न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैन्स से खुद को इस तरह बचाते हैं ‘बाहुबली’ प्रभास, जीते है सरल जिंदगी

प्रभास चमक-दमक और प्रशंसकों से दूर रहते हुए एक सामान्य आदमी की तरह जीवन जीना पसन्द करते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 4:07:38

फैन्स से खुद को इस तरह बचाते हैं ‘बाहुबली’ प्रभास, जीते है सरल जिंदगी

वर्ष 2015 और 2017 में प्रदर्शित हुई निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्मों ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली-2’ ने इस फिल्म के मुख्य अभिनेता प्रभास को रातों-रात दुनिया के चर्चित सितारों की श्रेणी में खड़ा कर दिया। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें लोकप्रियता की उन बुलंदियों पर पहुँचाया जहाँ पहुँचने का सपना हर अभिनेता देखता है। मीडिया और प्रशंसकों से दूर रहने वाले प्रभास आज न सिर्फ दक्षिण भारतीय अपितु हिन्दी भाषी दर्शकों में भी सर्वाधिक लोकप्रिय सितारे हैं। जब से ‘बाहुबली’ सीरीज ने हिन्दी में सफलता प्राप्त की है, प्रभास की टीवी चैनलों पर हिन्दी में डब फिल्मों की माँग बढ़ गई है। वर्तमान में इन फिल्मों को दर्शक छोटे परदे पर बहुतायत में देख रहा है। उनकी कई ऐसी डब फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर असफलता पाई लेकिन टीवी के परदे पर सुपरहिट साबित हो गई हैं।

प्रभास चमक-दमक और प्रशंसकों से दूर रहते हुए एक सामान्य आदमी की तरह जीवन जीना पसन्द करते हैं। इसके लिए वे कई ऐसे कदम उठाते हैं जिससे वे प्रशंसकों से बच सकें। प्रभास के न सिर्फ भारत में अपितु दुनिया भर में प्रशंसक हैं, वे जब कभी बाहर निकलते हैं तो अपने प्रशंसकों से घिर जाते हैं। कहते हैं अपने प्रशंसकों के कारण ही प्रभास बहुत कम बाहर निकलते हैं और यदि वे बाहर निकलते हैं तो भेष बदल कर जिससे कोई उन्हें पहचान न सके और वे एक आम आदमी की जिन्दगी गुजार सके। प्रभास के पास 60 से अधिक कैप्स और 50 बांदास हैं जो वह स्वयं को कवर करने और सार्वजनिक रूप से बाहर निकलने के लिए उपयोग करते हैं।

prabhas,bahubali prabhas

प्रभास कितने ज्याद लोकप्रिय हैं इस बात का सबूत उनकी आगामी फिल्म ‘साहो’ के उस वीडियो से मिलता है जिसमें उनकी सिर्फ एक झलक दिखाई गई है। आज का कॉलेज विद्यार्थी उनकी इस झलक को कॉपी करके कॉलेज जा रहा है। युवा उन्हीं की स्टाइल में बाइक चलाते हुए कॉलेज पहुँच रहा है। बाहुबली सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर एक मील का पत्थर हासिल किया है, उनके फेसबुक पेज पर 10 मिलियन प्रशंसक हैं, जो कि दक्षिण भारत के किसी भी अन्य स्टार से आगे है।

prabhas,bahubali prabhas

आने वाले समय में प्रभास की दो फिल्मों—साहो और दूसरी फिल्म आमोर—का प्रदर्शन होने वाला है। इनमें साहो आगामी वर्ष प्रदर्शित होने वाली है जिसमें उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिन्दी में बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी फिल्म के लिए वे अभी इटली में शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े हैं। पूजा हेगड़े ने ऋतिक रोशन के साथ हिन्दी फिल्म ‘मोहनजोदारो’ से प्रवेश किया था। उन्हें हिन्दी फिल्मों में इतनी सफलता नहीं मिली है जितनी दक्षिण भारतीय फिल्मों में। प्रभास-पूजा हेगड़े अभिनीत ‘आमोर’ का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार कर रहे हैं जो इससे पहले सुपर हिट फिल्म ‘जिल’ का निर्देशन कर चुके हैं।

अभिनेता को श्रद्धा कपूर के साथ बड़ी बजट फिल्म 'साहो' में देखा जाएगा और वह फिलहाल 'जिल' प्रसिद्धि राधा कृष्ण कुमार की दिशा में अपनी अगली फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे हैं। पूजा हेगड़े के साथ फिल्म का कामकाजी शीर्षक 'आमोर' है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक