न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'खतरों के खिलाड़ी 9' : फिनाले से सिर्फ 2 हफ्ते पहले मेकर्स ने निकाला विकास गुप्ता को शो से बाहर, वजह चौकाने वाली

शो के सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि विकास को 'खतरों के खिलाड़ी-9' के फिनाले से सिर्फ 2 हफ्ते पहले मेकर्स द्वारा शो छोड़ने के लिए बोल दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Aug 2018 12:51:12

'खतरों के खिलाड़ी 9' : फिनाले से सिर्फ 2 हफ्ते पहले मेकर्स ने निकाला विकास गुप्ता को शो से बाहर, वजह चौकाने वाली

टीवी जगत के फेमस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग इन दिनों अर्जेंटीना में चल रही है और लगता है इस बार का सीजन कुछ ज्यादा ही खतरनाक होने वाला है। पिछले दिनों खबर आई थी कि टीवी सीरियल प्रोड्यूसर विकास गुप्ता को अजगर ने काट लिया है। कहा जा रहा है कि एक अजगर शो की कंटेस्टेंट और फेमस कॉमेडियन भारती सिंह पर अटैक करने जा रहा था। तभी विकास आए और उन्होंने भारती को बचाने की कोशिश की इसी दौरान अजगर ने विकास को काट लिया। विकास को अजगर के इस हमले के बाद तुरंत इंजेक्शन दिया गया और आराम करने को कहा गया। लेकिन अब विकास गुप्ता के लिए इस शो से एक बुरी खबर आ रही है।

सहयोगी वेबसाइट डीएनए के खबर के मुताबिक, शो के सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि विकास को 'खतरों के खिलाड़ी-9' के फिनाले से सिर्फ 2 हफ्ते पहले मेकर्स द्वारा शो छोड़ने के लिए बोल दिया गया है। शो का हिस्सा बनने से पहले ही विकास के कंधे में चोट लगी थी। विकास ने यह बात शो के मेकर्स छुपा कर रखी थी और पेनकिलर इंजेक्शन लेने के बाद ही वो शो से जुड़े स्टंट करते थे, जिसके कारण उनके सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा हैं।

bigg boss 11,vikas gupta,khatron ke khiladi 9

इस बात का खुलासा तब हुआ, जब पिछले दिनों शो में स्टंट के दौरान विकास को अजगर सांप ने काट लिया था। इसके बाद विकास को डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने उन्हें एक हफ्ते रेस्ट लेने के लिए कहा था। लेकिन अब डॉक्टर ने विकास के फिजिकल कंडीशन को देखते हुए, उन्हें शो में हिस्सा लेने के लिए क्लीन चीट देने से मना कर दिया है।

खबरों की मानें तो सेट पर हुए इन हादसों की वजह से शो के होस्ट रोहित शेट्टी बेहद खफा हैं। उनका कहना है कि आजतक इस शो में ऐसे घटनाएं कभी नहीं हुई ऐसे में इस तरह की चीजें परेशान करने वाली हैं। इन हादसों के बाद शो के बाकी सभी कंटेस्टेंट खौफ में थे जिसके बाद 'खतरों के खिलाड़ी' की टीम ने सभी कंटेस्टेंट को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी का यह नौवां सीजन है। शो को 'बिग बॉस 12' के बाद अगले साल जनवरी में ऑन एयर किया जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल