न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइगर जिंदा है : 18 दिन बाद गुलजार होगा बॉक्स ऑफिस, 400 करोड की उम्मीद

वर्ष 2017 समाप्ति की ओर अग्रसर है। इस वर्ष बॉक्स पर सिर्फ 9 ऐसे फिल्में आईं जिन्होंने 100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Dec 2017 10:35:18

टाइगर जिंदा है : 18 दिन बाद गुलजार होगा बॉक्स ऑफिस, 400 करोड की उम्मीद

वर्ष 2017 समाप्ति की ओर अग्रसर है। इस वर्ष बॉक्स पर सिर्फ 9 ऐसे फिल्में आईं जिन्होंने 100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। ऐसे में अब वर्ष के अन्तिम सप्ताह पर सबकी नजर है जहाँ पर सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'टाइगर जिन्दा है' का प्रदर्शन होने जा रहा है। आगामी 22 दिसम्बर को बॉक्स ऑफिस प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म से उम्मीद है कि यह वर्ष की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित होगी। उम्मीदों को पंख लग गए हैं और 40 करोड से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद पहले दिन है।

सलमान खान की फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलती है इसमें कोई दोराय नहीं है। 'टाइगर जिंदा है' अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' (34 करोड़) को पीछे छोडऩे में कामयाब होगी यही एक विचारणीय प्रश्न बन गया है। उनकी पिछली फिल्म 'ट्यूबलाइट' पहले दिन कोई खास कमाल नहीं कर पायी थी, इसके बावजूद उसने शुरूआत अच्छी की थी।

tiger zinda hai,Salman Khan,katrina kaif,box office collection,bollywood,bollywood gossips

वैसे भी दिसम्बर में बॉक्स ऑफिस को 700 करोड से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हो पायी है। संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' के प्रदर्शित न होने के कारण बॉक्स ऑफिस को 250 से 300 करोड का नुकसान उठाना पड़ा है। अब सबकी नजरें सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' पर हैं। इसकी सफलता को लेकर सभी सहमत हैं वजह है कि यह सफल फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है, दूसरे इसमें पांच साल बाद एक बार फिर से सलमान के साथ कैटरीना नजर आने वाली हैं वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म में सलमान खान कुछ हैरतअंगेज एक्शन दृश्य करते आएंगे जिसमें उनका साथ देंगी कैटरीना कैफ। इन दोनों के ऊपर कई ऐसे एक्शन दृश्यों का फिल्मांकन किया गया है जो दर्शकों को अंचभित करेगा।

tiger zinda hai,Salman Khan,katrina kaif,box office collection,bollywood,bollywood gossips

22 दिसम्बर को प्रदर्शित हो रही यह फिल्म स्वयं को प्रथम तीन दिन में 100 करोडी क्लब में शामिल करवाने में सफल होगी। इसके साथ ही प्रथम सप्ताह में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड से ज्यादा का आंकड़ा पार करने में कामयाब होगी इसमें कोई शक-ओ-शुबा नहीं है। बात इसके बाद की है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस 300 करोड का कारोबार करने में सफल होगी। सलमान खान की पिछली हिट फिल्म 'सुल्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर गिरते-पड़ते 300 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। ऐसे में निर्देशक अली अब्बास जफर से यह उम्मीद करना कि उनकी फिल्म तेजी और आराम से 300 करोड को पार करेगी अविश्वसीय सा लगता है। हालांकि सिनेमाघर इस बात से सहमत नहीं हैं। उनको पूरा विश्वास है कि सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार करेगी।

इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया है इसलिए उम्मीद यह भी है कि ओवरसीज मार्केट में भी इसे बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। ओवरसीज मार्केट से भी 300 करोड से ज्यादा का कारोबार होने की आशा है। मीडिया में कहा जा रहा है कि टाइगर जिंदा है भारतीय बॉक्स ऑफिस और ओवरसीज मार्केट से 1000 करोड का कारोबार करेगी जो असम्भव है। सलमान खान दुनिया भर में जाने पहचाने अभिनेता है लेकिन विदेशों में वे शाहरुख खान और आमिर खान से बहुत पीछे हैं। आमिर खान भी सिर्फ चीन में लोकप्रिय हैं। शाहरुख खान इन दोनों से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं। पश्चिमी दर्शक सलमान आमिर से ज्यादा शाहरुख की फिल्मों को देखना पसन्द करता है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से सलमान खान की फिल्मों को देखने वाले पश्चिमी दर्शकों का प्रतिशत बढ़ा है। इस सबके बावजूद टाइगर जिंदा है 1000 करोड का आंकड़ा छूना तो दूर उसके आसपास भी कहीं नहीं फटक सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन