न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस दिसंबर ज़ी थिएटर लेकर आ रहा है रोमांचकारी टेलीप्ले 'गिद्ध'

पूरे साल के दौरान अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद, ज़ी थिएटर सीमापार के दिलचस्प टेलीप्ले 'गिद्ध' के साथ 2020 को अलविदा कहने को तैयार है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 3:26:16

इस दिसंबर ज़ी थिएटर लेकर आ रहा है रोमांचकारी टेलीप्ले 'गिद्ध'

पूरे साल के दौरान अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद, ज़ी थिएटर सीमापार के दिलचस्प टेलीप्ले 'गिद्ध' के साथ 2020 को अलविदा कहने को तैयार है। कंवल खूसट द्वारा लिखित और निर्देशित, प्ले की कहानी दो महिला किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है जो पितृसत्तात्मक समाज में जीवन के अपने साझा दुखों से बंधी हुई हैं। सना जाफरी, रास्ती फारूक और अदील अफजल अभिनीत यह टेलीप्ले 27 दिसंबर को दोपहर 2 बजे और रात 8 बजे टाटास्काई थिएटर में प्रीमियर के लिए तैयार है। यह पहली बार है जब प्ले को टीवी पर और भारत में दिखाया जाएगा ।

‘गिद्ध’ जिसका तात्पर्य है ‘चील’, का सलीमा की जिंदगी में प्रवेश होता है। एक दिन सलमा के उसके यहाँ अचानक पहुंचने के बाद सलीमा की जिंदगी परेशानियों से घिर जाती है। सलमा खुद को उसकी ननद बताती है। कहानी आगे बढ़ती है तो यह उजागर होता है कि दोनों महिलाओं की जिंदगियाँ एक ही इंसान – जुनैद की वजह से मुसीबतों से घिर गई हैं। जुनैद सलमा का भाई और सलीमा का पति है। दोनों साथ मिलकर, अपने दुखों का अंत करने का फैसला करती हैं। उनके फैसले से एक की जिंदगी तो हमेशा के लिए बदल जाती है, लेकिन उस तरीके से नहीं जैसा उन्होंने सोचा था।

gidh,gidh zee theatres,entertainment

इस बारे में कंवल खूसट कहती हैं, “ज़ी थिएटर के साथ जुड़ना एक रोमांचक अनुभव रहा है। झांझर दी पांवां छनकार और मुश्क के बाद, टेलीप्ले गिद्ध का सफर समृद्ध, मनोरंजक और स्वतंत्रता देने वाला रहा है क्योंकि इसके माध्यम से मैंने टेलीप्ले में अपनी शुरुआत की है। प्ले का अनुभव प्रयोगात्मक, ऊर्जा से भरपूर और चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन कुल मिलाकर मुझे उस टीम पर गर्व है, जो मेरे साथ खड़ी रही और जिसने कुछ इतना प्रामाणिक और इतना रोमांचक बनाने के लिए मुझ पर यकीन किया।”

अभिनेत्री सना जाफरी कहती हैं, इस प्ले के किरदार उन स्टीरियोटाइप महिलाओं से बिल्कुल अलहदा हैं जिन्हें हम टीवी पर अच्छे या बुरे किरदारों के रूप में देखते हैं। शुरुआत में मुझे लगा कि मैं खुद से बहुत अलग किसी महिला का किरदार निभा रही हूं, लेकिन बाद में मैंने महसूस किया हमने बहुत सी समानताएं हैं। सशक्त महिलाओं के बीच काम करने से मुझे अपनी पहरेदारी को कम करने में मदद मिली, इसने महिलावाद के बारे में मेरी धारणा को बदल दिया है। हम अपने अनूठे अनुभवों, विचारों, कहानियों को एक साथ लेकर आए उन्हें टुकड़ों में पेश किया जो किसी भी विशिष्ट प्रारूप से मेल नहीं खाते।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव