न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड के किंग खान करेंगे गोवा फिल्म फेस्टिवल का आगाज़

गोवा में सोमवार से 48वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आइएफएफआइ) शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान करेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Nov 2017 2:52:19

बॉलीवुड के किंग खान करेंगे गोवा फिल्म फेस्टिवल का आगाज़

गोवा में सोमवार से 48वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आइएफएफआइ) शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान करेंगे। इस दौरान अभिनेत्री कट्रीना कैफ और अभिनेता शाहिद कपूर भी मौजूद होंगे। वहीं, समापन समारोह में अभिनेता सलमान खान मौजूद रहेंगे।पणजी के पास स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर भी शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि 28 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में 82 देशों की 195 फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें 10 फिल्मों का व‌र्ल्ड प्रीमियर, 10 फिल्मों का एशियाई और इंटरनेशनल प्रीमियर और 64 से ज्यादा फिल्मों का भारतीय प्रीमियर शामिल है।

shahrukh khan,goa international film festival,smriti irani

फेस्टिवल की खास बातें :--

*सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को फेस्टिवल में 'इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा।

* कनाडा के निर्देशक एटम एगोयन को 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' दिया जाएगा।

* फेस्टिवल की शुरुआत ईरानी फिल्मकार माजिद मजिदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से होगी।

* जेम्स बांड की फिल्मों के 50 साल पूरे होने पर फेस्टिवल में एक स्पेशल सेक्शन उनकी फिल्मों को समर्पित रहेगा। इसमें 1962 में आई फिल्म 'डॉ. नो' से लेकर 2012 में आई फिल्म 'स्काईफॉल' समेत इस श्रृंखला की नौ फिल्में दिखाई जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर