न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाहुबली के निर्माता खरीदना चाहते थे ‘आरआरआर’, निर्माता ने किया इंकार

वर्ष 2015 में बाहुबली सरीखी फिल्म का निर्माण करने वाले शोबू यरलागड्डा ने निर्देशक एस.एस.राजामौली निर्देशित आगामी फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ को खरीदने का प्रयास किया था

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 11 Jul 2019 3:39:33

बाहुबली के निर्माता खरीदना चाहते थे ‘आरआरआर’, निर्माता ने किया इंकार

वर्ष 2015 में बाहुबली सरीखी फिल्म का निर्माण करने वाले शोबू यरलागड्डा ने निर्देशक एस.एस.राजामौली निर्देशित आगामी फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ को खरीदने का प्रयास किया था लेकिन इस फिल्म के निर्माताओं ने अपनी फिल्म को उनको बेचने से इंकार कर दिया। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार शोबू के बैनर अर्क मीडिया वक्र्स ने ‘आरआरआर’ के निर्माताओं को इस फिल्म की लागत के अलावा 100 करोड़ का मुनाफा देकर लेना चाहा था। यह फिल्म आगामी वर्ष 30 जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म की शूटिंग इस समय चल रही है। इस फिल्म में रामचरन और जूनियर एनटीआर जैसे साउथ के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं, जिस कारण भी इसको लेकर दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। इसके अतिरिक्त इस फिल्म में हिन्दी सिनेमा के दो बेहतरीन सितारे अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम् भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिस कारण पूरा देश इस फिल्म का इंतजार कर रहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार राजामौली की आखिरी फिल्म बाहुबली सीरीज प्रोड्यूस करने वाले बैनर ने इस फिल्म के निर्माताओं को 100 करोड़ रुपये का मुनाफा देकर फिल्म को खरीदने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने इस ऑफर को इंकार कर दिया है। इस फिल्म को लगभग 350 करोड़ में बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस तरह से इसका फिल्मांकन किया जा रहा है इसका बजट 450 करोड़ तक जा सकता है। फिल्म बाहुबली के के निर्माताओं को ‘आरआरआर’ में बहुत सारी संभावनाएं नजर आ रही थीं और उन्हें लगता था कि यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी। यही कारण था कि वो इसके बजट के अलावा 100 करोड़ रुपये देने में नहीं झिझके।

इस फिल्म में अजय देवगन रामचरण के पिता का किरदार निभाते दिखेंगे। ताजा मीडिया रिपोट्र्स में इस बात का खुलासा हुआ है कि अजय देवगन पहले इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन राजामौली ने जब फिल्म का नरेशन अजय को दिया तो वो हां कहे बिना नहीं रह पाए। अजय देवगन की भूमिका फ्लैशबैक में दिखाई देगी। आलिया भट्ट भी अहम किरदार निभाती दिखेंगे। फिल्म को हिन्दी भाषी क्षेत्र में अच्छी तरह से मार्केट करने के लिए निर्माताओं ने आलिया और अजय को साइन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका