न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शशि कपूर : सर्वाधिक पसन्दीदा अभिनेत्री थी नन्दा, 8 फिल्में, 7 हिट, 1 सुपर हिट

सुपर तारिका नन्दा ने शशि कपूर का हाथ थामा और उन्होंने एक या दो नहीं पूरी आठ फिल्में शशि कपूर के साथ साइन कर लीं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Dec 2017 11:54:37

शशि कपूर : सर्वाधिक पसन्दीदा अभिनेत्री थी नन्दा, 8 फिल्में, 7 हिट, 1 सुपर हिट

साठ के दशक में जब शशि कपूर ने बतौर अभिनेता फिल्मों में काम करना शुरू किया, तब उनके साथ एक समस्या पैदा हो गई थी। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल, लेकिन उनके अभिनय की तारीफ हो रही थी। निर्माता निर्देशक शशि कपूर को अपनी फिल्मों में लेना चाहते थे लेकिन यह हो नहीं पा रहा था। इसका कारण था अभिनेत्रियों का शशि कपूर से विरक्ति भाव। कोई नामचीन अभिनेत्री शशि कपूर के साथ काम करने को तैयार नहीं हो रही थी।

ऐसे आड़े वक्त में उस समय की सुपर तारिका नन्दा ने शशि कपूर का हाथ थामा और उन्होंने एक या दो नहीं पूरी आठ फिल्में शशि कपूर के साथ साइन कर लीं। नन्दा का शशि कपूर को इस तरह से साथ देना अपने समय में खासा चर्चा का विषय रहा था।

अपने एक साक्षात्कार में नन्दा को अपना बेहतरीन मेंटर बताने वाले शशि कपूर ने वर्ष 1961 में नन्दा में के साथ पहली बार दो रोमांटिक फिल्मों चारदीवारी और मेहंदी लगे मेरे हाथ में काम किया था। यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। इन फिल्मों की सफलता के बाद भी शशि कपूर को अन्य नायिकाओं ने कोई तवज्जो नहीं दी थी। ऐसे समय में नन्दा ने लगातार कई फिल्मों में शशि कपूर के साथ जोड़ी बनाई। इस जोड़ी की सर्वाधिक हिट फिल्म थी 'जब जब फूल खिले' (1965)। इस फिल्म की सफलता में जहाँ शशि कपूर और नन्दा का बेहतरीन अभिनय का हाथ रहा, वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर इसका परचम लहराने में इसके संगीत ने अहम् भूमिका निभाई थी। कल्याणजी आनन्दजी के संगीत से सजे इसके गीत फिल्म प्रदर्शन के कई सालों बाद भी श्रोताओं और दर्शकों की जुबान पर रहे थे। इस फिल्म के गीतों में लता मंगेशकर का गाया 'ये समां समां है ये प्यार का किसी के इंतजार का दिल ना चुरा ले कहीं मौसम बहार का', मोहम्मद रफी की आवाज में गाया 'एक था गुल और एक थी बुलबुल...', 'यहाँ मैं अजनबी हूं, मैं जो हूं बस वही हूं' को आज भी दर्शक गुनगुनाते हैं।

shashi kapoor,nanda,jab jab phool khile,bollywood

90 के दशक में जयपुर के फिल्म वितरक और फिल्म निर्माता नारायण दास माखीजा ने शशि कपूर नंदा की इस क्लासिक रोमांटिक फिल्म का रीमेक 'राजा हिन्दुस्तानी' के नाम से बनाया था। 'राजा हिन्दुस्तानी' ने जहाँ आमिर खान की असफलता को धोया वहीं दूसरी ओर इस फिल्म ने करिश्मा कपूर को बेहतरीन अभिनेत्री के तौर पर स्थापित किया था। धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने समय में जबरदस्त सफलता प्राप्त की थी। 'राजा हिन्दुस्तानी' की सफलता में भी जहाँ अदाकारों के अभिनय का योगदान था, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म के गीत-संगीत ने भी बड़ी भूमिका निभाई थी। विशेष रूप से कल्पना अय्यर, आमिर खान, करिश्मा कपूर और प्रतिभा सिन्हा पर फिल्माया गया 'परदेसी परदेसी जाना नहीं मुझे छोड़ कर मुझे छोडक़र परदेसी मेरे यारा वादा निभाना, मुझे याद रखना कहीं भूल न जाना' आज भी दर्शकों के जेहन में घूमता है। इस फिल्म का बेहतरीन संगीत नदीम श्रवण ने दिया था।

इन तीन फिल्मों के अतिरिक्त शशिकपूर नंदा की जोडी मोहब्बत इसी को कहते हैं (1965), नीेद हमारी ख्वाब तुम्हारे (1966), राजा साहब (1969) और रूठा न करो (1970) में भी नजर आई थी। नंदा ने भी अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि उनके सर्वाधिक पसंदीदा नायक शशि कपूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर