न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रजनीकांत को पसन्द नहीं थी ‘पेट्टा’ की कहानी, इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा

अभिनेता रजनीकांत ने अपनी फिल्म ‘पेट्टा’ के ऑडियो लांच के अवसर पर एक बात का खुलासा करते हुए वहाँ मौजूद लोगों और मीडिया पर्सन को हैरानी में डाल दिया

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 12 Dec 2018 11:00:58

रजनीकांत को पसन्द नहीं थी ‘पेट्टा’ की कहानी, इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा

इन दिनों अपनी फिल्म 2.0 की सफलता के साथ अपना जन्म दिन मना रहे और अपनी अगली फिल्म के प्रदर्शन के बाट जोह रहे सुख्यात अभिनेता रजनीकांत ने अपनी फिल्म ‘पेट्टा’ के ऑडियो लांच के अवसर पर एक बात का खुलासा करते हुए वहाँ मौजूद लोगों और मीडिया पर्सन को हैरानी में डाल दिया जब उन्होंने कहा कि जब कार्तिक सुब्बाराज मेरे पास इस फिल्म का प्रस्ताव लेकर आए थे और उन्होंने मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई थी तब मैं मुझे यह पसन्द नहीं आई थी।

इसके साथ ही रजनीकांत ने कहा कि जब सन पिक्चर्स के सेम्बियन और कन्नन घर आए थे और मुझसे अपने बैनर की फिल्म में अभिनय करने का प्रस्ताव दिया तो मैंने उन्हें तुरन्त बिना कहानी सुने ही हाँ बोल दिया था। इसके बाद मुझे ‘पेट्टा’ के कहानीकार और निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने इसकी कहानी सुनाई लेकिन मैं उनके कहानी सुनाने के तरीके से संतुष्ट नहीं था। इसलिए मैंने अपना अगला कदम नहीं उठाया।

लेकिन इस वर्ष की शुरूआत में मैंने एक बार फिर से कार्तिक सुब्बाराज को अपने घर बुलाया और फिर से कहानी सुनाने को कहा। इस बार उन्होंने बहुत ही बेहतरीन तरीके से न सिर्फ फिल्म का कहानी को सुनाया बल्कि किस तरह से उसे फिल्माया जाएगा इसका जिक्र भी उन्होंने बड़े ही बारीक तरीके से किया, जो पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और प्रभावी था। इसके बाद ही मैंने कार्तिक सुब्बाराज और सन पिक्चर्स को उनकी फिल्म में काम करने की हामी भरी।

superstar rajinikanth,petta,rajinikanth not happy with petta story

पेट्टा’ के टीजर को मिली जबरदस्त सफलता, यू-ट्यूब पर 50 लाख ने देखा

रजनीकांत के जन्म दिन 12 दिसम्बर के मौके पर कल देर रात को ‘पेट्टा’ के निर्माताओं की ओर से इसका टीजर जारी किया गया था। इस टीजर को समाचार लिखे जाने तक यू-ट्यूब पर 51 लाख 31 हजार 493 बार देखा जा चुका था और यह क्रम लगातार बढ़ता ही जा रहा था। ‘पेट्टा’ के टीजर की सफलता इस बात का संकेत है उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। हालांकि उनकी पिछली प्रदर्शित फिल्मों लिंगा, कबाली और काला कारिकरण को वो सफलता प्राप्त नहीं हो पायी जिसकी उम्मीदें रजनीकांत के प्रशंसकों और बॉक्स ऑफिस को थी। फिर भी ‘पेट्टा’ की सफलता की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि इस फिल्म में अकेले रजनीकांत ही नहीं हैं बल्कि उनके साथ दक्षिण के एक और सुपर सितारे विजय सतपुथी हैं जिनकी पिछली फिल्म ‘सरकार’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान बरपाया था।

रजनीकांत अपनी फिल्म ‘पेट्टा’ में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनका नया लुक देखने के बाद आप भी थलाइवा की स्टाइल के फैन बन जाएंगे। फिल्म में रजनीकांत अपनी पुरानी फिल्मों वाले लुक में दिख रहे हैं। फैन्स को खास तौर पर रजनी का बैक साइड वाला शॉट बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही टीजर में उन्होंने अपने चश्मा पहनने के फेमस स्टंट को भी दिखाया है वहीं एक जगह रजनीकांत लोगों की भीड़ को कंट्रोल करते नजर भी आते हैं। इस दौरान रजनीकांत का टशन जबरदस्त छलकता है। एक तरफ लंबे बाल व दाढ़ी का लुक तो एक और लुक में लंबी मूछों के साथ रजनीकांत जबरदस्त अंदाज में दिखाई दिए। ‘पेट्टा’ फिल्म के टीजर में कोई भी संवाद नहीं है, लेकिन रजनीकांत का अनोखा अंदाज देखने के बाद आप इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हो जाएंगे। इस फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज ने निर्देशित किया है। ‘पेट्टा’ का अर्थ ‘इलाका’ है। भारतीय सिनेमा में ठीक वैसा ही जैसा रजनीकांत का अपना इलाका है जिसमें घुसपैठ मुश्किल होती है। फिल्म में रजनीकांत जमकर एक्शन करेंगे लेकिन उनका एक रोमांटिक अंदाज भी होगा।

आज 68 साल के हो गए रजनीकांत इस फिल्म में किसी नौजवान की तरह प्यार मोहब्बत भी दिखायेंगे । उनके साथ फिल्म की हीरोइन सिमरन भी हैं। फिल्म अगले साल 14 जनवरी को पोंगल के मौके पर प्रदर्शित होगी। यह रजनीकांत की 165वीं फिल्म है इसलिए पहले उनके प्रशंसकों ने इस फिल्म को ‘थलैवर 165’ का नाम दिया था। इस फिल्म में उनका रोल स्कूल के वार्डन का है। फिल्म में उनके और सिमरन के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन भी हैं। यह तमिल में नवाज का डेब्यू है। फिल्म की शूटिंग देहरादून और दार्जिलिंग में हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल