न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

19 साल लंबे अपने टीवी करियर को छोड़ खेती करने बिहार जा पहुंचा यह एक्टर

कई टीवी शो में काम कर चुके लोकप्रिय सीरियल साराभाई वर्सेज साराभाई फेम एक्टर राजेश कुमार अपने 19 साल लंबे टीवी करियर के बाद अब नया काम कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Apr 2018 5:31:24

19 साल लंबे अपने टीवी करियर को छोड़ खेती करने बिहार जा पहुंचा यह एक्टर

कई टीवी शो में काम कर चुके लोकप्रिय सीरियल साराभाई वर्सेज साराभाई फेम एक्टर राजेश कुमार अपने 19 साल लंबे टीवी करियर के बाद अब नया काम कर रहे हैं। खबर आ रही है कि राजेश कुमार मुंबई में एक्टिंग छोड़कर वापस बिहार पहुंच गए हैं और यहां एक गांव में खेती कर रहे हैं। राजेश आजकल टीवी की दुनिया की चमक-दमक से दूर बिहार के एक छोटे से गांव बर्मा को स्मार्ट विलेज बनाने में जुट गए हैं। आध्यात्मिक खेती के जरिए राजेश ने इस गांव की तस्वीर बदलनी शुरु कर दी है।

राजेश खुद भी अपनी पुश्तैनी जमीन पर शून्य-बजट आॅर्गेनिक खेती कर रहे हैं। बकौल राजेश जब वो अपने गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके पिता ने पुश्तैनी जमीन पर खेती की हुई है, जिससे वह बेहद प्रभावित हुए। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में राजेश कुमार ने बताया- ‘जब मैं पिछले साल बर्मा गया था, मैं अपनी आंखो में विश्वास नहीं कर पाया। मेरे पापा ने 5 सालों में ही हमारी पुश्तैनी जमीन पर सब्जियां, फल और फसल उगाना शुरू कर दिया था, वो भी बिना किसी कैमिकल के यूज के’।

आम के पेड़ नीचे बैठकर आया आइडिया


एक इंटरव्यू के दौरान राजेश ने आध्यात्मिक खेती को लेकर बताया कि, एक बार मैं एक आम के पेड़ के नीचे बैठा था उसी वक़्त मेरे दिमाग में ये आईडिया आया, ठीक गौतम बुद्ध की कहानी की तरह। राजेश ने जब इस गांव में कदम रखा तो यहां पर मूलभूत सुविधाएं भी नहीं थी। बिजली, पानी और सड़क के लिए ये गांव सालों से तरस रहा था। राजेश ने इस गांव को स्मार्ट बनाने के लिए सबसे पहले इसे बिजली से जोड़ने का काम किया। उन्होंने ख़ुद बिजली विभाग को कई बार फ़ोन करके गांव में बिजली देने की मदद मांगी।

आपको बता दें, राजेश ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1999 में टीवी सीरियल ‘एक महल हो सपनों का’ से की थी। राजेश ने कई मशहूर टीवी सीरियल में काम किया है जिनमें ‘खिचड़ी’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘नीली छतरी वाले’, ‘बड़ी दूर से आये हैं’ और ‘हम किसी से कम नहीं’ जैसे मशहूर टीवी सीरियल शामिल हैं। पटना में पैदा हुए राजेश 1998 में अपनी प्रेग्नेंट बहन की देख-रेख करने के लिए मुंबई पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल