न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिल के इस अभिनेता पर नहीं फिल्माया जाता ‘मौत’ का दृश्य, असफलता का लगता है डर

पिछले 9 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही निर्देशक एस.शंकर की फिल्म ‘2.0’ के मुख्य अभिनेता रजनीकांत का तीन दिन बाद 68वाँ जन्म दिन है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 08 Dec 2018 1:23:27

तमिल के इस अभिनेता पर नहीं फिल्माया जाता ‘मौत’ का दृश्य, असफलता का लगता है डर

पिछले 9 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही निर्देशक एस.शंकर की फिल्म ‘2.0’ के मुख्य अभिनेता रजनीकांत का तीन दिन बाद 68वाँ जन्म दिन है। टॉलीवुड से जिस प्रकार के समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार इस बार उनके जन्म दिन को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारियाँ चल रही हैं, इसका कारण उनकी हालिया प्रदर्शित और सुपरहिट हुई फिल्म 2.0 है।

रजनीकांत को दक्षिण में भगवान की तरह पूजा जाता है। उनकी फिल्मों को राउण्ड द क्लॉक चलाया जाता है। दर्शक प्रदर्शन वाले दिन सुबह 4 बजे से ही सिनेमाघरों के बाहर एकत्रित होने लग जाते हैं और सिनेमाघर मालिकों को मजबूरन सुबह 5 बजे से फिल्मों को चलाना पड़ता है।

टॉलीवुड फिल्म उद्योग में एक कहावत चरितार्थ है कि यदि किसी फिल्म में रजनीकांत की मौत का दृश्य रखा गया तो उनकी यह फिल्म असफल हो जाएगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि वहाँ का दर्शक रजनीकांत को भगवान मानता है और वो कभी इस बात को स्वीकार नहीं करेगा कि ‘भगवान’ मर सकता है। इसी विचारधारा के चलते दक्षिण की किसी भी भाषा में बनी रजनीकांत की फिल्म में मौत का सीन शूट नहीं किया जाता है।

rajinikanth,rajinikanth birthday special,birthday special,rajinikanth bday special

इसके साथ ही एक और बड़ी अचरज की बात यह है कि 68 वर्ष की उम्र में भी टॉलीवुड निर्माता निर्देशक रजनीकांत में केन्द्र में रखकर कथा-पटकथा लिखते हैं और फिल्मों का निर्माण करते हैं। रजनीकांत फिल्म में मुख्य नायक के तौर पर ही रखे जाते हैं। यदि कोई दूसरा सितारा होता भी है तो वह सहनायक या चरित्र भूमिका में ही नजर आता है।

यदि बात उनकी हिन्दी फिल्मों की करें तो उन पर यहाँ के निर्माता निर्देशकों ने ‘मौत’ के दृश्य फिल्माये हैं। 8 अप्रैल 1983 को प्रदर्शित हुई ‘अंधा कानून’ के बाद रजनीकांत ने 28 अन्य हिन्दी फिल्मों में बतौर नायक, चरित्र अभिनेता व मेहमान कलाकार के तौर नजर आए थे। हिन्दी फिल्मों में रजनीकांत की कुछ ऐसी फिल्में—गिरफ्तार (अमिताभ बच्चन), जॉन जॉनी जनार्दन (रजनीकांत तिहरी भूमिका), गंगवा—रही हैं जिनमें उनकी मृत्यु के दृश्य फिल्माये गये हैं। हिन्दी फिल्म निर्देशकों ने दक्षिण वाली कहावत पर ध्यान नहीं दिया। वैसे भी यहाँ पर मुख्य नायक की मौत होने पर फिल्म को सफल माना जाता है। उदाहरण अमिताभ बच्चन का दिया जाता है, जिन-जिन फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मौत दिखायी गई वे फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।

rajinikanth,rajinikanth birthday special,birthday special,rajinikanth bday special

वर्ष 2000 में निर्देशक टी.रामाराव की फिल्म ‘बुलंदी’ रजनीकांत की अन्तिम प्रदर्शित हिन्दी फिल्म थी, जिसमें अनिल कपूर के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर की थी। इसके बाद उनकी हिन्दी में कोई फिल्म नहीं आई। वर्ष 2010 में उनकी हिन्दी में डब फिल्म ‘रोबोट’ आई थी, जिसका सीक्वल इस वर्ष गत 29 नवम्बर को ‘2.0’ के नाम से प्रदर्शित हुआ है।

‘रोबोट’ के बाद उनकी हिन्दी में डब ‘लिंगा’, ‘कबाली’, ‘काला कारिकरण’ फिल्मों का प्रदर्शन हुआ था। दक्षिण भारत में जहाँ इन फिल्मों ने सफलता प्राप्त की, वहीं हिन्दी वर्जन को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया। हालांकि टीवी पर प्रदर्शित हिन्दी वर्जन को दर्शकों ने सफलता प्रदान की।

रजनीकांत के हिन्दी सिनेमा के करियर को देखा जाए तो 1983 से लेकर 2018 तक के 36 फिल्मों में काम किया है, जिसमें सिर्फ 2 फिल्में—‘अंधा कानून’ और ‘हम’—सुपर हिट रही, जबकि ‘जॉन जानी जर्नादन’ हिट रही और शेष 26 फिल्मों में कुछ सफल और कुछ असफल रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक