न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तोड़ी चुप्पी : श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने कहा- नहीं हुआ शारीरिक उत्पीड़न

मशहूर टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ अपनी बेटी पलक (अभिनव की सौतेली बेटी) को गंदी गालियां देने और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस में केस दर्ज कराया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Aug 2019 12:30:21

तोड़ी चुप्पी : श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने कहा- नहीं हुआ शारीरिक उत्पीड़न

मशहूर टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ अपनी बेटी पलक (अभिनव की सौतेली बेटी) को गंदी गालियां देने और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस में केस दर्ज कराया है। अभिनेत्री की शिकायत के अनुसार आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 509 और अन्य आईटी एक्ट के तहत अभिनव कोहली के खिलाफ समता नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया, जिसके बाद कल रात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इस केस के मद्देनजर अभिनव कोहली को आज 13 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। श्वेता तिवारी की तरफ से अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की खबर के साथ ही सोशल मीडिया पर गॉसिप्स का सिलसिला शुरू हो गया। वही इस बीच एक्ट्रेस की बेटी पलक तिवारी ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट करके पूरी दास्तां सुनाई है।

एक विस्तृत पोस्ट में, पलक ने सबसे पहले उन सभी का शुक्रिया अदा किया जो इस मामले में उनके करीब रहे और उनके प्रति अपनी चिंता व्यक्त कीं। पलक ने उन रिपोर्ट्स के बारे में जिक्र करते हुए स्पष्ट किया जो इंटरनेट पर सामने आई हैं।

पलक ने लिखा, 'मेरी मां नहीं बल्कि मैं पलक तिवारी कई मौकों पर घरेलू दुर्व्यवहार का शिकार रही हूं, जिस दिन शिकायत दर्ज की गई यदि उस दिन को छोड़ दें तो उसने (सौतेले पिता) मेरी मां को नहीं मारा। खबर का पाठक होने के नाते यह बहुत आसान है कि आप इस बात को भूल जाते हैं कि बंद दरवाजों के पीछे क्या हो रहा है। मेरी मां ने अपनी दोनों शादियों में कितनी दृढ़ता और साहस दिखाया है।'

उन्होंने स्पष्ट किया कि पलक के सौतेले पिता ने कभी 'शारीरिक रूप से छेड़छाड़ नहीं की' या 'उन्हें अनुचित तरीके से नहीं छुआ'। हालांकि, पलक ने कहा, 'उन्होंने लगातार अनुचित और परेशान करने वाली टिप्पणी की, जो केवल मेरी मां और मुझे पता है।'

पलक ने लिखा, 'अगर कोई भी महिला अपनी जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर इन बातों को सुनती है तो वह बहुत शर्मिंदा होगी। ये बातें उसे उकसाएंगी। ऐसे शब्द भी हैं जो कोई भी महिला की स्थायी गरिमा पर सवाल उठाएंगे, जिसे आप किसी भी पुरुष से सुनने की उम्मीद नहीं करेंगे, खासकर अपने 'पिता' से तो बिल्कुल नहीं।'

shweta tiwari,daughter,palak tiwari,molestation,abhinav kohli,entertainment

पलक ने बताया कि अभिनव कोहली ने कभी भी मेरे साथ शारीरिक हिंसा नहीं की, मुझे कभी गलत ढंग से नहीं छुआ। इस स्तर का कुछ भी फैलाने से पहले या उस पर यकीन करने से पहले ये जरूरी है कि आप पाठक तथ्यों की सच्चाई जान लें कि आप बिना कुछ भी जाने आंख मूंदकर कुछ भी प्रकाशित किए जा रहे हैं।

पलक ने लिखा, 'यह घिनौने से भी घिनौना है और ये वो वक्त है जब मुझे मेरी मां के लिए खड़े होना चाहिए। वह सबसे मजबूत महिला हैं जिन्हें मैं जानती हूं और यदि इस सबको छोड़ दें तो मैं इकलौती शख्स हूं जिसने उनके संघर्ष और हर दिन को चढ़ते और ढलते देखा है। सिर्फ मेरा ही बयान मायने रखता है।'

पलक ने कहा, 'शब्द जो किसी भी महिला की इज्जत उतार सकते हैं, शब्द जो आप किसी भी पुरुष से सुन सकते हैं लेकिन अपने पिता से नहीं।'

उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया के जरिए हमारे बारे में चीजों को देखना, पढ़ना आपको सिर्फ हमारे स्ट्रगल के बारे में बता सकता है, लेकिन उन पर टिप्पणी करने के लिए काफी नहीं है।' पलक लिखती हैं- वह (श्वेता तिवारी) सबसे मजबूत व्यक्ति हैं जिन्हें मैं जानती हूं और हम सभी में से मैं एकमात्र ऐसी हूं जिसने उनके संघर्ष के दिन देखे हैं, मेरी राय केवल यही है जो उनके लिए वाकई मायने रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो