न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

17 मई को प्रदर्शित होगी हरियाणवी फिल्म ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होती’

द सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर जी स्टूडियोज अपनी आगामी हरियाणवी फिल्म ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होतीं’ को 17 मई, 2019 को रिलीज करेगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 24 Apr 2019 10:55:23

17 मई को प्रदर्शित होगी हरियाणवी फिल्म ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होती’

द सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर जी स्टूडियोज अपनी आगामी हरियाणवी फिल्म ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होतीं’ को 17 मई, 2019 को रिलीज करेगा। महिलाओं को सशक्त बनाने और लैंगिक समानता में एक कदम आगे बढ़ाने के विचार को प्रदर्शित करती राजेश अमरलाल बब्बर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सतीश कौशिक, अनिरुद्ध दवे, रश्मी सोमवंशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जी स्टूडियो के सीईओ शारिक पटेल ने कहा, ‘हम अपनी पहली हरियाणवी फिल्म पेश करने के लिए सतीश कौशिक से हाथ मिला कर खुश हैं। यह एक मार्मिक कहानी है, जो हमारे समाज में लैंगिक समानता के महत्व को दिखाएगी। इस फिल्म के साथ जी स्टूडियोज समाज के लिए बेहद जरूरी कहानियों को पेश करने की प्रतिबद्धता को जारी रखना चाहता है।’

निर्देशक राजेश अमरलाल बब्बर ने कहा, यह बहुत गर्व की बात है कि मेरी फिल्म का टीजर पोस्टर आज आउट हो गया है। फिल्म नारी सशक्तिकरण के इर्द-गिर्द घूमती है और न केवल हरियाणा, बल्कि दुनिया के बाकी हिस्सों में यह संदेश फैलाने के लिए एक साहसिक कदम उठाती है कि एक लडक़ी का जीवन किसी लडक़े से कम नहीं है। अभिनेता सतीश कौशिक ने कहा, फिल्म में जयदेव चौधरी के किरदार को निभाना कठिन था, क्योंकि यह एक ग्रे पार्ट था, लेकिन मुझे किरदार की गतिशीलता पसंद थी और एक ठेठ, रूढि़वादी पिता की भूमिका निभाना वाकई बहुत अच्छा अनुभव था, जो हमेशा परिवार में एक बेटे की चाहत रखता था। हालांकि, यह एक ऐसा किरदार है जिससे शुरू में आप घृणा करेंगे, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वही किरदार एकाएक अच्छा पिता बन जाता है। फिल्म में रश्मी सोमवंशी ने मेरी बेटी के किरदार को निभाया है। इसके अलावा मुख्य अभिनेताओं में अनिरुद्ध दवे हैं जो टीवी शो ‘पटियाला बेब्स’ के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। उनके साथ मेरी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री अद्भुत रही। निर्देशक राजेश बब्बर इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे कि वह फिल्म कैसे बनाना चाहते हैं और मैं इस बात से बहुत प्रभावित हुआ कि उन्होंने इस तरह के अच्छे विषय को कैसे पर्दे पर उतारा। निर्माता निशांत कौशिक कहते हैं, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ के बाद इस फिल्म की कहानी भी नारी शक्ति पर आधारित है। हम सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट के तहत जी स्टूडियो के साथ, हरियाणवी फिल्मों के लिए एक नया क्षेत्रीय बाजार और उद्योग बनाने की उम्मीद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम