने इसकी खुलकर तारीफ की। नतीजा दूसरे और तीसरे दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड से ज्यादा का कारोबार करके प्रथम वीकेंड स्वयं को 13 करोड के पास पहुँचा दिया।

tumhari sulu,vidya balan,box office collection,bollywood,bollywood gossips

तुम्हारी सुलु में विद्या बालन ने असरदार अभिनय किया है। पूरी तरह से गृहिणी और नौकरीपेशा महिला के किरदार में उन्होंने उम्दा अभिव्यक्ति दी है। कुल 17 करोड की लागत से बनी इस फिल्म ने अपने तीसरे सप्ताह के चार दिनों 4.50 करोड के कारोबार के साथ बॉक्स ऑफिस पर कुल 33 करोड की कमाई करने में सफलता प्राप्त कर ली है और यह कमाई अभी भी बदस्तूर जारी है, क्योंकि आने वाले दिनों और पिछले सप्ताहों में जिन फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है उनमें से कोई भी फिल्म ऐसी नहीं है जो लगातार स्वयं को दर्शकों की नजरों में बनाए रख सके।

इस फिल्म की सफलता ने एक बार फिर से इस बात को सिद्ध किया है कि अच्छी कथा हमेशा दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में कामयाब होती है। 'तुम्हारी सुलु' ने विद्या बालन के डूबते करियर को भी फिर से संवारने में अहम् भूमिका निभायी है। वैसे भी विद्या बालन बॉलीवुड की आम नायिकाओं से हटके हैं। उनके साथ काम करने वाले लेखक निर्देशक उनको देखते हुए किरदार लिखते हैं, जो सिर्फ उन्हीं के लिए होता है। वैसे अभी आने वाले दिनों में विद्या बालन की कोई अन्य फिल्म प्रदर्शित होने वाली नहीं है। ऐसे में दर्शकों को अपनी इस 'लेडी खान' की फिल्म का इंतजार करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर